Friday 24 March 2017

अ रिंकल इन टाइम

८७ वे अकैडमी अवार्ड्स (ऑस्कर अवार्ड्स) में श्रेष्ठ फिल्म की केटेगरी में नामित बायोग्राफिकल फिल्म  सेल्मा की डायरेक्टर  अवा डुवरने अब एक एडवेंचर फंतासी फिल्म अ रिंकल इन टाइम ले कर आ रही है।
मूरी परिवार के बच्चे अपने अंतरिक्ष वैज्ञानिक पिता डॉक्टर जैक मूरी के यकायक गायब हो जाने के बाद मेग और उसका भाई चार्ल्स, दोस्त  कैल्विन के साथ उनका पता लगाने के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर निकलते है। पिता की खोज में उनकी मदद मिसेज व्हाटसिट, मिसेज हु और मिसेज व्हिच करते हैं। अंतरिक्ष में उनका सामना ईविल फाॅर्स से होता है।   इस फिल्म में ओप्रा विन्फ्रे ने मिसेज व्हिच और मिंडी कालिंग ने मिसेज हु का किरदार किया है।  व्हाटसिट आकाश गंगा  की एक सितारा है, जिसने बुराई से लड़ने के लिए अपने सितारा अस्तित्व का त्याग कर दिया है।  इस भूमिका को रीस विदरस्पून कर रही हैं।  रीस फिल्म वाक द लाइन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीत चुकी हैं।  उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में लीगली ब्लोंड, हॉट परसूट और सिंग के नाम उल्लेखनीय हैं। फिल्म अ रिंकल इन टाइम ६ अप्रैल २०१८ को रिलीज़ होगी।  लेकिन, इससे पहले कॉमेडी ड्रामा फिल्म होम अगेन में दिखाई देंगी।

No comments:

Post a Comment