Wednesday 29 September 2021

#Allu Arjun की #Pushp The Rise में #Rashmika Mandana का पोस्टर



तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन की पहली अखिल भारतीय आकर्षण वाली फिल्म पुष्प का पहला हिस्सा, पुष्प द राइजतेलुगु,तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के अलावा हिंदी में भी प्रदर्शित हो रही है।


आज इस फिल्म का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। इस पोस्टर में अभिनेत्री रश्मिका मंदना ग्रामीण वेशभूषा में श्रृंगार करती नज़र आती है।  पुष्पा द राइजिंग में, रश्मिका मंदना श्रीवल्ली की भूमिका कर रही हैं। श्रीवल्ली रायलसीमा आंध्र प्रदेश की रहने वाली है।


पुष्पा के नायक अल्लू अर्जुन है।  यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी।  फिल्म का कथानक  लाल चन्दन की तस्करी की पृष्ठभूमि पर है।  अल्लू अर्जुन तस्कर पुष्पराज की भूमिका में है।  यह फिल्म अल्लू अर्जुन की स्टाइल में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म है।


सुकुमार  द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्प द राइजिंग से मलयालम फिल्म अभिनेता फहाद फाजिल का तेलुगु फिल्म डेब्यू हो रहा  है। हिंदी दर्शक भी फहाद को पहली बार बड़े परदे पर देखेंगे। फिल्म में जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनुसूया, अदि भी शामिल हैं।


यहाँ बताते चलें कि रश्मिका मंदना के हाथ में दो  बॉलीवुड  फ़िल्में भी हैं।  स्पाई थ्रिलर फिल्म  मिशन मजनू का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है।  फिल्म के नायक सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।  इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रश्मिका की  दूसरी बॉलीवुड फिल्म गुडबाय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।  विकास  बहल निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की अहम् भूमिकाये हैं।


अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पुष्प द राइजिंग क्रिसमस वीकेंड पर २४ दिसंबर २०२१ को प्रदर्शित होगी।  उस समय इस फिल्म का टकराव रणवीर सिंह की क्रिकेट पर फिल्म '८३ से होगा।  

No comments:

Post a Comment