Thursday 2 August 2018

वोग इंडिया के कवर पर सुहाना खान

वोग ब्यूटी अवार्ड्स २०१८, शाहरुख़ खान के लिए दोहरी खुशियां लाया था।

पहली यह कि वह इस अवार्ड में अल्टीमेट मैन ऑफ़ द डिकेड चुने गए।

दूसरी ख़ुशी यह कि उनकी बेटी सुहाना खान वोग इंडिया के कवर पर मॉडलिंग करती नज़र आई। 

इस कवर का अनावरण खुद शाहरुख़ खान ने किया।

मैगज़ीन को अपने हाथों में थामे शाहरुख़ खान ने कुछ यो प्रतिक्रिया व्यक्त की - उसे फिर अपने हाथों में उठाये हुए... थैंक्स वोग।

यह इस साल का दूसरा मौक़ा है, जब वोग के कवर पर कोई गैर मॉडल या गैर फिल्म अभिनेत्री जगह पा सकी है।

वोग इंडिया के जून २०१८ अंक के कवर पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने जगह पाई थी।

उस समय तक, जाह्नवी कपूर की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी थी। वह उस समय, ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थी।

लेकिन, सुहाना खान की तो किसी फिल्म का ऐलान तक नहीं हुआ है।

इसलिये, इसे शाहरुख़ खान की बेटी होने का परिणाम कहा जा रहा है। यह सही भी है।

लेकिन, इससे ऐसा लगता है कि  सुहाना खान जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।  

संभव है कि वोग इंडिया के पाठकों को आगामी दो तीन महीनों में सारा अली खान का कवर फोटो नज़र आ जाए।

क्योंकि, सारा की दो फ़िल्में केदारनाथ और सिम्बा को इसी साल नवंबर और दिसंबर में रिलीज़ होना है।  

वोग ब्यूटी अवार्ड्स में सोनाक्षी सिन्हा का मत्स्यावतार - देखने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment