Tuesday 8 January 2019

उभरती प्रतिभाओं के लिए एशा गुप्ता की सेक्स अपील



जिस राज कुंद्रा का नाम, क्रिकेट में सट्टे को लेकर सामने आया था, वही राज कुंद्रा अब उभरती प्रतिभाओं को सहारा देने के लिए सामने आये हैं।  मंज म्यूजिक और सुमित मेहरा के साथ राज कुंद्रा की नई म्यूज़िक कंपनी म्यूज़िक वन रिकार्ड्स संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं के लिए प्लेटफार्म का काम करने के लिए सामने आई है।

इस कंपनी, रोशिन बालू की निर्मिति डांस ट्रैक गेट डर्टी जारी करने जा रहा है। इस ट्रैक में गौरव दासगुप्ता के साथ नवोदित इशिका बक्शी ने आवाज़ दी है।

लेकिन, इन आवाज़ों को भी, श्रोताओं तक पहुंचने के लिए आँखों का सहारा है। शायद इसीलिए इस गीत को ऑडियो टेप के बजाय वीडियो टेप के ज़रिये पहुँचाया जा रहा है।


गेट डर्टी के म्यूजिक वीडियो में एशा गुप्ता नृत्य करती नज़र आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो को डांस फ्लोर के लिहाज़ से ही तैयार किया गया है। एशा गुप्ता कहती हैं, "इस ट्रैक के सेक्सी खिंचाव के साथ सुरों में बहते हुए थिरकना शानदार रहा। एक बार, जैसे ही यह गीत बाहर आएगा, डांस फ्लोर निश्चित ही डर्टी हो जाएंगे। मैं समझती हूँ कि यह इस साल का नंबर वन डांस नंबर बन जाएगा।"

इस पंजाबी और हिंदी म्यूजिक कंपनी द्वारा, डर्टी के बाद रैम्बो और अजा नी आजा ट्रैक जारी किये जाएंगे।

अब देखने की बात होगी कि एशा गुप्ता इस गेट डर्टी एल्बम की कितनी डर्ट डांस फ्लोर पर फैला पाएंगी ! आने वाला समय बताएगा कि म्यूज़िक वन रिकार्ड्स  कितनी नई प्रतिभाएं खोज निकालता है।


बॉम डिगी डिगी साक्षी मलिक - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment