खबर गर्म है कि रणबीर कपूर और यशराज फिल्म्स फिर साथ आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने यशराज फिल्म्स की दो फिल्मों बचाना ऐ हसीनो (२००८) और राकेट सिंह : सेल्समेन ऑफ़ द इयर (२००९) में अभिनय किया था। इस प्रकार से, रणबीर कपूर तीसरी बार यशराज बैनर की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा होंगे, जिन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। करण मल्होत्रा को यशराज बैनर द्वारा साइन किये जाने से निर्माता करण जोहर काफी नाराज़ बताये जा रहे थे। करण मल्होत्रा ने करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शंस की दो फिल्मों अग्निपथ और ब्रदर्स का निर्देशन किया था। लेकिन, शुद्धि के दौरान, इन दोनों के सम्बन्धो में खटास पैदा हो गई थी। करण मल्होत्रा को दोस्त आदित्य चोपड़ा द्वारा साइन किया जाना, करण जोहर को नागवार गुजरा था। लेकिन, रणबीर कपूर ने दोनों के बीच मध्यस्थता की। रणबीर के दोनों ही बैनरों से अच्छे सम्बन्ध हैं। वह धर्मा प्रोडक्शंस की ट्राइलॉजी फिल्म ब्रह्मास्त्र के हीरो हैं। रणबीर के बीच में आने से बॉलीवुड के दो बड़े बैनरो के बीच शांति हो गई। अब, करण मल्होत्रा रणबीर कपूर को किसी फिल्म मे निर्देशित कर सकेंगे। इस फिल्म में, रणबीर कपूर की नायिका वाणी कपूर होंगी। वाणी कपूर ने रणवीर सिंह के साथ यशराज फिल्म्स की बेफ़िक्रे की थी। वह सिद्धार्थ आनंद निर्देशित हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत अनाम फिल्म की भी नायिका बनाई गई है। रणबीर कपूर इस समय आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी अभिनेता संजय दत्त पर बायोपिक फिल्म संजू रिलीज़ के लिए तैयार है।
भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Wednesday, 7 March 2018
यशराज फिल्म्स की फिल्म में रणबीर कपूर
Labels:
Ranbir Kapor,
Yashraj Films,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
विवाद होने पर भी अजय देवगन बनायेंगे तानाजी पर फिल्म
इस साल रिलीज़, संजय लीला भंसाली की मैग्नम ओपस पद्मावत में,
रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की भूमिकाओं को लेकर,
कुछ गुटों द्वारा पूरे देश भर में जैसा बावेला मचा था,
उससे फ़िल्मकार सहम गए जैसे लगते हैं। इसी कारण से पद्मावत को गुजरात,
राजस्थान और मध्य प्रदेश में न रिलीज़ हो पाने का खामियाजा बॉक्स ऑफिस पर
भारी कलेक्शन का नुकसान हुआ. एक दूसरी ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म,
कंगना रानौत की मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झाँसी के साथ भी हुआ। राजस्थान की
एक संस्था ने रानी लक्ष्मी बाई और एक अँगरेज़ ऑफिसर के बीच रोमांस के दृश्य फिल्माए
जाने का आरोप लगा कर फिल्म रोके जाने की मांग कर दी। अब यह बात दीगर है कि उनकी
मांग में कोई दम नहीं था। इसलिए,
इस विरोध की हवा ज़ल्द ही निकल गई।
इस समय भी, ऐतिहासिक सन्दर्भों को लेकर कुछ फिल्मों का
निर्माण किया जा रहा है। इनमे अक्षय कुमार की बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर फिल्म केसरी और अजय
देवगन की छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मलुसरे पर फिल्म तानाजी,
द अनसंग हीरो के नाम उल्लेखनीय है। अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग जारी
है। अजय देवगन भी अपनी फिल्म की तैयारी कर
रहे हैं। पहले अजय देवगन के भी बैटल ऑफ़
सरगढ़ी पर फिल्म बनाए जाने की खबर थी।
लेकिन, अब यह साफ़ हो गया है कि अजय देवगन तानाजी पर
फिल्म पर ही आगे बढ़ेंगे। छत्रपति शिवाजी
के सेनापति की वीरता पर फिल्म का विषय भी काफी संवेदनशील है। क्या,
पद्मावत या मणिकर्णिका की तरह तानाजी को भी विरोध का सामना नहीं करना
पड़ेगा ? अजय देवगन इसे नहीं मानते। अजय देवगन का सोचना है कि अगर आप तथ्यों पर काम
करेंगे तो विरोध कैसा। उनका इशारा,
शायद संजय लीला भंसाली के फैक्ट्स के साथ फिक्शन का इस्तेमाल करने की ओर
था। अजय देवगन कहते हैं, "अगर किसी को कोई आपत्ति है और आमने सामने आ
कर बात करना चाहता है तो हम अपने तथ्य सामने रखेंगे। उनकी बात भी सुनेंगे। कौन चाहता है विवाद में फंसना। फिल्म इंडस्ट्री
को विवाद में फंसना ठीक नहीं। हर बात को
हैंडल किया जा सकता है।" निश्चित रूप से, कम से कम,
संजय लीला भंसाली के फिल्म हम दिल दे चुके सनम के हीरो अजय देवगन,
संजय से ज्यादा समझदार और सबक सीखने में तेज़ हैं।
राजकुमार राव और कंगना रनौत की मेन्टलनेस के दो उदाहरण - पढ़ने के लिए
क्लिक करें
Labels:
Ajay Devgan,
अजय देवगन,
खबर है,
नई फिल्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
राजकुमार राव और कंगना रनौत की मेन्टलनेस के दो उदाहरण
Labels:
Poster
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Tuesday, 6 March 2018
अब २७ अप्रैल को वर्ल्डवाइड होगी इनफिनिटी वॉर !
मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजरस इनफिनिटी वॉर की वर्ल्डवाइड रिलीज़
की तारीख ४ मई तय की गई थी। इस फिल्म को कुछ दूसरे देशों के साथ भारत में एक हफ्ते
पहले यानि २७ अप्रैल को रिलीज़ होना था। लेकिन, अब इनफिनिटी वॉर अमेरिका के दर्शकों
को भी २७ अप्रैल को ही देखने को मिलेगी। कैसे बदली इनफिनिटी वॉर की रिलीज़ की तारीख़
? इसके लिए मार्वेल स्टूडियोज और आयरन मैन यानि टोनी स्टार्क उर्फ़ रोबर्ट डाउनी
जूनियर के बीच ट्विटर पर दिलचस्प बातचीत पर नज़र डालना उचित होगा। इस बातचीत में
मार्वल स्टूडियो आयरन मैन के कहने पर फिल्म की रिलीज़ की तारिख एक हफ्ते पहले यानि
२७ अप्रैल करने का ऐलान कर रहा है।
वैसे इस फिल्म की रिलीज़ की मूल तारीख़ यानि ४ मई के दो हफ्ते बाद सोलो : अ
स्टार वार्स स्टोरी रिलीज़ हो रही थी। इनफिनिटी वॉर मार्वेल स्टूडियो की काफी बड़ी
फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म की रिलीज़ के दो हफ्ते बाद दूसरी बड़ी फिल्म का
रिलीज़ होना इनफिनिटी वॉर के कारोबार के लिहाज़ से बहुत अच्छा नहीं था। इसलिए,
इनिफिनिटी वॉर की तारीख़ एक हफ्ता पहले कर दी गई। अब सबसे ज्यादा सुपर हीरोज वाली
फिल्म अवेंजर्स इनिफिनिटी वॉर २७ अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।
शेख मुख़्तार से लेकर दिलीप कुमार और जॉनी वॉकर तक की शम्मी - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Hollywood
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
शेख मुख़्तार से लेकर दिलीप कुमार और जॉनी वॉकर तक की शम्मी
![]() |
| २४ अप्रैल १९२९- ६ मार्च २०१८ |
मानुषी छिल्लर का स्विम सूट अंदाज़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
श्रद्धांजलि
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मानुषी छिल्लर का स्विम सूट अंदाज़
यों समझ लीजिये कि मानुषी छिल्लर नपे तुले कदमों से चल रही हैं। वह एक- एक
कर अपने मोहरे बॉलीवुड की बिसात पर सामने ला रही हैं। एक मैगज़ीन के कवर के लिए फोटो-शूट
कराने के बाद मानुषी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना टू-पीस बिकिनी शूट
पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह बिकिनी में सजी ब्रिटिश वर्जिन बीच पर एक चट्टान
में अधलेटी मुद्रा में, काफी कामुक नज़र आ रही हैं। मानुषी ने टिप्पणी लिखी है, “आशा और सपनों से सजी है दुनिया। ”
यह फोटो मानुषी में बेइंतहा सेक्स अपील का प्रदर्शन कर रहा है। जैसी की अपेक्षा की
जाती थी, इस पोज़ पर कमेंट्स की बौछार होने लगी है। एक महिला अकाउंट होल्डर ने
मानुषी को बॉलीवुड की बड़ी वेश्या करार दिया। इस पर मानुषी के पक्ष में बड़ी संख्या
में उनके समर्थक सामने आने लगे। मानुषी का समर्थन करते हुए लोगों ने इसे मानुषी की निजी ज़िन्दगी बताया। उनके मिस वर्ल्ड जीतने को देश का गौरव बताते हुए, ऐसे ट्रोलर को
सलाह दी गई कि वह अपनी संकीर्ण मानसिकता बदलें। मानुषी छिल्लर जिस प्रकार के पोज़
पोस्ट कर रही हैं, उनसे हर प्रकार के कमेंट्स मिलने ही हैं। लेकिन इसमे दो राय
नहीं कि मानुषी छिल्लर जो कर रही हैं वह लोगों को उत्तेजित कर रहा है। टिप्पणियां
अच्छी हों या बुरी, समर्थन में हो यह विरोध में, कमेंट्स हो रहे हैं। इससे साफ़ है
कि मानुषी छिल्लर में बॉलीवुड मैटेरियल है। वह अगर फिल्मों में आती हैं तो तमाम
खान, कुमार और देवगन उनका खुली बाहों से इस्तकबाल करेंगे। तो चली आओ छिल्लर !
कंगना रानौत ने राकुमार राव से पूछा - मेंटल है क्या - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Manushi Chillar,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
कंगना रानौत ने राकुमार राव से पूछा - मेंटल है क्या !
अभिनेता राजकुमार राव, २०१४ में फिल्म शाहिद में टाइटल रोल के लिए,
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। कंगना रानौत तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
जीत चुकी हैं। उन्होंने, फैशन (२००९) के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, क्वीन (२०१५)
के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (२०१६) के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस
का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। तेलुगु फिल्म एक्टर, पटकथा लेखक और निर्देशक प्रकाश कोवेलामुडी २००६ में बोम्मालता (२००६) के
लिए बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। ज़ाहिर है कि यह
तीनों हिंदुस्तान के जीनियस फ़िल्मी हस्तियों में हैं। ऐसे में अगर यह तीनों साथ हो
और राजकुमार राव और कंगना रानौत जैसे एक्टर परदे के सामने हो, तो प्रोजेक्ट की
मानसिक श्रेष्ठता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन तीनों की फिल्म यानि प्रकाश कोवेलामुडी
निर्देशित और राजकुमार राव और कंगना रानौत अभिनीत फिल्म मेंटल है क्या के पोस्टर
इनकी दिमागी श्रेष्ठता का अंदाजा देते हैं। एक पोस्टर कंगना रानौत पर है। वह एक
अपराध स्थल पर चुस्त सफ़ेद धातु वाली पोशाक पहने हुए सुसाइड स्क्वाड की हार्ले
क़ुइन्न जैसे हावभाव दे रही हैं. दूसरे पोस्टर में उसी अपराध स्थल पर राजकुमार राव हैं. जो टाई-शर्ट में नज़र आ रहे
हैं और उनके चहरे पर मोटा टेप कुछ इस तरह लगाया गया है कि उनकी एक आँख बंद हो गई
है और होंठ आधे चिपक गए हैं. इन दोनों ही पोस्टरों में सनिटी इज ओवर रेटेड लिखा
हुआ नज़र आता है. इन दोनों पोस्टरों और इस से पहले जारी किये गए दो पोस्टरों से ऐसा
लगता है कि यह दोनों बेवकूफी से भरे जीनियस हैं. जिनकी मानसिक हालत को पकड़ा नहीं
जा सकता. यह पोस्टर बताते हैं कि फिल्म हास्य से भरपूर थ्रिलर होगी. कंगना रानौत
और राजकुमार राव की जोड़ी क्वीन में भी क्या खूब थी. ऐसे में इन दोनों को परदे पर
ऐसे अनोखे किरदार करते देखना किसी थ्रिल से कम नहीं होगा. मेंटल है क्या की शुरूआती
शूटिंग इसी महीने मुंबई में शुरू हो जायेगी. इसके बाद पूरी टीम लन्दन चली जाएगी.
मगर, मेंटल है क्या के पोस्टरों ने दर्शकों के दिलों में जैसी खलबली मचा दी है,
इससे उनका दिल मांगे मोर।
विद्या और सोनाक्षी के पीछे अनुष्का शर्मा - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Kangana Ranaut,
Poster,
Rajkumar Rao
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा से भी पीछे हुई अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की हॉरर जॉनर की फिल्म परी नोट अ फेरी टेल ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर १५.३४ करोड़ का कारोबार किया है । इस वीकेंड को नायिका प्रधान फिल्म के लिहाज़ से ख़राब नहीं कहा जा सकता है । लेकिन,जब यह पता चले कि परी का जॉनर हॉरर था, जो बॉक्स ऑफिस का पसन्दीदा है, फिल्म बॉलीवुड की ए-ग्रेड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म थी तथा सबसे बड़ी बात, यह फिल्म होली के हॉलीडे वीकेंड में रिलीज हुई थी, तब यह कारोबार कुछ ख़ास नहीं लगता । इस फिल्म के सामने कोई चुनौती देने वाली फिल्म भी नहीं थी, सिवाय हॉलीवुड की ब्रूस विलीस अभिनीत एक्शन फिल्म डेथ विश और पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म वीरे की वेडिँग के । इसके बावजूद अनुष्का की परी का सुस्त बिज़नेस मायने रखता है। पिछले दो सालों में रिलीज नायिका प्रधान फिल्मों में परी का कारोबार तीसरे नम्बर का हुआ है । अनुष्का शर्मा की परी का १५.३४ करोड़ का कारोबार विद्या बालन की फिल्म कहानी २ के १६.९७ करोड़ और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा के १६.६५ करोड़ से भी पीछे है । ध्यान रहे कि बॉलीवुड के तीनों खान अभिनेताओं सलमान खान, शाहरूख खान और आमिर खान की फिल्मों की नायिका बन जाने के कारण अनुष्का शर्मा का बॉक्स आफिस पर भौकाल विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा से कहीं बहुत ज़्यादा है। विद्या बालन ने अभी तक किसी खान के साथ फ़िल्में नही की है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ सलमान खान के साथ ही दो फिल्में की हैं । इसलिये, परी का इतना कम बिज़नेस अनुष्का को सोचने पर मजबूर कर सकता है । अब ट्रेड पंडितों की निगाहें सोमवार के कारोबार पर टिकी हुई हैं । अगर, परी आज यानि सोमवार को, ट्रेड पंडित कहते हैं, बॉक्स ऑफिस पर ३ करोड़ का कारोबार कर लेगी तो फिल्म के वीक डेज़ के चार दिनों में १० करोड़ का कारोबार कर सकेगी।
Labels:
Indian Box Office
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Monday, 5 March 2018
जारी हुआ श्रद्धा कपूर का 'साहो' लुक
अभी खबर थी कि साहो का मिडिल-ईस्ट में शूटिंग शिड्यूल कैंसिल कर दिया गया
है. इस खबर पर मीडिया में सुर्खियाँ यह बनी कि प्रभाष की शादी के कारण यह शिड्यूल
कैंसिल करना पडा है. अभी किसी ने भी शिड्यूल कैंसिल होने को लेकर अधिकारिक कारण
नहीं बताया है. लेकिन,
इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा करने की कोशिश ज़रूर की गई है. साहो में
एक्टर प्रभाष की नायिका बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर है. फिल्म में उनकी भूमिका
क्या है ? इसके बारे
में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया था. यहाँ तक कि फिल्म में उनकी कोई झलक तक
नहीं दिखाई गई थी. लेकिन,
अब इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार की एक झलक जारी किये गए चित्र से
मिल रही है. इस चित्र में श्रद्धा कपूर शर्ट और पेंट पहने नज़र आ रही हैं. इससे
लगता है कि यह तो वह अंडरकवर एजेंट है या कोई कॉर्पोरेट. यह फिल्म श्रद्धा कपूर की
डेब्यू तेलुगु फिल्म है. निर्देशक सुजीत की इस फिल्म के तमाम एक्शन दृश्य हॉलीवुड
के स्टंट कोरियोग्राफर केनी गेट्स ने तैयार किये हैं. दक्षिण की सामान्य फिल्मों
के लिहाज़ इस फिल्म का बजट ३० करोड़ काफी बड़ा है. इस फिल्म की शूटिंग हिंदुस्तान के
तमाम शहरों और हैदराबाद के रामोजीराव स्टूडियो में सेट खडा कर की गई है. काफी
हिस्सा मिडिल ईस्ट में शूट किया गया है और अभी किया जाना है. साहो में, दक्षिण के
बाहुबली एक्टर प्रभाष की नायिका श्रद्धा कपूर के अलावा बॉलीवुड के कई पुराने और
असफल अभिनेता अहम् किरदार कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि जचकी श्रॉफ, चंकी
पाण्डेय और नील नितिन मुकेश की भूमिकाएं नकारात्मक हैं.
मार्च में शुरू हो जायेगी एनटीआर बायोपिक - क्लिक करें
Labels:
Shraddha Kapoor,
श्रद्धा कपूर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मार्च में शुरू हो जायेगी एनटीआर बायोपिक
जिस फिल्म
का, पूरे देश को इंतज़ार था, वह अब सेल्युलाइड पर उतरने जा रही है। आंध्र के,
तेलुगु फिल्म एक्टर से चीफ मिनिस्टर बने नंदी मुरी तारक रामाराव, जिन्हें सम्मान
से लोग एनटीआर कह कर बुलाते हैं, पर बायोपिक फिल्म की शूटिंग २९ मार्च से शुरू हो जाएगी। इस बात का ऐलान, एनटीआर के छठवें पुत्र नंदिमुरी बालकृष्ण ने आज किया। बालकृष्ण ही
फिल्म में एनटीआर का किरदार कर रहे हैं। निर्माता नंदिमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म
के निर्देशक और लेखक तेजा हैं। इस फिल्म की शुरुआत, रामाराव के राजनीति में प्रवेश
करने से होगी। एक साक्षात्कार में बालकृष्ण ने संकेत दिया कि एनटीआर बायोपिक
एनटीआर की सिर्फ राजनीतिक जीवन की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसकी झलक होगी। इसका मतलब
यह हुआ कि फिल्म में एनटीआर के अभिनेता रूप को तवज्जो दी जायेगी। तेजा खुद को एनटीआर का प्रशंसक बताते हैं। उनका
मानना है कि एनटीआर देश के महान राजनेता में से थे। उन्हें लोग बेहद प्यार करते
थे। कहते है तेजा, “मेरे लिए एनटीआर को परदे पर उतारना आसान नहीं है। मैं सुनिश्चित करूंगा
कि मैं अपना काम अच्छी तरह से कर सकूं।“ तमिल और तेलुगु भाषा के अलावा, एनटीआर
बायोपिक का निर्माण हिंदी में भी किया जायेगा, क्योंकि एनटीआर को जानने वाले पूरे
हिंदुस्तान में हैं। इस फिल्म की बाकी की कास्ट और दूसरे विवरण इसी महीने सामने आते
जायेंगे। वैसे खबर है कि दक्षिण के कुछ टॉप एक्टर्स से फिल्म के किरदारों को लेकर
बात चल रही है।
ऋषि कपूर ने समझा इस राज कपूर को राजकपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऋषि कपूर ने समझा इस राज कपूर को राजकपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
क्या ऋषि कपूर ने समझा इस राज कपूर को राजकपूर !
