Wednesday 2 January 2019

क्या इतिहास दोहराया जायेगा ?


२०१९ में ऐतिहासिक फिल्मों की भरमार हो सकती है. फिलहाल कुछ फ़िल्में निर्माण के भिन्न चरणों मे हैं या रिलीज़ होने वाली है.

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी- राधाकृष्ण जगारलामुडी 'कृष' के साथ कंगना रनौत निर्देशित पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी में झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की  भूमिका कंगना रनौत कर रही है। अपने ऐतिहासिक सन्दर्भ और १२५ करोड़ के भारी बजट के कारण, मणिकर्णिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म २५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है।


तानाजी - अजय देवगन के निर्माण और अभिनय से सजी फिल्म तानाजी इतिहास का एक पन्ना है।तानाजी द अनसंग वारियर की कहानी छत्रपति शिवजी के सेनापति तानाजी मलुशरे की मुगलों से सिंहगढ़ का किला वापस जीतने की बहादुरी भरी कहानी है।  फिल्म में तानाजी की भूमिका अजय देवगन कर रहे हैं।  ओम राउत के निर्देशन में तानाजी में सैफ अली खान ने उदयभान राठौर,  सुनील शेट्टी ने औरंगज़ेब, दक्षिण के स्टार जगपति बाबू ने शेलार मामा की भूमिका की है।  इसके अलावा, काजोल देवगन, पंकज त्रिपाठी, अजिंक्य देव और यूरी सूरी की भूमिका भी ख़ास होंगी।  फिल्म २२ नवंबर को रिलीज़ होगी। 


पानीपत- बॉलीवुड एक दूसरा इतिहास का पन्ना पलट रहा है।  यह पृष्ठ भी मुगलकालीन ही है।  फिल्म पानीपत में मराठों और अहमद शाह अब्दाली की अफगान सेना के बीच हुए युद्ध की कहानी का चित्रण हुआ है।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिवराव भाऊ, संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली, कृति सैनन ने पारवती बाई, पद्मिनी कोल्हापुरे ने गोपिका बाई, मोहनीश बहल ने बालाजी बाजी राव, मिलिंद गुणाजी महादजी शिंदे, मोहन जोशी मल्हर राव होल्कर और नवाब खान इब्राहिम खान गर्दी की भूमिका में हैं।  रेखा की सकीना बेगम की भूमिका ख़ास है।  निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म ६ दिसंबर को रिलीज़ होगी। 


केसरी- बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर, अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ब्रितानी सेना के सिख रेजिमेंट की महान  वीरता की कहानी है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है। इस पीरियड फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म २१ मार्च को रिलीज़ होगी। 

बड़े और ढेर सितारों से सजी फ़िल्में- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment