Sunday, 9 May 2021

Shahrukh Khan के बॉडी डबल की फिल्म प्रेमातुर


पिछले दिनों शाहरुख़ खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्दे  की हिंदी फिल्म प्रेमातुर का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज किया गया था।  शाहरुख़ खान के साथ पिछले १५ सालो से बतौर बॉडी डबल काम करने वाले प्रशांत वाल्दे शाहरुख़ खान के बॉडी डबल ही नहीं हैं बल्कि एक पैशनेट एक्टर और फिल्म मेकर भी हैं।मीडिया ने करोना  महामारी के बीच   सलमान खान की फिल्म राधे के रिलीज के साथ ही  प्रेमातुर की रिलीज की खबर को सुर्खियां मिली।  

 

लेकिन अब फिल्म प्रेमातुर करोना महामारी बढ़ते प्रकोप के कारण यह फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया हैं पहले यह फिल्म ७ मई को प्रदर्शित होने वाली थी।  लेकिन प्रशांत वाल्दे अब फिल्म को हालात  बेहतर होने पर रिलीज की योजना पर काम कर रहे हैं।पिछले दिनों  फिल्म के प्रदर्शन  बहुत उत्साहित प्रशांत वाल्डे ने स्टार कास्ट के साथ मिडिया से एक प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म की मेकिंग और रिलीज को लेकर ख़ास बातचीत भी की थी

 

प्रशांत वाल्दे  शाहरुख़ के साथ  ओम शांति ओम , डॉन , चेन्नई एक्सप्रेस , डीयर जिंदगी , रईस  , फैन जैसे कई फिल्मो के शाहरुख़ खान के बॉडी डबल रहे हैं।  शाहरुख़ की तरह प्रशांत सिर्फ  दिखते ही नहीं बल्कि अभिनय और फिल्म मेकिंग  के लिए बहुत एक्साइटेड भी रहते हैं।  इसलिए प्रशांत वाल्दे  ने जब फ़िल्म  अपनी पहली फिल्म परदे पर बतौर लीड सोचा तो उसे किंग खान को डेडिकेट किया हैं।  प्रेमातुर थ्रिलर हॉर्रर और रोमांटिक फिल्म हैं   प्रेमातुर में प्रशांत वाल्दे के साथ  हेता शाह , कल्याणी कुमारी , श्रीराज़ सिंह ,  शांतनु घोष, अमित सिन्हा , वीर सिंह , और बिंध्या कुमारी विभिन्न किरदारो में नजर आएंगे। 

 

अनुग्रह एंटरटेनमेंट के बैनर के तले निर्मित फ़िल्म प्रेमातुर का निर्देशन सुमित सागर ने किया हैं और इसके निर्माता प्रशांत वाल्दे और सह निर्माता शांतनु घोष , सत्या और प्रवीण वाल्दे हैं।   फ़िल्म की कहानी स्क्रीनप्ले , और संवाद प्रशांत वाल्दे ने लिखा हैं।  रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के गाने आती क्या खंडाला फेम नितिन रायकवार ने लिखा हैं।

 

प्रेमातुर की प्रदर्शन की तिथि को आगे बढ़ाने पर प्रशांत बताते हैं करोना की दूसरी लहर चरम पर हैं हमारी फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार हैं सेंसर सर्टिफिकेट भी मिल गया हैं लेकिन महामारी के इस प्रकोप में हमने फिल्म को अभी रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया हैं।  महाराष्ट्र के साथ ही पुरे देश में हालत बहुत नाजुक हैं।  उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड जहा पर प्रेमातुर की शूटिंग हुयी हैं बीमारी की वजह से बहुत बुरी स्थिति हैं।  हम चाहते हैकि फिल्म अधिकतम दर्शको तक पहुंचे इसलिए अभी के लिए हमने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया हैं। पूरी टीम इस विपरीत स्थिति में पुरे देश और दुनिया के लिए प्रार्थना कर रही हैं। हम स्थिति सामान्य  होते हैं नयी रिलीज डेट की अननउंसमेंट करेंगे

Rave reviews pour in for Rasika Dugal's performance in Out Of Love Season 2


Actor Rasika Dugal has solidified her digital presence as the streaming boom has caught on with the entertainment industry in India. The powerhouse performer has now hit the OTT scene with the second season of Out Of Love and proved her versatility by reprising the role of Dr Meera Kapoor.

 

The Out Of Love actor has been amassing tremendously positive reviews for her portrayal of a head-strong single mother, who is braving up to the circumstances that result from a failed marriage. In the second season of the series, Dr Meera Kapoor's (Rasika) ex-husband is back in her life  to reconcile his relationship with their teenager son. In the course of the episodes, viewers witness how that bodes for Meera. Anchoring the second season, as the protagonist undergoes varied emotions, Rasika captivates the attention of the viewers and the critics adding  exponentially to its must-watch factor.

 

On being asked her response to the positive reviews for the series, Rasika says “its always very heart warming when viewers appreciate a piece of work that you have been a part of creating. I am so grateful for that warmth especially in times like these. The beauty of the Nilgiris and the creative exchange with my co- actors during the shoot of season 2 will always remain with me "

 

Dugal's upcoming projects include Delhi Crime Season 2 and Lord Curzon Ki Haveli.

नशा मुक्तिकेंद्र के काले पक्ष को दिखाती फ़िल्म एक नशेबाज़



युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति एक बड़ी सामाजिक बुराई हैं और इसी समस्या के लिए देश में कई पुनर्वसन केंद्र ( रिहेबलिटेशन सेंटर ) और नशा मुक्ति केंद्र संचालित किये जाते हैं  बड़े पैमाने पर यह नशा मुक्ति केंद्र इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कार्य कर रहे हैं लेकिन इन्ही नशामुक्ति केंद्र का एक कला पक्ष भी हैं फिल्म एक नशेबाज भी एक पुनर्वसन केंद्र की बुराइयों की बात करती हैं।   नशेबाज़ के फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक जारी किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के क्रूस को दर्शाता है। एक नशेज़बाज़ एक पुनर्वसन केंद्र के काले पक्ष को प्रकट करता है।

 

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ड्रग्स की लत के बाद युवाओं का जीवन बिगड़ रहा है। यह एक गंभीर लेकिन समस्या के लरटी आग्रह करने वाली फिल्म है। एक नशेज़बाज़ का निर्देशन गेब्रियल वत्स द्वारा किया गया है।फिल्म में गीतांजलि शर्मा और गेब्रियल वत्स मुख्य भूमिका में नजर आयंगे  अन्य प्रमुख क़िरदारों में गोविंद नामदेव, ध्रुव देशवाल, विजय विक्रम सिंह, मनोज बख्शी और अलका अमीन हैं। फिल्म से अभिनेत्री गीतांजलि शर्मा अपने अभिनय कैरियर की शुरुवात करेंगीं। फिल्म की सह लेखक , स्क्रीनप्ले और संवाद सीमा सैनी हैं।   स्निपर एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले, फिल्म एक नशेज़बाज़  के निर्माता नीरज शर्मा और सह निर्माता राजीव देशवाल ज्योति पंवार, सीमा सैनी और चंद्रकांत कुमार हैं फिल्म के  कार्यकारी निर्माता रवि वर्मा  हैं।

 

फिल्म का सह-निर्देशन सीमा सैनी ने किया है और पटकथा और संवाद भी दिए हैं। संगीत सुंजॉय बोस द्वारा दिया जाएगा, ओजिल दलाल, सीमा सैनी और विकास चौहान गीत देंगे। अजय वर्मा द्वारा संपादन और निखिल शर्मा द्वारा कोरियोग्राफी। फिल्म अक्टूबर 2021 में थियेटर से प्रदर्शित होगी ।

 

एक नशेबाज़ एक म्यूजिकल ड्रामा फ़िल्म है। फिल्म नूरी, रजनीश और ड्रग रिहैब सेंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक छिपी हुई किताब के पन्ने तब खुले जब मनोचिकित्सक नूरी ने एक ड्रग रिहैब सेंटर के दरवाजे पर कदम रखा, जहां उसने रजनीश के जीवन को उन अंधेरी दीवारों में सांस लेने से रोक दिया, जो बदले में नूरी के जीवन का मकसद बन जाती हैं। नूरी ने रजनीश को पुनर्वसन केंद्र से मुक्त होने का संघर्ष जीता है, लेकिन अपने दिमाग से पुनर्वसन की काली यादों को दूर करने में विफल रहती है।

 

लेखक निर्देशक गैब्रियल वत्स ने बेहद ही चौकाने वाले विषय पुरुष गर्भावस्था पर आधारितआई एम मिस्टर मदरएक फिल्म बनाई थी। गेब्रियल एक साहसिक  विषय पर  आधारित  फिल्म को लाने के लिए उत्सुक रहते है है। फिल्म आई एम मिस्टर मदर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी सराहना मिली थी। फिल्म के पहले लुक की रिलीज़ पर, निर्देशक गेब्रियल वत्स ने कहा कि हम सभी किसी न किसी तरह के नशे के आदी हैं। नशे के कारणों को समझने की जरूरत है। यह फिल्म पुनर्वसन केंद्र ( रिहेबलिटेशन सेंटर ) के अँधेरे पक्ष को दिखाया गया है. आज के युवा अपना दर्द, दुख और संघर्ष साझा नहीं करते हैं। वे उन वेदनाओं को अपने भीतर रखते हैं। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य उन कारणों का पता लगाना है जो इसे जानने से पहले कुछ जीवन गायब कर रहे हैं।फिल्म एक नशेबाज़ एक म्यूजिकल फिल्म है फिल्म का म्यूजिक संजोय बोस ने कम्पोज किया हैं और गाने सीमा सैनी ,ओज़ील  दलाल , विकास चौहान ने लिखे हैं।  फिल्म में केके , नक्काश अज़ीज़ , प्रतिभा सिंह बघेल, शहीद माल्या , जून बनर्जी , अन्तरा श्याम ने गाने गाये हैं

Zee5 पर Silence Can You Hear It को सुनने की ?


२६ मार्च २०२१ से, जी५ पर स्ट्रीम हो रही २ घंटा १६ मिनट की रहस्य रोमांच फिल्म साइलेंस कैन यू हेअर इट ! की कहानी बस इतनी है कि एक सेवानिवृत जज की बेटी का रहस्यमई परिस्थितियों में क़त्ल हो जाता है. वह पुलिस कमिश्नर के पास, एक ख़ास अधिकारी की जांच में नियुक्ति के लिए जाता है. उस पुलिस अधिकारी की खासियत क्या है ? यह कि वह ट्रिगर हैप्पी है. यानि अपराधियों को पकड़ने के बजाय मारना पसंद करता है. सोचिये ऐसे घिसे पिटे किरदार को परदे पर कौन अभिनेता करेगा? आप सही पकडे हैं. जी हाँ, मनोज बाजपेई ACP अविनाश माथुर की भूमिका कर रहे हैं.

अब फिल्म में अर्जुन माथुर पुलिस की भूमिका कर रहे हैं तो वह इसे मिसेज सीरियल किलर,  द फॅमिली मैन, आदि की तरह ही करेंगे. इन भूमिकाओं में मनोज की एक ख़ास अभिनय शैली हो गई है. वह कही सनकी बने होते हैं तो कहीं टूटे हुए घर के मुखिया. उन्हें अपने परिवार से ज्यादा काम की परवाह होती है. गोया कि जो परिवार से प्यार करते हैं, वह अच्छे सच्चे पुलिस अधिकारी नहीं होते. इस फिल्म में भी उनकी पत्नी एक बच्ची के बाद, उन्हें छोड़ कर दूसरे आदमी के साथ घर बसा चुकी होती है.

तो साइलेंस कैन यू हेअर इट का किस्सा यह है कि अविनाश माथुर को पूजा की ह्त्या का पर्दाफाश करने का जिम्मा सौंपा जाता है. अविनाश माथुर खड़े खड़े बैठे बैठे इस रहस्य को अपनी छटी हिस के जरिये खुलता है. इस दरमियान कई चरित्रों पर ह्त्या का शक पैदा होता है. अंत में घिसी हिंदी फिल्मों की तरह हत्यारा वह निकलती है, जिस पर किसी को शक नहीं हो सकता.

इस फिल्म में अर्जुन बाजपेई की मदद करने के लिए इंस्पेक्टर संजना की भूमिका में प्राची देसाई हैं. इनके अलावा, बरखा सिंह (पूजा चौधरी), अर्जुन माथुर (रवि खन्ना), साहिल वैद (इंस्पेक्टर अमित), शिशिर शर्मा (जस्टिस चौधरी), सोहिला कपूर (नीला चौधरी) और वकार शेख (इंस्पेक्टर राज) की भूमिकाये भी ख़ास हैं. इस शो को अबान भरुचा देवहंस ने क्रिएट और निर्देशित किया है.

Zee5 पर लन्दन से ज्यादा कमज़ोर Lahore Confidential


 

जी५ पर, पिछले साल, कोरोना महामारी के दौर में, क्राइम ड्रामा थ्रिलर ओरिजिनल फिल्म London Confidential स्ट्रीम हुई थी. कँवल सेठी निर्देशित इस फिल्म में देवों के देव महादेव की सती मौनी रॉय ने रॉ एजेंट उमा कुलकर्णी की भूमिका की थी. हुसैन जैदी के साथ अक्षय सिंह के लिखे इस मामूली ड्रामे का आकर्षण चीन और उसका वायरस का था. लेकिन, कथानक के लिहाज़ से यह फिल्म बेहद कमज़ोर और निरर्थक साबित हुई. रही सही कसार कँवल सेठी के बेजान निर्देशन ने पूरी कर दी. यही कारण था कि मौनी रॉय के आकर्षण के बावजूद यह फिल्म प्रभावहीन साबित हुई.

अब जी५ पर ही, ४ फरवरी २०२१ से, इसका दूसरा Confidential यानि Lahore Confidential स्ट्रीम हो रहा है. पाकिस्तान में रॉ एजेंट की कारनामों पर यह फिल्म विभा सिंह और हुसैन जैदी ने लिखी है. London Confidential के लिहाज़ से Lahore Confidential में थोड़ी थ्रिल है. पर जान बिलकुल नहीं है. यह शो रॉ एजेंट की बहादुरी और चतुराई का बड़ा सतही चित्रण करती है.

Lahore Confidential में निर्देशक कुणाल कोहली और विभा सिंह और हुसैन जैदी की जोड़ी किस कदर फिसली है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म की रॉ एजेंट युक्ति (करिश्मा तन्ना) ज़ोरदार सेक्स करती नज़र आती है. वह इसे जस्टिफाई करते हुए कहती है कि उगलवाने के लिए यह सब करना ही पड़ता है. भाई वाह...क्या फंडा है! इसके बाद, अनन्या के रूप में एक अन्य रॉ एजेंट की एंट्री होती है. इस भूमिका को ऋचा चड्डा करती है. बेडौल और भद्दे जिस्म वाली ऋचा चड्डा कुरूप तो लगती ही है, बेजान पुतले जैसी भी है. वह अपनी सीनियर युक्ति के मुताबिक़ उगलवाने के लिए रउफ (अरुणोदय सिंह) के साथ पूल सेक्स करती दो तीन बार दिखाई गई हैं, पर ऐसा करते हुए वह खुद रॉ के राज उगल देती है. अब यह बात दीगर है कि रॉ भी आदत के मुताबिक उनका पाकिस्तान में ही सफाया करने के बजाय वापस बुला कर, उन्हें फिर प्लांट करता है. त्राहिमाम.

जी५ और कुणाल कोहली का इरादा ऋचा चड्डा को आगे कर तीसरी Confidential फिल्म बनाने का है. लेकिन, लगता नहीं कि ऋचा चड्डा के प्रति दर्शकों में इतना आकर्षण बचा होगा कि वह इसे झेल पायें.

वेताल सा उल्टा Kunal Kohli का डिजिटल तमाशा Ram Yug!



ओटीटी प्लेटफॉर्म  MXPlayer द्वारा, जब भगवान राम पर सीरीज राम युग के प्रसारण  की घोषणा की गई तब, इसके पिछले कार्यक्रमों को देखते  हुए, बहुत ज़्यादा उम्मीदें  थी।  उस पर करेला पर नीम यह कि इस शो के निर्देशक फ़ना के  कुणाल कोहली थे। नतीजे के तौर पर दर्शकों को ऊंची दूकान के फीके पकवान की कहावत चारितार्थ होती लगती थी ।

राम युग की घोषणा के वक़्त कुणाल कोहली ने कहा था कि वह राम कथा को युवा दर्शकों के लिए नया जीवन देना चाहते हैं। यकीन मानिए कुणाल कोहली और एमएक्स प्लेयर, राम युग में इसका उल्टा करते नज़र आते हैं । इन्होने राम कथा को युवा दर्शकों के मज़ाक का केंद्र बना दिया है. यह शो राम युग की निर्जीव प्रस्तुति करता है ।

राम युग की असफलता के बड़े कारण कुणाल कोहली, निर्जीव  पटकथा, विषय के प्रति अश्रद्धा और कलाकारों का मूर्खतापूर्ण चयन हैं. कुणाल कोहली को विषय की समझ ही नहीं है। वह राम के चरित्र पर श्रद्धा तो रखते नहीं है, इसे मुम्बैया नज़रिए से भी देखते हैं. कुणाल कोहली के राम बददिमाग, असभ्य और अभिमानी लगते हैं. वह सीता स्वयंवर में सीता को लम्पटों की तरह घूरते हैं. सीता भी उन्हें घूरती है. लक्षमण हर मौके पर मज़ा लेते नज़र आते हैं.

राम युग का हर कलाकार ओवर एक्टिंग करता है. राम की भूमिका में दिगंत मनचले नाम के अनुरूप मनचले लगे. वह राहुल गाँधी की कॉपी लगते हैं. जो राम चरित्र में अश्रद्धा उत्पन्न करता है. सीता की भूमिका में ऐश्वर्या ओझा में थोड़ा भी समर्पण, भक्ति और लज्जाशीलता का भाव नहीं दिखाई देता. लक्ष्मण की भूमिका में अक्षय डोगरा भी मसाला फिल्मों के छोटे भाई लगते हैं.

राम युग की असफलता का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि पहले एपिसोड में राम परशुराम संवाद राम को परशुराम के प्रति अशिष्ट, लक्षमण को उज्जड और परशुराम को डरपोक दिखाता था. जबकि, यह दृश्य वास्तव में ठीक उलटा है.

राम युग में दिगंत मनचले, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा के अलावा कबीर दुहान सिंह,विवान भातेना, नवदीप पल्लापोलू, अनिश जॉन कोक्कें, शिशिर मोहन  शर्मा, जतिन सियाल, स्वेता गुलाटी, सुपर्णा मारवाह, ममता वर्मा, टिस्का चोपड़ा, दलीप ताहिल, अनूप सोनी, विक्रम सिंह चौहान, हेमंत कुमार पाण्डेय, अरुण सिंह, रवि झंकाल, शान ग्रोवर, अमित मदन गौर, टीना सिंह और दानिश अख्तर की भूमिकाये ख़ास है.

इस शो को तृप्ति पाटिल की देखरेख में, उनकी टीम द्वारा बेहद घटिया तरीके से लिखा गया है. ऐसे में कमलेश पाण्डेय के संवाद निरर्थक हो जाते हैं.

राम युग का प्रसारण ६ मई २०२१ से MXPlayer पर हो रहा है.

Wednesday, 5 May 2021

PictureWorks to release one of the scariest and highest rated Horror films of the past decade, HOST in India direct to OTT on 7th May 2021


The film directed by Rob Savage was shot completely during the Lockdown in 2020 and was released in the US to unanimous stellar reviews with being fully 100% Fresh on the prominent recommendation and film review aggregator Rotten Tomatoes. The English language film will release in India across 4 languages including a subsequent release later in May in Hindi, Tamil, and Telugu.

 

PictureWorks is all set to release HOST, an effective shocker for our quarantine times on the leading OTT platform, Amazon Prime Video in India. Lean, suspenseful, and scary, HOST uses its timely premise to deliver a nastily effective treat for horror enthusiasts. You might not sleep for weeks, said one review from Empire. 

 

After its success in the US, the multi-award-winning writer/director Rob Savage’s movie caught the attention of Blumhouse, the production company behind the likes of Paranormal Activity, Happy Death Day, and The Purge. Last year, he went on to sign a three-picture deal with them for an undisclosed amount.

 

Commenting on the film’s release in India, Avinaash Jumani, CEO of PictureWorks said, HOST, is a well-crafted, anxiety-inducing thrill-ride from start to finish with an electrifying dose of horror. We at PictureWorks are very happy to bring forth this new release direct to homes through the incredible OTT platform, Amazon Prime Video.

Saturday, 1 May 2021

राष्ट्रीय सहारा २५ अप्रैल २०२१

 



Sunday, 25 April 2021

लॉक डाउन में बम्बई, मालदीव्स में बॉलीवुड !