सनी लियॉन को हुए दो बच्चे !- पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
खबर चटपटी,
ये ल्लों !!!
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
सनी लियॉन को हुए दो बच्चे !
मिसेज एंड
मिस्टर सनी लियॉन यानि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियॉन और उनके हस्बैंड डेनियल वेबर
का परिवार पूरा हो गया है. आज, सनी लियॉन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट में अपने और
डेनियल वेबर के साथ तीन बच्चों का फोटो डाला. दोनों के बीच एक लड़की बैठी है और इन
दोनों के हाथों में एक एक दुधमुहे बच्चे हैं . फोटो डालने के साथ सनी लियॉन ने
लिखा, “ईश्वर का आशीर्वाद !! २१ जून २०१७ को, डेनियल और मुझे पता लगा कि हम छोटे
से समय में तीन बच्चों के माता-पिता हो सकते हैं. हमने परिवार बनाने की योजना बनाई
. हमने इतने सालों तक इसकी कोशिश की . अब यह पूरी हो गई है. अशर सिंह वेबर, नोह
सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ . कुछ हफ्ते पहले हमारे दो बच्चे पैदा हुए . अब
यह हमारे दिलों और आँखों में कई सालों तक रहेंगे . ईश्वर हमारे लिए हमें बड़ा
परिवार देने की कुछ ख़ास योजना बना रहा था. अब हम दोनों
तीन सुंदर बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं. चौंक गए न सभी ! यहाँ बताते चलें कि सनी
लियॉन और डेनियल वेबर ने पिछले साल लातूर की एक अनाथ बच्ची को गोद लिया था, जिसे
निशा नाम दिया था . अब यह दोनों बच्चे सरोगेसी यानि किराए की कोख से जन्मे हैं. इस
प्रकार से दो बायोलॉजिकल बच्चों के साथ सनी लियॉन और डेनियल वेबर का परिवार पूरा
हो गया. दोनों को बधाई !
९० वें ऑस्कर पुरस्कारों का ऐलान- पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Sunny Leone,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
९० वें ऑस्कर पुरस्कारों का ऐलान : द शेप ऑफ़ वाटर बनी श्रेष्ठ फिल्म और डायरेक्टर
ऑस्कर
अवार्ड्स के ९० वे संस्करण का आज ऐलान कर दिया गया। द शेप ऑफ़ वाटर को श्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
मिला। इसके डायरेक्टर गुइलेर्मो डेल टोरो
को श्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। ऑस्कर पुरस्कार
प्राप्त करने वाली फ़िल्में और दूसरी श्रेणी के विजेताओं की सूची -
०१- श्रेष्ठ
फिल्म - द शेप ऑफ़ वॉटर
०२- लीड
एक्ट्रेस- फ्रांसेस मकडोर्मंड - फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एब्बिंग, मिसौरी
०३- लीड
एक्टर- गैरे ओल्डमैन - फिल्म डार्केस्ट ऑवर
०४-
डायरेक्टिंग - गुइलेर्मो डेल टोरो - फिल्म
द शेप ऑफ़ वॉटर
०५- ओरिजिनल
सॉन्ग-रिमेम्बर मी-फिल्म कोको-गीत
संगीत -क्रिस्टन एंडरसन-लोपेज़ -रॉबर्ट लोपेज़
०६- ओरिजिनल
स्कोर- द ऑफ़ वॉटर - एलेग्जेंडर डेसप्लाट
०७-
सिनेमेटोग्राफ- ब्लेड रनर २०४९ - रॉजर ए डॉकिन्स
०८- ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- फिल्म गेट आउट- जॉर्डन
पीले
०९- अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- कॉल मी बय योर नेम-
जेम्स आइवरी
१०- लाइव एक्शन शॉर्ट- द साइलेंट चाइल्ड- क्रिस
ओवरटोन और रेचल सेंटोन
११-
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट - हेवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द ४०५ - फ्रैंक स्टीफेल
१२- फिल्म एडिटिंग- डंकिर्क - ली स्मिथ
१३- विज़ुअल
इफेक्ट्स-ब्लेड रनर २०४९-जॉन नेल्सन, जेर्ड नेफ्जर,
पॉल लैबर्ट
और रिचर्ड आर हुवर
१४- एनिमेटेड
फीचर- कोको - ली उनकरिच और डार्ला के एंडरसन
१५- एनिमेटेड
शॉर्ट - डिअर बास्केटबॉल - ग्लेन कीन और कोबे ब्रयांट
१६-
सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एलिसन जनने - फिल्म आई, टोन्या
१७- फॉरेन लैंग्वेज फिल्म - फिल्म अ फैंटास्टिक वुमन - चिली
१८- प्रोडक्शन डिज़ाइन- फिल्म द शेप ऑफ़ वॉटर
१९- साउंड मिक्सिंग- फिल्म डंकिर्क - ग्रेग्ग
लैंडकेर, गैरे अ रिज़्ज़ो और मार्क वेगार्टेन
२० -साउंड एडिटिंग- फिल्म डंकिर्क - रिचर्ड किंग
और अलेक्स गिब्सन
२१-
डाक्यूमेंट्री फीचर- फिल्म इकारस - ब्रयान फोगल और डान कोगन
२२-
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन - फिल्म फैंटम थ्रेड - मार्क ब्रिजेज
२३- मेकअप
एंड हेयर स्टाइलिंग - फिल्म डार्केस्ट ऑवर,- काजुहीरो त्सूजी, डेविड मालिनोव्स्की और लूसी सिब्बीक
२४-
सपोर्टिंग एक्टर - सैम रॉकवेल- थ्री बिलिबोर्डस आउटसाइड एब्बिंग, मिसौरी
मसाला मगज़ीन के कवर पर वरुण धवन - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Oscar Awards
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
मसाला मगज़ीन के कवर पर वरुण धवन
यूनाइटेड अरब एमिरेट्स से
प्रकाशित होने वाली एशिया के सेलेब्रिटी और लाइफस्टाइल मैगज़ीन के मार्च २०१८ अंक
के कवर पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नज़र आ रहे हैं।
वरुण धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों में अभिनय और तेज़ रफ़्तार डांस की वजह से
एशियाई देशों में काफी पॉपुलर हैं। ख़ास तौर पर उनकी दोहरी भूमिका वाली कॉमेडी
फिल्म जुड़वाँ २ को अच्छी सफलता मिली थी । इस फिल्म के बाद से वरुण धवन युवा आबादी
के पसंदीदा अभिनेता बन गए हैं । यूएइ, जहाँ से एंटरटेनमेंट मैगज़ीन मसाला प्रकाशित
होती है, वरुण धवन काफी पॉपुलर हैं । जॉन अब्राहम के साथ, एक्शन कॉमेडी फिल्म
डिशूम के बाद, वरुण धवन की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है । वरुण धवन, किसी
इमेज में नहीं बंधना चाहते हैं, इसलिए वह दूसरे जॉनर में भी किस्मत आजमा रहे हैं ।
इस लिहाज़ से, उनकी इस साल रिलीज़ हो रही दो फ़िल्में ख़ास होंगी । पहली फिल्म अक्टूबर है,
जो अगले महीने अप्रैल में रिलीज़ होगी । दूसरी फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया है । इस
फिल्म में वरुण धवन एक दरजी का किरदार कर रहे हैं । फिल्म में उनकी नायिका अनुष्का
शर्मा है । यह फिल्म २० सितम्बर को रिलीज़ होगी । वरुण धवन, अपनी
इमेज के अनुरूप रेमो डिसूज़ा की फिल्म एबीसीडी ३ में नज़र आयेंगे । उन्हें सलमान खान
के साथ किक २ में भी लिए जाने की खबर है ।
बॉलीवुड के पॉपुलर गीत अमेज़न प्राइम पर द रीमिक्स - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Varun Dhawan,
कवर
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
बॉलीवुड के पॉपुलर गीत अमेज़न प्राइम पर द रीमिक्स
म्यूजिक रियलिटी शो के लिहाज़ से, अमेज़ॉन प्राइम का सांग रियलिटी शो द रीमिक्स
बिलकुल अलग है। इस शो में किसी नई आवाज़ की
खोज नहीं की जा रही है। संगीत की दुनिया
के जाने पहचाने गायक-गायिका और डीजे इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह सभी, अपनी अनोखी शैली में, बॉलीवुड की
हिट फिल्मों के गीतों को अपनी तरह से घुमाव और उतार-चढ़ाव के साथ पेश करेंगे। ख़ास बात यह होगी कि यह तमाम गीत केवल गाये यह
कंपोज़ ही नहीं किये जायेंगे, बल्कि इन
गीतों की कोरियोग्राफी भी इन्ही के द्वारा की जाएगी। अपनी कोरियोग्राफी के तमाम विज़ुअल्स भी इन्ही
हस्तियों द्वारा तैयार किये जायेंगे।
ज़ाहिर है कि इस प्रकार से जो दर्शकों के सामने पेश होगा, वह इतना
लुभावना होगा कि श्रोता अपने दिलों की धड़कनों को काबू में नहीं रख पाएंगे। उनके कदम खुद ब खुद थिरकने को मज़बूर हो जायेंगे। इस शो की रीमिक्स जोड़ी का चुनाव मशहूर बॉलीवुड
गायिका और बहुमुखी प्रतिभा की धनी गायिका सुनिधि चौहान के साथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी करेंगे । उनका साथ डीजे कंसोल के नुक्लेया देंगे । इस
कार्यक्रम को करण टकर पेश करेंगे । द रीमिक्स की स्ट्रीमिंग ९ मार्च से अमेज़न
प्राइम विडियो से शुरू हो जाएगी । ऊपर देखिये इस कार्यक्रम की एक झलक।
२.० के वीएफएक्स तैयार कैसे होरहे है- पढ़ने के लिए क्लिक करें
२.० के वीएफएक्स तैयार कैसे होरहे है- पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
डिजिटल डिजिटल
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Sunday, 4 March 2018
देखिये रजनीकांत की फिल्म २.० के वीएफएक्स तैयार कैसे हो रहे है ?
Labels:
वीडियो
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
अमिताभ बच्चन का रैपर अंदाज़
![]() |
अमिताभ बच्चन रैप सांग ‘बादुऊउउम्बा’
|
कुछ समय पहले, अमिताभ बच्चन ने,
अपनी सोशल साईट पर, अपना एक
चित्र शेयर किया था। इस चित्र में
वह एक गीत की रिकॉर्डिंग करते नज़र आये थे।
उस समय उन्होंने यह संकेत भी दिया था कि यह गीत,
उनकी आगामी फिल्म १०२- नॉट आउट का था। यह ‘बादुऊउउम्बा’
बोल वाला गीत एक रैप गीत था । इसे अमिताभ ने सुबह तीन बजे तक रिकॉर्ड
करवाया था । पिछले दिनों, इस गीत की शूटिंग अभिनेत्री श्रीदेवी के
आकस्मिक निधन के कारण कैंसिल कर देनी पड़ी थी । आज अमिताभ बच्चन ने एक चित्र शेयर
किया है । इस चित्र में वह बच्चों से घिरे अनोखे बूढ़े के रूप में नज़र आ आ रहे हैं
। यह चित्र अमिताभ बच्चन के गाये रैप गीत ‘बादुऊउउम्बा’
से लिया गया है । चित्र में अमिताभ बच्चन अनोखे गेटअप और अंदाज़ में नज़र आ
रहे हैं । इस अनोखे चित्र का विडियो कितना अनोखा बना होगा,
अमिताभ बच्चन के प्रशंसक इसे देखना चाहते हैं । यहाँ बताते चलें कि १०२-
नॉट आउट के संगीत निर्देशक एआर रहमान और सलीम-सुलेमान है । लेकिन,
‘बादुऊउउम्बा’ गीत को अमिताभ बच्चन ने ही कंपोज़ किया है ।
फिल्म १०२- नॉट आउट एक गुजराती नाटक पर आधारित है । इस नाटक में एक १०२ साल का
बूढा विश्व कीर्तिमान के लिए दर्ज कराना चाहता है । इस बूढ़े के ७५ साल के बेटे की
भूमिका ऋषि कपूर ने की है । इस फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ल है । यह फिल्म ४ मई
को रिलीज़ होने जा रही है ।
Labels:
Amitabh Bachchan,
खबर चटपटी,
गीत संगीत
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
पिता की मैनेरिज्म चुराएगी हाउसफुल ४ में सोनाक्षी सिन्हा
साजिद और साजिद यानि निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद खान की
२०१० में रिलीज़ हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म हॉउसफुल की चौथी कड़ी का निर्देशन
करने के लिए साजिद खान को फिर से तैनात कर दिया गया है। पिछली फिल्म, हाउसफुल ३ का निर्देशन साजिद-फरहाद की लेखक
जोड़ी ने किया था। साजिद खान को, अभिनेत्री
जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को लेकर विवाद के कारण फिल्म से हटा दिया गया था। इसीलिये, जब हाउसफुल
४ निर्देशित करने के लिए साजिद खान को
लिया गया, साजिद खान
ने जैक्विलिन को हटाए जाने की शर्त रख दी।
बेशक,
हाउसफुल ४ में जैक्विलिन नहीं होंगी, लेकिन ग्लैमर भरपूर होगा। ख़ास तौर पर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का किरदार काफी दिलचस्प है। सूत्र बताते हैं कि साजिद की यह फिल्म वर्तमान और
अतीत में आती और जाती रहेंगी। इस
फिल्म में काफी वीएफएक्स का उपयोग किया गया है।
साजिद ने ७० और ८० का माहौल प्रदर्शित किया है। साजिद ने सोनाक्षी से कहा है कि वह अपने पिता
शत्रुघ्न सिन्हा की मैनेरिज्म को चुराए।
संभव है कि दर्शकों को सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता की पुरानी फिल्मों के
हावभाव में ज़ोरदार तालियां बटोरने वाले संवाद दोहराती नज़र आएं। सोनाक्षी सिन्हा की, २३ फरवरी को
रिलीज़ फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क कॉमेडी जॉनर की फिल्म होने के बावजूद दर्शकों को
हंसा पाने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में, सोनाक्षी
सिन्हा ने एक गुजराती डिज़ाइनर जीनल पटेल की भूमिका की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने किरदार से दर्शकों को
हंसाने की भरपूर कोशिश की थी। इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली
थी। शायद इसी लिए सोनाक्षी सिन्हा, साजिद खान
की फिल्म हाउसफुल ४ को नायिका अभिनेत्रियों से फुल होने के बावजूद भरना चाहती
हैं। सूत्र बताते हैं कि साजिद भी
सोनाक्षी सिन्हा को अपने बढ़िया हास्य अभिनय प्रतिभा के लिए ही लेना चाहते हैं। अगर, बात बन
गई। सोनाक्षी ने हाउसफुल ४ साइन कर
ली तो हो सकता है कि सोनाक्षी अपने पिता
की नक़ल में शटअप बोलती नज़र आएं।
प्रकाश झा और संजय दत्त साथ - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Sonakshi Sinha,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
प्रकाश झा और संजय दत्त साथ
![]() |
| साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ |
कभी दामुल के
लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके प्रकाश झा, आजकल चर्चा को तरस रहे हैं। उन्होंने, २०१६ में प्रियंका चोपड़ा को कॉप बना कर फिल्म जय गंगाजल बनाई। लेकिन, फिल्म की किसी ने जय नहीं बोली। बॉक्स ऑफिस ने मुंह घुमा लिया। आजकल, प्रकाश झा, बतौर निर्माता अपनी फिल्म लिपस्टिक
अंडर माय बुरखा (२०१७) को लेकर ही चर्चित हुआ करते हैं या इस फिल्म की खुद चर्चा
किया करते हैं । अब प्रकाश झा फिर से करवटे बदल रहे हैं। वह, अपनी आदत के मुताबिक एक राजनीति की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाना चाहते हैं । अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं
लिखी जा सकी है । लेकिन, प्रकाश झा के जेहन में इसके भावी
स्टार जगमगा रहे हैं । वह फिल्म के मुख्य किरदार के लिए संजय
दत्त को लेना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस किरदार के साथ न्याय संजय दत्त ही कर
सकते हैं । लेकिन, प्रकाश झा की फिल्म में संजय दत्त तभी संभव है, जब प्रकाश झा
उन्हें जिल्दबंद स्क्रिप्ट उपलब्ध करा दें । अलबत्ता, खुद संजय दत्त को भी अपने
लिए इसी प्रकार के दमदार चरित्रों वाली फिल्म की ही ज़रुरत है । वापसी फिल्म भूमि
के पिट जाने के बाद, संजय दत्त की निगाहें तिग्मांशु धुलिया की गैंगस्टर ड्रामा
फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर ३ पर लगी हुई हैं । इस फिल्म में संजय दत्त, खुद पर
फबने वाले गैंगस्टर बने हुए हैं । उनकी एक अन्य फिल्म तोरबाज़ भी रिलीज़ के लिए
तैयार है । वह सड़क २ में भी पूजा भट्ट के साथ अभिनय करेंगे ।
सोनाक्षी सिन्हा के सामने मौनी रॉय 'दबंग' - पढ़ने के लिए क्लिक करें
Labels:
Sanjay Dutt,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
सोनाक्षी सिन्हा के सामने मौनी रॉय 'दबंग'
सोनाक्षी
सिन्हा, आजकल अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा से भी
ज़्यादा नाराज़ चल रही हैं। सांसद पापा की नाराज़गी तो मंत्री पद न मिलने को लेकर
है। लेकिन, सोनाक्षी तो कई कारणों से
नाराज़ है। एक तो,
उनकी २०१४
में रिलीज़ फिल्म हॉलिडे अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी के बाद कोई भी फिल्म हिट नहीं
हुई है। वह एक्शन जैक्सन, तेवर, आल इज वेल,
अकीरा, फ़ोर्स २, नूर,
इत्तफ़ाक़ और
अभी दो हफ्ते पहले फिल्म वेलकम तो न्यू यॉर्क जैसी असफल फ़िल्में दे चुकी है। उस पर, वह प्रोडक्शन हाउस, जिसके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत
की थी और दबंग और दबंग २ जैसी बड़ी हिट फ़िल्में दी थी, उसके निर्माता अरबाज़ खान उन्हें भाव नहीं
दे रहे। अरबाज़ ने जब दबंग ३ बनाने का ऐलान
किया तो केवल सलमान खान के नाम का ऐलान किया। सोनाक्षी सिन्हा का ज़िक्र नदारद था।
इस पर,
खुद सोनाक्षी
सिन्हा को दबंगई से कहना पड़ा कि वह दबंग ३ में है। बाद में, अरबाज़ और सलमान ने भी हाँ में सर हिला
दिया। लेकिन, कुछ समय बाद ही दबंग ३ को दो हीरोइन वाली फिल्म बता दिया गया। इस दूसरी हीरोइन का नाम मौनी रॉय था। मौनी रॉय
आजकल सलमान खान की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। पर सोनाक्षी सिन्हा की नाराज़गी वजह बनी
यह खबर कि सोनाक्षी सिन्हा के मुक़ाबले मौनी रॉय का रोल ज़्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण
है। क्योंकि,
सोनाक्षी
सिन्हा को थप्पड़ खाने से डर नहीं लगता, इस तरह भिगो-भिगो कर मारे जाने से गुस्सा आता है। लेकिन, सोनाक्षी सिन्हा के गुस्से का क्या हो ! फिलहाल, रेस ३ और भारत की शूटिंग के बाद सलमान खान
दबंग ३ के दे दनानद एनकाउंटर करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के चुलबुल पांडेय बन
जायेंगे। सोनाक्षी सिन्हा को मौनी रॉय की दबंगई का सामना शटअप होकर ही करना होगा।
Labels:
Mouni Roy,
Sonakshi Sinha,
खबर है,
गर्मागर्म
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Subscribe to:
Posts (Atom)










