Monday 20 September 2021

एटरनल्स का बॉलीवुड कनेक्शन

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म एटरनल्स पूरी दुनिया में चर्चा में हैं।  इससे भारतीय दर्शक भी अछूते नहीं है। फिल्म नेमाडलैंड के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली निर्देशक क्लोए झाओ की फिल्म एटरनल्स का बॉलीवुड कनेक्शन है। इसलिए एटरनल्स भारत के लिए कुछ ज़्यादा ख़ास है। यह फिल्म मार्वेल की पहली २५ फिल्मों से इस मायने में अलग है कि यह फिल्म दुनिया के दर्शकों का सेरसी, इकारिस, किन्गो, स्प्राइट, फैस्टोस, मक्कारी, अजाक, आदि बिलकुल नए सुपरहीरो से परिचय कराती है। हालाँकि, यह सुपरहीरो भी मार्वेल कॉमिक्स की किताब एटरनल्स से लिए गए हैं। लेकिन, इसके हर सुपरहीरो का दुनिया से परिचय पहली बार हो रहा है।  फिल्म में भारतीय कलाकार भी होंगे और हॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्रियां सलमा हायेक और एंजेलिना जोली भी होंगी।


आकाश गंगा में ७ हजार साल - फिल्म एटरनल्स के एटरनल्स आकाश गंगा में पिछले ७ हजार सालों से छुपे हुए हैं। यह प्रजाति अजर अमर है।  इसे आकाश गंगा ने ही बनाया है। फिल्म का कथानक अवेंजर्स एन्डगेम के बाद से ही शुरू होता है। अवेंजर्स की उपस्थिति मे इन्हे जाग्रत होने की जरूरत नहीं हुई थी।  लेकिन, अपने दुष्ट साथियों डेवियंट्स के पृथ्वी के लिए खतरा बन जाने के कारण इन्हे जागना पड़ता है।


अलग शक्तियों वाले एटरनल्स - एटरनल्स की शक्तियां इनकी विशेषता है। यह एक दूसरे से भिन्न शक्तियां रखते हैं। पर यह एटरनल्स अपनी इस शक्तियों का उपयोग मिल कर, मानवता के लिए करते हैं। कोई भी शक्ति, अलग अलग अपने आप में पूर्ण नहीं है।


इकारिस- मार्वेल की कॉमिक पुस्तकों में इकारिस को सबसे अधिक शक्तिशाली बताया गया है।इकारिस, कभी खुद को अपनी किसी एक शक्ति पर केंद्रित नहीं करता। हलांकि, वह सर्वश्रेष्ठ नहीं, पर वह अपने अंदर की तमाम शक्तियों के अनुरूप खुद को ढाल सकता है। इस चरित्र को रिचार्ड मैडेन कर रहे हैं।


सेरसी- यह सुपरहीरो चरित्र अपनी शक्तियों का भव्य तरीके से उपयोग करती है और इसी कारण से यह दूसरे इंटर्नल्स के बीच भी चमकती है। वह अणुओं पर नियंत्रित रख सकने वाली है। वह किसी भी वस्तु को बदल शक्ति है और मनचाहा आकार दे सकती है। इस चरित्र को जेम्मा चान कर रही हैं।


किन्गो- एटरनल्स में किन्गो का चरित्र सौर ऊर्जा का उत्सर्जन करता है। यह चरित्र मजाकिया किस्म का, प्रसिद्धि पाने का लालची है।  इसके लिए वह बॉलीवुड चला आता है और हीरो बन जाता है।  इस चरित्र को पाकिस्तानी अमेरिकी हास्य अभिनेता कुमैल नांजिआनी कर रहे हैं।


गिल्गामेश- एटरनल्स में धरती पर आधारित चरित्र गिल्गामेश में को इकारिस से अधिक शक्तिशाली बताया गया है। इसके शक्तियां मार्वल कॉमिक यूनिवर्स में थॉर और हरक्यूलस के स्तर की है। इस चरित्र को डॉन ली कर रहे हैं।


फैस्टोस - एटरनल्स के साथ फैस्टोस की गिनती  तकनीक की खोज और हथियार बना लेने की क्षमता के कारण की जाती है। इसे अविष्कारक इटरनल कहा जा सकता है।  इस चरित्र को ब्रायन टैरी हेनरी  कर रहे  हैं।


थेना - उग्र महिला चरित्र थेना के स्त्री से पुरुष बन जाने में महारत हासिल है। यह अमर चरित्र है।  पर इसे बाल रूप में भी दिखाया गया है।  चतुराई के लिहाज़ से थेना को लोकि के नज़दीक रखा जा सकता है।  फिल्म में थेना की भूमिका हॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री एंजेलिना जोली कर रही है।


मक्करी- सुपरफास्ट इंटरनल मक्करी की खासियत रफ़्तार है।  इसे सौर ऊर्जा का उपयोग अपनी रफ़्तार बढ़ाने के लिए करते देखा जा सकेगा।  इस की अभिलाषा है कि वह दुनिया का सबसे तेज़ धावक बने।  इस चरित्र को लॉरेन रिडलॉफ कर रहे हैं।


ड्रईज - ड्रईज की शक्तियों की तुलना दूसरे एटरनल्स से की जाती रहती है।  लेकिन, उसके एक शक्ति, उसे दूसरे एटरनल्स से अलग रखती है।  वह किसी भी व्यक्ति को उसके मस्तिष्क से नियंत्रित कर सकता है। इस भूमिका को बैरी कोघन कर रहे हैं ।


अजाक - औसत इंटरनल की तरह अजाक की सबसे बड़ी शक्ति अपने निर्माता यानि  आकाश गंगा से संपर्क कर सकता है। इसी  क्षमता के कारण अजाक एटरनल्स की अनिवार्य साथी है। इस भूमिका को सलमा हायेक कर रही हैं।


हृथिक रोशन जैसा किंगो - अब फिर आते हैं किन्गो  के बारे में बात करते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि किन्गो प्रसिद्धि पाने के लिए बॉलीवुड आ जाता है।  फिल्म में किन्गो को बॉलीवुड में बिलकुल हृथिक रोशन की तरह आकर्षक और स्टाइलिश  दिखाया गया है। इस चरित्र में डाई हार्ड के जॉन मैक्लेन के नखरे भी मिश्रित हैं।  कुमैल को नृत्य नहीं आता है। लेकिन, उन्होंने इस भूमिका के लिए बॉलीवुड डांस सीखें हैं।  कुमैल के किन्गो का एक बॉलीवुड मैनेजर भी है। इस दिलचस्प चरित्र को हरीश पटेल कर रहे हैं।  वर्तमान में हरीश पटेल बॉलीवुड से ज़्यादा  हॉलीवुड में सक्रिय हैं।

No comments:

Post a Comment