महाराष्ट्र में, कोरोना मरीजों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार चिंता में है। कैसे करे कोरोना पर काबू! ऐसे में लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प नज़र आता है! परन्तु, इससे पहले ही, मुंबई का मनोरंजन उद्योग बंधन में है। फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग रुकी हुई है। महाराष्ट्र, ख़ास तौर पर मुंबई से प्रवासियों का पलायन शुरू हो चुका है।

कोरोना के जाल में सितारे - कोरोना की चपेट में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे आमिर खान, रणबीर कपूर, माधवन, अलिया भट्ट, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, संजय लीला भंसाली, आदि आ चुके हैं। हालाँकि, इनमे से सभी स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन, फ़िल्मो की शूटिंग रोक दी गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी की शूटिंग अलिया भट्ट की बीमारी के बाद रोक दी गई थी। इससे पहले रणबीर कपूर के कोरोना ग्रस्त होने पर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग ठन्डे बस्ते में डाल दी गई थी। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु, शुरुआती शूटिंग के बाद रुक गई। इसकी एक नायिका भूमि पेड्नेकर भी कोरोनाग्रस्त हो गई थी।आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा की रिलीज़ की तारीख़ अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दी गई है।  क्योंकि, आमिर खान कोरोना के कारण फिल्म की बाकी की शूटिंग नहीं कर सके है।

कोरोना न होने के बावजूद - जहाँ, उपरोक्त फिल्मों की शूटिंग अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आमिर खान, अलिया भट्ट, आदि के कोरोना ग्रस्त हो जाने के कारण रुकी थी। वही तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग कोरोना के बढ़ते मामलों और मुंबई में लॉकडाउन के कारण रुक गई है। शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम स्वस्थ है। लेकिन यशराज फिल्म्स, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म पठान की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि, मुंबई में लॉकडाउन है। इसी प्रकार से, सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टाइगर ३ की शूटिंग भी यशराज स्टूडियो में रुक गई है। कारण लॉकडाउन ! निर्देशक ओम राउत की प्रभास अभिनीत फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग भी मुंबई में गोरेगांव में एक बड़ा सेट्स खडा कर हो रही थी। आज यह सेट अकेला अँधेरे में डूबा नज़र आता है। इससे पहले इस फिल्म की पहले दिन की शूटिंग आग लग जाने के कारण रोक दी गई थी।

बॉलीवुड सितारों में भगदड़ - एक तरफ जहां फिल्मों की शूटिंग रुकी पड़ी है, वही दूसरी ओर बॉलीवुड के सितारों मे भगदड़ मची हुई है। वह सब मुंबई छोड़ कर भागे जा रहे हैं। इनका एक ही पर्यटनस्थल है मालदीव्स। पिछले दिनों रणबीर कपूर और अलिया भट्ट, मुंबई के इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर साथ नज़र आये। यह दोनों हाल ही में कोरोना से उबरे हैं।  यह दोनों स्वास्थ्य लाभ के लिए जा रहे थे मालदीव्स। इन्टरनेट पर अपनी बिकिनी तस्वीरों से हलचल मचाये रखने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी भी मालदीव्स को कूच कर गई है। मालदीव्स में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नज़र आएंगे। लेकिन, वह दिशा के साथ नहीं अलग फ्लाइट से गए हैं। बॉलीवुड के उपरोक्त दो जोड़े अपने रोमांस के लिए हमेशा सुर्खियाँ पाते रहे हैं। पर  सारा अली खान तो मुंबई से मालदीव्स रोमांटिक जोड़ी बनाते हुए नहीं गई है। वह अपनी माँ अमृता सिंह के साथ मालदीव्स की फ्लाइट पकड़ते नज़र आई थी।

पसंदीदा मालदीव्स- मालदीव्स, बॉलीवुड की हस्तियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। दिशा पाटनी और मौनी रॉय जैसी अभिनेत्रियाँ कभी छोटी छुट्टी पर तो कभी शूटिंग के लिए मालदीव्स में ही नज़र आती रहती है। इसी साल बॉलीवुड की दर्जन भर अभिनेत्रियों ने मालदीव्स में अपनी आमद दर्ज कराई थी। किअरा अडवाणी, तारा सुतारिया, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सारा अली खान, अनन्या पाण्डेय, राकुल प्रीत सिंह, जाह्नवी कपूर, अलिया भट्ट और दूसरी कई अभिनेत्रियां समुद्र तट से अपनी बिकिनी फोटो लगा कर सुर्खियाँ पाती रही है। पिछले टूर में जहाँ अलिया भट्ट अपनी माँ के साथ थी, वही इस बार सारा अली खान अपनी माँ को मालदीव्स ले जा रही हैं। अनन्या पाण्डेय अपनी सहेलियों के साथ समुद्र की लहरों से अटखेलियाँ कर रही थी।

नाराज़ ट्विटराति - जहाँ, मुंबई या कहिये महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी ऊँचाइयाँ छू रहे है, वही मालदीव्स में स्थिति काफी नियंत्रित है। मालदीव्स ने आम पर्यटकों के लिए अपने तट बंद कर दिए है। पर सेलेब्रिटी काफी चेकिंग के बाद मालदीव्स में प्रवेश पा सकते है। इसीलिए मालदीव्स इनकी पसंदीदा जगह बन चुकी है। परन्तु, बॉलीवुड की हस्तियों के इस पर्यटन से ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर नाराजी व्यक्त की जा रही है। उनके बिकिनी चित्रों पर व्यंग्यात्मक और घाटियाँ टिप्पणियां दर्ज की जा रही है। एक ट्विटराती ने लिखा, “बॉलीवुड के लोग मालदीव्स जा रहे हैं. लौट कर आयेंगे तो कहेंगे कि मुम्बईकर घर में रहो स्वस्थ रहो।


कुछ बॉलीवुड की २५ अप्रैल २०२१



सैफ -हृथिक : बॉलीवुड के विक्रम-वेधा ! - पुष्कर और गायत्री निर्देशित और २०१७ में प्रदर्शित तमिल अपराध ड्रामा फिल्म विक्रम-वेधा को बड़ी सफलता मिली थी । इस सफलता के पीछे फिल्म की अनोखी कहानी थी, जो विक्रम और बेताल के कथानक से प्रेरित थी । विक्रम-वेधा में अपराधी वेधा कहानी सुना कर सच और झूठ का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारी विक्रम से कहता है । तमिल विक्रम वेधा में विक्रम की भूमिका माधवन और वेधा की भूमिका विजय सेतुपति ने की थी । इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी । अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है । निर्देशन की कमान मूल फिल्म की निर्देशक जोड़ी पुष्कर- गायत्री के हाथ ही होगी । फिल्म में विक्रम की भूमिका सैफ अली खान कर रहे हैं। वेधा की भूमिका के लिए हृथिक रोशन को लिया गया है। खुद हृथिक रोशन ने विक्रम पर वेधा को तरजीह दी थी। इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होगी।

ऋषि कपूर की जगह अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने, सबसे पहली फिल्म कभी कभी (१९७६) एक साथ की थी।  इसके बाद, दोनों ने अमर अकबर अन्थोनी, नसीब, कुली, अजूबा, १०२- नॉट आउट,आदि फिल्मों में साथ काम किया था। १०२ नॉट आउट इस जोड़ी की आखिरी फिल्म थी, जो इन्होने २७ साल बाद की थी । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर बाप बेटा बने थे । पिछले साल, जब ऋषि कपूर का देहांत हो गया था । उस समय वह एक रीमेक फिल्म में काम कर रहे थे। हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक में ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रमुख भूमिका थी । इससे पहले यह दोनों, फिल्म लव आजकल में नज़र आये थे। अब, जबकि अमिताभ बच्चन को ऋषि कपूर की जगह ले लिया गया है । यह दोनों तीसरी फिल्म के लिए कैमरा फेस कर रहे होंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने फिल्म आरक्षण और पीकू में बाप बेटी की भूमिका की थी । परन्तु, द इंटर्न रीमेक में थोडा रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा।

किच्चा सुदीप की विक्रान्त रोना १९ अगस्त को - केजीएफ़ चैप्टर १ के बाद, कन्नड़ फिल्मों ने अखिल भारतीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है । कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोना इसे आगे बढ़ाएगी । सुदीप की फंतासी एक्शन एडवेंचर फिल्म विक्रांत रोना से दर्शकों का एक दिलचस्प सुपर हीरो चरित्र से परिचय होगा । यह फिल्म पूरी दुनिया मेंन ५५ देशों में तथा १४ प्रमुख भाषाओं में १९ अगस्त को रिलीज़ होगी । दुनिया के दर्शकों के समक्ष उनकी भाषा में पेश फिल्म विक्रांत रोना विजुअली अद्भुत फिल्म बताई जा रही है। अनूप भंडारी निर्देशित विक्रांत रोना को त्रिआयामी प्रभाव में रिलीज़ किया जाएगा ।

विद्युत जामवाल का बैनर एक्शन हीरो फिल्म्स -बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विद्युत् ने तेलुगू फिल्म शक्ति के साथ भारतीय सिनेमा में कदम रखा था । निशिकांत कामथ निर्देशित फिल्म फोर्स में वह एक विलन की भूमिका में नजर आए । भारतीय सिनेमा में अपने दस साल के सफर को सेलिब्रेट करते हुए विद्युत जमवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर अपने खुद के बैनर एक्शन हीरो फिल्म्स की स्थापना की है। विद्युत् इस बैनर के अंतर्गत भिन्न विधाओं में कुछ ऐसी फिल्में बनाना चाहता है जो शीर्ष फिल्मों में जगह बना सकें। विद्युत जामवाल पैनोरामा स्टूडियोज की खुदा हाफ़िज़ २ और विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म सनक में नज़र आएंगे।

अजय देवगन करेंगे गोबर का निर्माण- निर्माता के रूप में अजय देवगन ने फिल्म गोबर बनाने की घोषणा की हैहालाँकि, फिल्म में कौन कौन अभिनय करेगा, इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म को अजय देवगन, रॉय कपूर फिल्म्स के सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिल कर बना रहे हैं अजय देवगन प्रोडक्शन की इस फिल्म को सबल शेखावत निर्देशित करेंगे इस फिल्म को संबित मिश्र के साथ खुद सबल ने ही लिखा हैफिल्म का कथानायक उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर १९९० के दशक की बताया जा रहा है इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी एक पशु चिकित्सक की है, जो पशुओं से बहुत प्रेम करंता है तथा उनके लिए कुछ करना चाहता हैलेकिन, उसकी राह में स्थानीय अस्पताल और चिकित्सक रोड़ा बनते हैं

सलीम-जावेद की तलाश में अली फज़ल और ऋचा चड्ढा -ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की नई प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियो की तलाटी की लिखी और निर्देशित पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' हाल को बेरलीनेल स्क्रिप्ट स्टेशन द्वारा आमंत्रित करने से उत्साहित ऋचा-अली ने अब अपने प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे देश के सभी नवोदित लेखकों के लिए खोल दिए हैं, कम्पनी का ध्यान विशेष रूप से छोटे शहरों और वहां से आने वाले लेखकों पर है, जिनको प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचने में मुश्किल होती है। कंपनी द्वारा यह निर्णय उन कहानियों में लाने के लिए किया गया है जो वास्तविक होगी. अली फ़ज़ल की माने तो वह अगले सलीम-जावेद के तलाश में है।

Friday, 16 April 2021

सलीम-जावेद की तलाश में अली फज़ल और ऋचा चड्ढा


ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की नई प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियो की शुची तलाटी की लिखी और निर्देशित पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' हाल को बेरलीनेल स्क्रिप्ट स्टेशन द्वारा आमंत्रित करने से उत्साहित ऋचा-अली ने अब अपने प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे देश के सभी नवोदित लेखकों के लिए खोल दिए हैं,


कम्पनी का ध्यान विशेष रूप से छोटे शहरों और वहां से आने वाले लेखकों पर है, जिनको प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचने में मुश्किल होती है। कंपनी द्वारा यह निर्णय उन कहानियों में लाने के लिए किया गया है जो वास्तविक होगी. अली फ़ज़ल की माने तो वह अगले सलीम-जावेद के तलाश में है।

Fast & Furious 9 The Fast Saga का हिंदी ट्रेलर

Monday, 12 April 2021

Raashii Khanna arrives in Goa for the second schedule of Raj & DK's thriller series


 

Actor Raashii Khanna is all set to hit the digital scene with Raj & DK's upcoming thriller series, which stars Shahid Kapoor and Vijay Sethupathi. After juggling a variety of projects, Khanna arrives in Goa for the second schedule of its shoot and she couldn't be more excited.

 

Putting health and safety first, she has undergone the Covid-19 test twice and continues to observe all the precautionary measures stipulated by the medical authorities. The actor wrapped up the shoot of the earlier schedule with much fun and social media fanfare. The cast and crew of the series dotted our social media feed with glimpses of hilarious BTS videos, which thoroughly entertained us. Given the credentials of the star cast and the makers (Raj & DK), the anticipation around the series is quite high.

 

Talking about the Goa shoot, Raashii says, "Shooting for this one-of-a-kind thriller has been an absolute joyride and diving into a fresh schedule is going to be very exciting for me. The experience of being directed by Raj & DK is fantastic and with stars such as Shahid and Vijay, I am always on my toes. I'm headed for the second schedule with my best foot forward."

 

After having delivered a series of hit films such as Bengal Tiger (2015), Supreme (2016), Jai Lava Kusa (2017), Tholi Prema (2018), Imaikkaa Nodigal (2018), Venky Mama (2019), Prati Roju Pandage (2019), actor Raashi Khanna now looks forward to exciting projects in 2021. Her slate includes outings such as Tughlaq Durbar, Aranmanai 3, Methavi, Bhramam and Thank You.

भगवान रजनीश की नज़दीकी माँ शीला पर डाक्यूमेंट्री Searching For Sheela Netflix India पर

Ravi Teja की एक्शन फिल्म Khiladi का ट्रेलर

तमिल फिल्म उद्योग के नए सुपरस्टार


तमिल फिल्म उद्योग, रजनीकांत और कमल हासन को पीछे छोड़ रहा है. नए सुपर सितारों का जन्म इसका प्रमाण है. इन दो नए सितारों की उड़ान २०१९ में शुरू हो गई थी.



२०१९ में, २५ अक्टूबर २०१९ को, लोकेश कनकराज निर्देशित तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म कैथी या कैदी प्रदर्शित हुई. इस फिल्म के नायक कार्ती थे.



इसी के खिलाफ बॉक्स ऑफिस पर ताल ठोंक कर खडी थी निर्देशक एटली की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म बिगिल या व्हिसल. इस फिल्म के नायक विजय थे. तमिल फिल्म उद्योग और दर्शक बॉक्स ऑफिस पर इन दिग्गज अभिनेताओं के टकराव को दिलचस्पी से देख रहा था. नतीजे के तौर पर परिणाम शानदार आये.


३६ करोड़ के बजट से बनी कार्ति की कैदी ने ११६.८० करोड़ का कारोबार किया था. जबकि विजय की १८० करोड़ में बनी व्हिसल ने ३०० करोड़ का कारोबार किया.


इस साल फिर इन दोनों अभिनेताओं की फ़िल्में प्रदर्शित हुई. कोरोना का बावजूद अपनी बड़े बजट की फ़िल्में रिलीज़ करना महत्वपूर्ण निर्णय था. इसका फायदा बॉक्स ऑफिस को मिलता नज़र आया.



पहले रिलीज़ हुई, कैदी के निर्देशक कनकराज निर्देशित विजय की फिल्म मास्टर. कोरोना काल में, बहादुरी दिखाते हुए १३ जनवरी २०२१ को प्रदर्शित हुई विजय की एक्शन थ्रिलर फिल्म मास्टर ने प्रतिबंधो और कोरोना के भय के बावजूद २६३ से ३०० करोड़ के बीच कारोबार कर लिया है. इस फिल्म का बजट १३५ करोड़ था.



अभी २ अप्रैल को कार्ती की बी कन्नन निर्देशित एक्शन फिल्म सुल्तान रिलीज़ हुई है. इस फिल्म को ज़बरदस्त शुरुआत मिली है. इस फिल्म वाले सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड चढ़े हुए हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म कार्ति के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म तो है ही, तमिल सिनेमा के लिए भी बड़ी खुशखबर है. विजय और कार्ति ४०प्लस के अभिनेता है. यह दोनों अगले १० सालों तक तमिल फिल्म इंडस्ट्री को सहारा देते रहेंगे. 

Sunday, 11 April 2021

राष्ट्रीय सहारा ११ अप्रैल २०२१

 



कोरोना के शिकार, बॉलीवुड के सुपरस्टार !



पिछले दिनों, मुंबई में मढ आइलैंड में, अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की शूटिंग चल रही थी। इस शूट में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार भाग ले रहे थे। चार अप्रैल को सोशल मीडिया पर यह खबर आई कि अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को एकांतवास में डाल दिया है। इसके बाद, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के प्रशंसकों के कुमार के ज़ल्द ठीक होने के सन्देश तैरने लगे।  इस अफरा तफरी में यह खबर कहीं काफी नीचे दब गई कि राम सेतु की यूनिट के ४५ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। साफ़ तौर पर कोरोना ने मुंबई में भयावह रूप धारण कर लिया है। इसका शिकार, तमाम सावधानियों के बावजूद हिंदी फिल्म उद्योग की हस्तियाँ हो रही है।

राम सेतु की भूमि भी

जिस दिन, यानि ४ अप्रैल को जब अक्षय कुमार ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी, उसी दिन अभिनेता गोविंदा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर तैरी।इसी दिन, अमेज़न प्राइम विडियो की सीरीज बंदिश बैंडिट के अभिनेता ऋत्विक भौमिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अगले ही दिन, यानि ५ अप्रैल को एक बार फिर कोरोना ने बॉलीवुड को झिंझोड़ कर रख दिया। बॉलीवुड के दो अन्य एक्टर भूमि पेड्नेकर और विक्की कौशल के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सोशल मीडिया पर थी। हिंदी फिल्मों के व्यस्त इन दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की सूचना दी कि तमाम सावधानियों के बावजूद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि भूमि पेड्नेकर भी अक्षय कुमार के साथ फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रही थी।यहाँ, उल्लेखनीय है कि १ अप्रैल को, जब अलिया भट्ट ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी, तब लोगों को लगा था कि अलिया भट्ट अपने प्रशंसकों को अप्रैल फूल बना रही थी. जबकि, यह खबर बिलकुल सच थी।

मार्च में कोरोना का हमला

कोरोना का बॉलीवुड पर ज़ोरदार हमला मार्च से ही शुरू हो गया था। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने २७ मार्च को खुद पर कोरोना का हल्का आक्रमण होने की सूचना दी थी. लेकिन, बाद में उन्हे खुद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले, २६ मार्च को अक्षय कुमार के साथ हेरा-फेरी सीरीज की हिट फ़िल्में करने वाले परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ख़ास बात यह थी कि परेश रावल पर कोरोना का आक्रमण उनके द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लेने के बाद हुआ। भूल भुलैया २ अभिनेता कार्तिक आर्यन २१ मार्च को एक फैशन वीक में हिस्सा ले रहे थे। २२ मार्च को उन्होंने खबर दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अंदाजा लगाइए कि जिस वीक में कार्तिक शामिल हुए थे, उसमे शामिल कितने लोग कोरोना का शिकार हुए होंगे। माधुरी दीक्षित को कोरोना होने की खबरें तो नहीं आई. लेकिन, वह जिस रियलिटी शो डांस दीवाने को जज कर रही थी, उसके १८ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना पॉजिटिव खान

खतरनाक कोरोना ने बॉलीवुड के खान को भी नहीं बख्शा। २४ मार्च को आमिर खान ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने और एकांतवास में चले जाने की सूचना दी थी। इसी कारण से उनकी लाल सिंह चड्डा की शूटिंग टाल दी गई। इसके बाद, फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में आमिर खान की सह अभिनेत्री फातिमा सना शैख के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। आमिर खान की फिल्म ३ इडियट्स के एक इडियट माधवन ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। इनके अलावा, बॉलीवुड के तारा सुतारिया, सतीश कौशिक, मनोज बाजपेई, रोहित सराफ और विक्रांत मैसी जैसे लोकप्रिय एक्टर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। इससे पहले, संगीतकार बप्पी लाहिरी के कोरोना के कारण अस्पताल मे भर्ती होने का समाचार सोशल मीडिया पर आया था।

विचित्र कोरोना त्रिकोण

अलिया भट्ट के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर अप्रैल फूल डे में प्राप्त हुई। इसके साथ ही एक विचित्र त्रिकोण बनता नज़र आया।  ९ मार्च को बॉलीवुड की दो हस्तियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई थी। पहले नीतू सिंह ने, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी।  इसके कुछ घंटों के अन्दर निर्देशक संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर सुर्ख हुई। अलिया भट्ट के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विचित्र त्रिकोण बना। संजय लीला भंसाली ने, रणबीर कपूर के फिल्म करियर की शुरुआत सवारिया से कराई थी। उनकी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में अलिया भट्ट शीर्षक भूमिका कर रही है। जबकि, आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर की नायिका है। इस प्रकार से संजय लीला भंसाली, अलिया भट्ट और रणबीर कपूर का त्रिकोण बन गया, जो कोरोना पॉजिटिव था।

२०२० से कोरोना की चपेट में

पिछले साल, जब भारत पर कोरोना का आक्रमण हुआ था, तब गायिका कनिका कपूर के सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। इस के बाद, पूरा बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आया और घर में एकांतवास में गया। फिर तो लाइन लग गई। निर्देशक आनंद एल राय, अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह, नीतू कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, जेनेलिया डिसूजा, पूरब कोहली, आदि भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

टीवी की हस्तियां भी

टीवी की हस्तियों में, इंडियन आइडल १२ के होस्ट आदित्य नारायण अपनी पत्नी के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अनुपमा में अनुपमा की भूमिका करने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली, एजाज़ खान, अबरार क़ाज़ी, नारायणी शास्त्री, निकी तम्बोली, सारा खान, छवि पाण्डेय, दिशा परमार, आदि भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।