Tuesday, 4 February 2025

#Netflix पर #SanyaMalhotra के #Toaster हैं #RajkumarRao



नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म टोस्टर की विशेषता है कि इसका निर्माण राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ काम्पा फिल्म्स के अंतर्गत किया है. किन्तु, इस फिल्म में वह सान्या मल्होत्रा के लिए टोस्टर खरीद कर ला रहे है 




विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित टोस्टर की कहानी एक कंजूस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हत्या और तबाही से जुड़ी अराजकता के बीच एक टोस्टर पर जुनूनी रूप से केंद्रित हो जाता है।




नेटफ्लिक्स द्वारा जारी टोस्टर के टीज़र में दर्शकों को विचित्र कहानी की एक झलक मिलती है । इस फिल्म के प्रचार में नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, "इतने में कितना मिलेगा? सब मिलेगा। राजकुमार, सान्या और तबाही, हादसों और शादी के माध्यम से एक खतरनाक खरीदारी... सब कुछ एक टोस्टर के लिए। टोस्टर जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!"




फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, उपेंद्र लिमये, फराह खान, अभिषेक बनर्जी और सीमा पाहवा सहित कई दूसरे कलाकार भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव अपनी पिछली हिट फिल्मों के कलाकारों जैसे सान्या मल्होत्रा ​​(हिट: द फर्स्ट केस), अभिषेक बनर्जी (स्त्री) और सीमा पाहवा (बरेली की बर्फी) के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजक करने आ रहे हैं।




फिल्म की निर्माता पत्रलेखा अंतिम बार नेटफ्लिक्स की थ्रिलर आईसी 814: द कंधार हाईजैक में दिखाई दी थीं।

#Netflix पर #R Madhavan और #FatimaSanaShaikh की #AaapJaisaKoi

 


नेत्फ्लिक्स पर रोमांटिक ड्रामा आप जैसा कोई दो अनोखे व्यक्तित्व की अनोखी कहानी है. इस कथानक को परदे पर भी बॉलीवुड में प्रसिद्ध फ़ातिमा सना शेख और माधवन ने प्रस्तुत किया है ।




आप जैसा कोई की परिपक्व प्रेम कहानी फ़ातिमा और माधवन की जोडी की रोमांटिक केमिस्ट्री से मंत्रमुग्ध कर देने वाली है ।




आप जैसा कोई एक दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा है जो दो अनोखे व्यक्तियों, श्रीरेणु त्रिपाठी (आर माधवन) और मधु बोस (फातिमा सना शेख) के चरित्रों पर केन्द्रित है। इसके टीज़र से प्रतीत होता है कि माधवन एक संस्कृत शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं जबकि फातिमा एक फ्रेंच प्रोफेसर की भूमिका निभा रही हैं। दो भिन्न भाषाओँ के शिक्षक किस प्रकार से प्रेम की भाषा समझ पाते हैं, कधाचित फिल्म का मुख्य बिंदु है। 




इस टीज़र का प्रारंभ माधवन के टैक्सी से उतरकर एक स्कूल इमारत में पहुँचने से होता है, जहाँ वह मिस बोस के बारे में पूछते है. इसके पार्श्व में मधुर संगीत दिल और दिमाग को शांति देने वाला अनुभव देता है। फातिमा और मैडी एक थिएटर में फिल्म का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं, और मैडी टिप्पणी करते हैं, "प्यारी लड़की, बेवकूफ लड़का। बन सकती है एक रोम कॉम।"


\

विवेक सोनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।  

#RanaNaidu के दूसरे सीजन में भी टकराव


 

सीरीज रामा नायडू के दूसरे सीजन के प्रचार में नेटफ्लिक्स पोस्ट करता है- अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू।  क्योंकि, यह रामा नायडू का स्टाइल है।





जी हाँ, यह परदे की नायडू बाप बेटा के टकराव की कहानी है।  पहले हिस्से में बॉलीवुड का संकटमोचक राणा नायडू उस समय कठिनाई में फंसा अनुभव करता है, जब उसका पिता नागा नायडू  समय पूर्व जेल से बाहर आ जाता है।  इसके बाद, दोनों बाप बेटा के बीच दिलचस्प और खतरनाक नोकझोंक होती रहती है।





राणा नायडू में नायडू बाप बेटा राणा और नागा की भूमिका वास्तविक जीवन के चाचा भतीजा राणा डग्गुबाती और वेंकटेश डग्गुबाती ने की थी।  दूसरे सीजन में यही दोनों अपने मूल चरित्र कर रहे  होंगे।





इस दूसरे सीजन में राणा नायडू  को अपने परिवार को बचाने के लिए अंतिम कार्य करना है। यह अंतिम काम, अपने परिवार के दुश्मन बने अर्जुन रामपाल के चरित्र से भिड़ना है।  इस सीरीज मे  सुरवीन चावला, कृति खरबंदा, आदि भी अपने विशेष चरित्र कर रही होंगी।




 

एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज राणा नायडू का निर्देशन करण अंशुमान और सुपर्ण वर्मा ने किया है।  इस सीरीज में अन्य भूमिकाओं में सुचित्रा पिल्लई और गौरव चोपड़ा भी दिखाई देंगे। 

#Test : #Netflix पर #RMadhavan और #Nayanthara का

 



क्रिकेट पर आधारित तमिल फिल्म टेस्ट अब सिनेमाघरों के बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स  पर रिलीज होने वाली है।




इस फिल्म का निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन महीनों पहले पूरा हो चुका था । पहले इसका केवल एक छोटा सा टीज़र जारी किया गया था। अब, टीम ने एक नया टीज़र लॉन्च करके फिल्म को OTT प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से रिलीज़ की घोषणा की है।




नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं । इसे मार्च या अप्रैल में रिलीज़ किए जाने की आशा की जा रही है ।




फिल्म टेस्ट वाई नॉट स्टूडियो के अंतर्गत कई उल्लेखनीय फिल्मों के निर्माता शशिकांत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म में सिद्धार्थ, माधवन और नयनतारा जैसे  प्रतिभाशाली कलाकार अपने अभिनय का टेस्ट दे रहे हैं। इस फिल्म में माधवन ने दोहरी भूमिका की है। 




क्रिकेट की थीम पर केंद्रित इस फिल्म ने काफी उम्मीदें जगाई हैं। सीधे OTT रिलीज़ के लिए जाने का निर्णय प्रोडक्शन टीम की नवीनतम पसंद को दर्शाता है। यह नेटफ्लिक्स की पहली तमिल फिल्म है ।


#Netlix की सीरीज #MandalaMurders में #VaaniKapoor



यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स का ओटीटी सहकार हत्या रहस्य श्रृंखला मंडला मर्डर्स के रूप में दर्शकों के समक्ष शीघ्र ही आने वाली है।




इस रोचक क्राइम थ्रिलर डिजिटल सीरीज़ का निर्देशन मर्दानी 2   से प्रसिद्द निर्देशक गोपी पुथ्रन निर्देशित कर रहे हैं।



 

इस सीरीज को प्राचीन रहस्य से जोड़ा गया है।  यह सदियों पुराने समाज की आपराधिक गतिविधियों और हत्याओं के घिनौने अपराध का चित्रण करने वाली है। इस अपराध और अपराधियों का रहस्योद्घाटन करने का कार्य दो जासूस करते है। 



 

इस रोमांचक सीरीज़ में यश राज बैनर की विगत फिल्म वॉर की नैना वाणी कपूर जासूस रीआ थॉमस की  मुख्य भूमिका कर रही है। उनके साथ अन्य भूमिकाओं में गुल्लक सीरीज के प्रसिद्ध वैभव राज गुप्त  और सुरवीन चावला होंगे 

Wednesday, 29 January 2025

#HimeshReshammiya की #SunnyLeone के साथ #TandooriDays

 


हिमेश रेशमिया की २०१४ में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म द एक्सपोज की सफलता के ११ साल बाद, इस फिल्म की सीक्वल फिल्म बैड एस रविकुमार प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में, अभिनेता हिमेश रेशमिया का साथ प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोन जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्र और जॉनी लीवर दे रहे है।




चूंकि, हिमेश रेशमिया संगीतकार और गायक है, इसलिए उनकी नायक की भूमिका वाली फिल्म बैड एस रविकुमार थ्रिलर होते हुए भी संगीतमय है। कदाचित इसी लिए हिमेश की ७ फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म से दर्शकों का परिचय कराने के लिए गीत संगीत का सहारा लिया गया।




इस कड़ी में पहला गीत तेरे प्यार में कोई दो हफ्ता पहले अनावृत हुआ था। इस गीत को दर्शकों द्वारा हाथोहाथ लिया गया। इस गीत को यू ट्यूब पर १०० करोड़ लोगों ने और हिमेश रेशमिया के चैनल पर २५ करोड़ लोगों ने देखा। अब इस फिल्म से दूसरा गीत दर्शकों के सामने है। 




गीत तंदूरी डेज को हिमेश रेशमिया की धुन पर खुद हिमेश के साथ अदिति सिंह शर्मा ने गया है। इस गीत को हिमेश रेशमिया पर फिल्माया गया है। वह अभिनेत्री सनी लियॉन के साथ डांस फ्लोर पर नृत्य करते हुए, इस गीत को गा रहे है। 




फिल्म बैड एस रविकुमार की विशेषता यह है कि फिल्म में रविकुमार के दुश्मन डांसर अभिनेता और निर्देशक प्रभुदेवा बने है। उन्होंने फिल्म में एक ड्रग डीलर कार्लोस पेड्रो पैंथर की भूमिका की है। फिल्म के गीतों में उन्हें भी हिमेश रेशमिया के साथ नृत्य करते देखा जा सकता है। 




एक्शन से भरपूर प्राचीन संगीतमय फिल्म बैड एस रविकुमार का निर्माण हिमेश रेशमिया की प्रोडक्शन कंपनी हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्देशक कीथ गोम्स ने सलमान खान की फिल्म किक की कहानी लिखी है। वह अब तक चार लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। बैड एस रविकुमार उनकी पहली पूरी लम्बाई की फिल्म है। उनकी निर्देशित एक अन्य फिल्म डिअर मेन पूरी हो चुकी है। 

दुसरे पोस्टर से #JanaNayagan बनने की ओर #ThalapathyVijay

 


तमिल फिल्म अभिनेता दलपति विजय की अंतिम बताई जा रही फिल्म जन नायकन के, गणतंत्र दिवस पर सेल्फी लेते पोस्टर ने, विजय के प्रशंसकों में जो उत्साह पैदा किया था, दूसरे दिन वह दोगुना हो गया । क्योंकि,  २७ जनवरी को विजय की फिल्म के दूसरे  पोस्टर का भी अनावरण किया गया ।




नवीनतम पोस्टर में, आत्मविश्वास से भरे विजय दर्शकों का ध्यान सहज रूप से आकर्षित करते हैं । इस ऊर्जावान और गतिशील मुद्रा में वह हंटर फटकारते दिखाई दे रहे  हैं। आकर्षक लाल पृष्ठभूमि में फिल्म जन नायकन की टैगलाइन ‘नान आनाई इत्तल…’ अर्थात जब मैं आदेश देता हूँ संकेत है कि फिल्म में विजय एक साहसी और आधिकारिक चरित्र का संकेत देते है ।  




एच. विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस के अंतर्गत वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित, यह फिल्म एक्शन से भरपूर सिनेमाई दृश्य प्रस्तुत करने वाले सशक्त मनोरंजन करने वाली फिल्म प्रतीत होती है।


क्या #JanNayak (#JanaNayagan) बन पाएंगे #ActorVijay ?


स्पष्ट रूप से, जन नायक के निरंतर दो दिन अनावृत हुए पोस्टरों ने फिल्म के प्रति दर्शकों का रुझान स्पष्ट कर दिया है । किन्तु, फिल्म के वास्तविक प्रभाव को फिल्म का टीज़र ट्रेलर ही कोई दिशा देगा।




इस फिल्म के पश्चात्, विजय अपनी राजनीतिक पारी का प्रारंभ करने जा रहे है । उन्होंने विगत वर्ष ही अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) की घोषणा दल के झंडे के साथ की है । उनकी पार्टी को उनके प्रशंसकों ने हाथोहाथ लिया है ।




इसे देखते हुए, विजय बहुत सावधानी बरत रहे है । वह अपनी इस फिल्म को तमिलनाडु के २०२६ में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले प्रदर्शित करना चाहेंगे । समाचार है कि यह फिल्म पोंगल २०२६ पर प्रदर्शित होगी । यदि फिल्म जन नायक बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हो गई तो निश्चित ही, इस सफलता का प्रभाव उनके जन नायक की छवि को भी मिलेगा ।

Tuesday, 28 January 2025

#Dhanush और #KritiSanon ने कहा - #TereIshkMein




 

एक के बाद एक, जीरो और अतरंगी रे की असफलता का कलंक ढोने के बाद, ऐसा प्रतीत होता है कि निर्देशक आनंद एल राय की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। आज उनकी नई फिल्म की घोषणा और इस फिल्म के कुछ दृश्य अनावृत होने के बाद, इसका अनुमान लगाया जा रहा है।




इस फिल्म की लगभग ८० सेकंड की झलक पूरी तरह  से कृति सेनन के चरित्र पर केंद्रित है। इस झलक में कृति सेनन का चरित्र भड़के दंगे बीच हाथ में मिटटी के तेल का कनस्तर लिए जा रहा है। एक जगह रुक कर, कृति पूरा कनस्तर अपने सर पर खाली कर देती है। उसके बाद, वह एक सिगरेट होठों के मध्य दबा कर लाइटर सुलगा लेती है। इसके बाद एक आग का गोला पूरी स्क्रीन पर छा जाता है। यह क्लिप स्तब्ध कर देने वाली है। कृति अपने चेहरे के भाव से अपने दर्द की अभिव्यक्ति कर जाती है।




इस क्लिप से कृति सेनन बिना किसी संवाद के दर्शकों से संवाद बैठा लेती है। यह कीर्ति सेनन की सफलता है। इस दृश्य को आनंद एल राय  ने बहुत सुंदरता से सेलुलॉइड पर उतारा है। पार्श्व संगीत और कृति सेनन का शायरी जैसे बोल दृश्य को और अधिक प्रभावशाली बना देते है।




तेरे इश्क़ में की विशेषता है कि इस फिल्म से आनंद एल राय, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की तिकड़ी दूसरी बार एक साथ आ रही है। इस तिकड़ी ने, २०१३ में प्रदर्शित फिल्म रांझणा जैसी बड़ी हिट फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म ने तमिल सुपरस्टार धनुष का परिचय हिंदी दर्शकों से सफलतापूर्वक कराया था। फिल्म में धनुष की सोनम कपूर के साथ जोड़ी थी।




अब धनुष तीसरी बार आनंद एल राय की फिल्म कर रहे है। रांझणा के बाद निर्देशक आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी की दूसरी फिल्म अतरंगी रे थे। किन्तु, यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित कर पाने में असफल रही थी। कदाचित फिल्म में हिन्दू लड़की के मुस्लिम लडके से रोमांस का एंगल फिल्म को असफल बना गया। अब तीसरी बार, धनुष के साथ आनंद ने कौन सा एंगल लिया है, यह देखने की बात होगी। किन्तु, धनुष, आनंद एल राय, एआर रहमान और इरशाद कामिल की चौकड़ी से कोई कमाल की अपेक्षा की जा सकती है।




निर्माता भूषण कुमार की, २८ नवंबर २०२५ को हिंदी और तमिल में प्रदर्शन के लिए निर्धारित फिल्म तेरे इश्क़ में के लेखक आनंद एल राय के प्रिय लेखक हिमांशु शर्मा है। यद्यपि, निर्माता भूषण कुमार ने कृति सेनन के साथ कुछ फिल्में बनाई है, किन्तु, आनंद एल राय और धनुष के साथ वह पहली बार फिल्म कर रही है।  

#TereIshkMein2025 #Dhanush #KritiSanon #AanandLRai, #ARRahman #HimanshuSharma #BhushanKumar #IrshadKamil

 

 

#PawanKalyan की फिल्म #HariHaraVeeraMallu का गीत #BaatNirali



 

अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू का गीत बात निराली श्रोताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस गीत को स्वयं पवन कल्याण ने गाया है। यह गीत पवन कल्याण के चरित्र पर फिल्माया गया है। कुछ दूसरे लोग, उनके आसपास बैठे, इस गीत को सुन रहे है।




पवन कल्याण की इस औरंगजेब के काल की ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म का यह गीत स्वयं पवन कल्याण ने गाया है।  गीत का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एम् एम् कीरावानी ने दिया है।  यह गीत ढप पर आधारित कर्णप्रिय है। 




हरी हर वीरा मल्लू में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता बॉबी देओल मुग़ल शासक औरंगजेब की भूमिका कर रहे है। फिल्म में ग्लैमर का तडका निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, पूजा पोंनाडा और नोरा फतेही ने लगाया है। निर्देशक कृष की यह फिल्म २८ मार्च २०२५ को तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में प्रदर्शित की जायेगी।




विगत वर्ष जून में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के पश्चात्, रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू ही है। जब, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उतरी थी, उस समय पवन कल्याण की हरी हरा वीरा मल्लू के अतिरिक्त तीन दूसरी फिल्में निर्माणाधीन थी।




हरी हरा वीरा मल्लू दो भागों में बनाई जा रही है। पहला भाग हरी हरा वीर मल्लू पार्ट१ सोर्ड वर्सेज स्पिरिट के बाद इसका दूसरा भाग बनाया जायेगा। पवन कल्याण की दो एक्शन फिल्में दे कॉल हिम ओजी और उस्ताद भगत सिंह है। किन्तु, इन दोनों फिल्मों को पवन कल्याण कब तक पूरा कर पाते हैं, यह उनकी राजनीतिक व्यस्तता से निकल सकने वाले समय पर निर्भर करेगा।




फिल्म का bts अर्थात बिहाइंड द सीन कल २:३० पर जारी किया जायेगा।

Monday, 27 January 2025

#NimritKaurAhluwalia का #KapilSharma के साथ #KisKiskoPyaarKaroon2 डेब्यू

 


निमृत कौर अहलुवालिया की स्टारडम की दौड़ काफी तेज लगती है।  वह २०१८ में मिस मणिपुर चुनी गई। बी प्राक के म्यूजिक एल्बम में काम करने के बाद, २०१९ में वह एक टीवी शो छोटी सरदारनी की सरदारनी बन गई। शो का पूरा कथानक उनके चरित्र के चारों और घूमता था। शो को पसंद किया गया।




इसके बाद, वह तीन म्यूजिक वीडियो और दो रियलिटी शो में दिखाई दी।  छोटी सरदारनी के बाद उन्हें कोई दूसरा शो नहीं मिला।  किन्तु, खतरों के खिलाडी १४ की खिलाड़ी बनने के बाद यह समाचार है कि वह एक फिल्म करने जा रही है।




सोनी पर अपने शो कपिल शर्मा शो के माध्यम से लोक्रपिय हो रहे कपिल शर्मा को हिंदी फिल्मों में काम करने का शौक जाएगा तो इसमें उनकी सहायता अब्बास मुस्तान की निर्देशक जोड़ी ने फिल्म किस किस को प्यार करू का निर्माण कर की।




मध्यम वर्ग के एक व्यक्ति के द्वारा एक ही सोसाइटी में अपनी चार चार पत्नियों को संतुष्ट करने के प्रयास की इस हास्यात्मक कथानक को दर्शकों ने पसंद किया। वह कपिल शर्मा की बेचारगी पर खूब हँसे।




कपिल की बेचारगी पर ग्लैमर का तड़का डालने के लिए चार पत्नियों की भूमिका मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, सई लोकुर और एली एवराम थी। इन दोनों ने परिस्थितियों के अनुकूल अच्छा अभिनय किया था।  फिल्म के निर्माण में १६ करोड़ व्यय हुए थे। फिल्म ने निर्माता वीनस के जैन बंधुओं को ७१.६० करोड़ वापस दिला दिए।




इसके बाद भी कि फिल्म किस किस से प्यार करूँ हिट हुई थी, फिल्म के सीक्वल की कोई चर्चा नहीं हुई।  इस मध्य कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म फिरंगी, इट्स माय लाइफ और जविगाटो असफल हो गई। फिरंगी ने निर्माता कपिल शर्मा की ऎसी फिरकी ली कि वह अपने १५ करोड़ लुटा बैठे।




अब, २०१५ की किस किस को प्यार करूँ के सीक्वल किस किस को प्यार करूँ २ की घोषणा हुई है।  कपिल शर्मा की सीक्वल फिल्म की एक नायिका के रूप में निमृत कौर अहलूवालिया को लिए जाने की चर्चा है। यद्यपि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। किन्तु, चर्चा चरम पर है। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी करेंगे। इस फिल्म को दो महीने के शिड्यूल में पूरा किया जायेगा। 




यद्यपि, निमृत की एक पंजाबी फिल्म शौंकी सरदार बन कर तैयार है । निर्देशक केदारनाथ रतन की इस फिल्म में निमृत को दो सरदारों बब्बू मान और गुरु रंधावा की मौज मस्ती का मजा लेती दिखाई देंगी।

Sunday, 26 January 2025

क्या #JanNayak (#JanaNayagan) बन पाएंगे #ActorVijay ?

