Tuesday 30 August 2016

नहीं रहे हॉलीवुड के यंग फ्रैंकेंस्टीन जीन वाइल्डर

यंग फ्रैंकेंस्टीन, सिल्वर स्ट्रीक, विली वोंका, ब्लेजिंग सैडलस, स्टिर क्रेजी के हास्य अभिनेता

जीन वाइल्डर नहीं रहे। २९ अगस्त की रात अल्ज़्हेइमरस की बिमारी से ग्रस्त जीन की तबियत यकायक बिगड़ी और उनका देहांत हो गया। वह ८३ साल के थे। जीन वाइल्डर अपने समय के श्रेष्ठ हास्य अभिनेताओं में शुमार किये जाते थे। बोनी एंड क्लाइड से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जीन वाइल्डर को फिल्म निर्देशक मेल ब्रूक की फिल्म द प्रोडूसरस से ज़बरदस्त शोहरत मिली।  इस फिल्म में लियो ब्लूम की उनकी भूमिका से उनके अभिनय की अविश्वसनीय रेंज का पता चलता था। इस फिल्म के बाद मेल ब्रुक्स और जीन वाइल्डर का आजीवन का साथ बन गया। जीन ने मेल ब्रुक्स की ब्लेजिंग सैडल और यंग फ्रैंकेंस्टीन में यादगार भूमिकाएं की। द प्रोडूसरस के लिए जीन को ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला था। विली वोंका और चॉकलेट फैक्ट्री में उन्होंने मुख्य भूमिकाएं की। जीन अपनी फिल्मों से श्रेष्ठ अभिनेता तो साबित होते ही थे, यह फ़िल्में क्लासिक फिल्मों में भी शुमार हो जाती थी। सत्तर-अस्सी के दशक में रिचर्ड प्रयोर के साथ उनकी लोकप्रियता आसमान पर थी। वाइल्डर में किसी भी प्रकार की भूमिकाएं करने की क्षमता थी। इसीलिए उन्हें जीवन के आखिरी सालों में फिल्मों से दूर हो जाने के बावज़ूद याद किया जाता था। वह फिल्म द वर्ल्डस ग्रेटेस्ट लवर के निर्माता, निर्देशक और लेखक थे।  जीन ने द एडवेंचर ऑफ़ शर्लाक होम्स स्मार्टर ब्रॉदर, संडे लवर्स, द वुमन इन रेड और हॉन्टेड हनीमून का भी निर्देशन किया।  उनकी आखिरी फिल्म रिचर्ड प्रयोर के साथ अनदर यू १९९१ में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म प्रयोर और वाइल्डर, दोनों की आखिरी फिल्म थी।
   

No comments:

Post a Comment