Thursday 12 January 2017

XX चार हॉरर फिल्मों का संकलन

'एक्सएक्स' चार हॉरर फिल्मों का संकलन हैं। अलग अलग चार कहानियों को चार अलग महिला निर्देशकों ने लिखा और निर्देशित किया है।  एनी क्लार्क की फिल्म द बर्थडे पार्टी उनकी डेब्यू फिल्म भी है।  करीन कुसामा की फिल्म हर ओनली लिविंग सन एक बच्चे पर आत्मा के सवार होने की भयावनी कहानी है।  रोक्सेन बेंजामिन की फिल्म डोंट फॉल आपको दहला देने वाली फिल्म है।  द बॉक्स जोवानका वुसकोविच की  एक छोटे संदूक में छुपे भयावने सच की कहानी है।  सोफ़िया कैमिलो ने चारों कहानियों को परस्पर जोड़ा है।  इन फिल्मों में नताली ब्राउन, मेलानी लीनसकी, ब्रीडा वूल और क्रिस्टीना किर्क की मुख्य भूमिका है।  

No comments:

Post a Comment