 


विगत दिनों, दलपति विजय की गतिविधियों से स्पष्ट हो गया कि वह अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होना चाहते है। वह प्रदेश और देश की राजनीति पर अपने विचार मुखर कर रहे है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी Thalapathy ६९ शीर्षक से बनाई जा रही फिल्म, उनके करियर की अंतिम फिल्म होगी।




विजय सचमुच तमिल फिल्म उद्योग को अलविदा कह रहे है, अभी सुनिश्चित नहीं कहा जा सकता। तमिलनाडु के चुनाव पर काफी कुछ निर्भर करेगा। हो सकता है कि चुनाव मे सफलता न मिलने पर वह अपने निर्णय पर अपने प्रशंसकों की प्रार्थना पर पुनर्विचार करें।




किन्तु, इस समय तो उनके इरादे राजनीतिक ही लगते है। आज उनकी ६९वी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और शीर्षक का अनावरण हुआ। यह शीर्षक और पोस्टर में विजय का पोज़ उनके इरादे साफ करता है। एच विनोद के निर्देशन में बनी इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म का शीर्षक जन नायगन या जन नायक रखा गया है। यह शीर्षक बताता है कि वह तमिलनाडु की जनता के नेता बनने की विजय की इच्छा रखते है।


गणतंत्र दिवस पर विजय की फिल्म की पहली झलक 


इस फिल्म का पोस्टर भी उनकी इस इच्छा की पुष्टि करता है। पोस्ट में वह सेल्फी लेते दिखाई दे रहे है। पार्श्व में जनसमुद्र सा उमड़ा पड़ा है, जो हाथ उठा कर उनके समर्थन की पुष्टि करता है।  विजय का यह पोज़ उनकी राजनीतिक यात्रा के प्रारम्भ की एक सभा में उनके पोज़ से प्रेरित लगता है।




विजय की फिल्म जन नायक को, इस साल दिवाली २०२५ में प्रदर्शित किये जाने की योजना थी। किन्तु, पोस्टर से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि यह फिल्म दिवाली या किसी अन्य तिथि में प्रदर्शित होगी। किन्तु, विजय की राजनीतिक इच्छा को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि विजय की यह फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी। समाचार यह भी है कि जन नायक पोंगल २०२६ में तमिलनाडु के दर्शकों के समक्ष उपस्थित होगा। यह फिल्म तमिल के अतिरिक्त अन्य भाषाओँ में भी प्रदर्शित होगी।




फिल्म के निर्देशक एच विनोद ने तमिल फिल्म अभिनेता अजित कुमार के साथ थुनिवु, वलीमई और नेरकोंडा पारवाई का निर्देशन किया था। यह तीनों फिल्में बड़ी हिट साबित हुई थी। जन नायक, एच विनोद की विजय के साथ पहली फिल्म है। अपनी फिल्मों के नायक को उभरने का हुनर विनोद में कूट कूट कर भरा हुआ है। वह इस फिल्म से  विजय के प्रशंसकों को उन्हें जन नायक का जोश भर सकते है।




इस फिल्म में दलपति विजय की नायिका पूजा हेगड़े होंगी। यह फिल्म पूजा हेगड़े के साथ विजय की दूसरी फिल्म है। इस जोड़ी की पहली फिल्म २०२२ में प्रदर्शित स्पाई एक्शन फिल्म बीस्ट थी।  विजय की रॉ एजेंट भूमिका वाली इस फिल्म को हिंदी में रॉ शीर्षक के साथ प्रदर्शित किया गया था।


 #VenkatPrabhu की स्पीड थ्रिल का #GOAT  #ThalapathyVija


जन नायगन के खल नायक बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल है। संदीप रेड्डी वंगा की बहुभाषी फिल्म एनिमल के बाद, बॉबी देओल दक्षिण के फिल्मकारों की पहली पसंद बन गए है। वह अब तक दक्षिण की दो तमिल फिल्मों में खल भूमिका कर चुके है। सूर्या की तमिल फिल्म कंगूवा और नन्दीमुरि बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म डाकू महाराजा के बाद, बॉबी देओल अभिनेता पवन कल्याण की कई भाषाओँ में प्रदर्शित होने जा रही फिल्म हरि हर वीरू मल्ला पार्ट १: स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट में औरंगजेब की भूमिका कर रहे है।




विजय की अंतिम बताई जा रहे फिल्म जान नायगन की अन्य भूमिकाओं में गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममता बैजू, मोनिशा ब्लेसी और वरलक्ष्मी शरदकुमार है।




यदि, जन नायक पोंगल २०२६ में प्रदर्शित होती है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होती है तो इसका प्रभाव तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है, जो मई २०२६ में होने जा रहे है। विजय के प्रशंसकों का इरादा भी जन नायक को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल बनाने का है। अब भविष्य ही बताएगा कि जन नायक बॉक्स ऑफिस और तमिलनाडु की जनता का नायक बन पाता है या नहीं !