Saturday, 3 August 2019

Isabelle Kaif की Time To Dance नहीं Kwatha !


पिछले साल, सुपरफ्लॉप फिल्म लवयात्री (Loveyatri) से फिल्म डेब्यू करने वाले, लेकिन अब तक सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma) की दूसरी फिल्म क्वाथा (Kwatha) का ऐलान जून में किया गया था।  निर्माता सुनील जैन (Sunil Jain) और आदित्य जोशी (Aditya Joshi) की इस फिल्म के निर्देशन का भार करण ललित बुटानी (Karan Lallit Butani) को सौंपा गया था। फिल्म की शूटिंग सितम्बर से शुरू होनी थी।

आयुष की इसाबेले
लेकिन, उस समय तक फिल्म में आयुष शर्मा की नायिका का नाम घोषित नहीं किया गया था। अब पता चला है कि फिल्म में सलमान खान के बहनोई की नायिका सलमान खान की फिल्मो की नायिका कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहन इसाबेले (Isabelle Kaif) होंगी। इसाबेले की पहली फिल्म टाइम टू डांस (Time To Dance) का ऐलान पिछले साल हुआ था।  इस फिल्म में, इसाबेले के नायक, सलमान खान के एक दूसरे चेले सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) थे।

डांस के बाद एक्शन
इसाबेले की, आयुष शर्मा के साथ फिल्म क्वाथा (Kwatha) की कहानी एक सैन्य अफसर के अभियानों की है। जबकि, उनकी पहली फिल्म टाइम टू डांस की कहानी पूरी तरह से पाश्चात्य नृत्य पर केंद्रित है।  सूरज और इसाबेले डांसर की भूमिका में थे।

डांस में बाधा
लेकिन, फिल्म टाइम टू डांस को लेकर खबर अच्छी नहीं है। फिल्म के निर्माताओं को फिल्म में गीतों पर नृत्य का फिल्मांकन पसंद नहीं आया है।  दरअसल, टाइम टू डांस के निर्माता टी-सीरीज (T-Series) की एक दूसरी फिल्म स्ट्रीट डांसर ३डी (Street Dancer 3D) भी आधुनिक डांस फिल्म है।  निर्माताओं को लगता है कि टाइम टू डांस और स्ट्रीट डांसर के नृत्य गीतों की तुलना की जाएगी।  इसमें टाइम टू डांस फिल्मांकन की मामले में अपेक्षाकृत कमज़ोर साबित होती है।

फिर शूट होंगे डांस
ऐसी दशा में फिल्म के निर्देशक और डांस कोरियोग्राफर को कम से कम दो नृत्य गीतों का फिल्मांकन फिर से करने के लिए कहा गया है।  इस कारण से, इसाबेले की नवंबर में रिलीज़ होने वाली फिल्म टाइम टू डांस अब इस साल प्रदर्शित नहीं  हो सकेगी। ऐसे में, इसाबेले के लिए यह संतोष की बात होगी कि उनकी दूसरी फिल्म की शूटिगं इसी साल शुरू हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इसाबेले की डेब्यू फिल्म कौन साबित होती है- टाइम टू डांस या क्वाथा !

No comments: