Thursday 9 August 2018

सोनाक्षी सिन्हा ने इंडियन आइडल में खोला एक पारिवारिक राज

हम सभी अपने परिवारों से प्यार करते हैं और हर परिवार में खुशी, हंसी और कुछ नज़दीकी राजों का एक बंधन होता है। इस वीकेंड इंडियन आइडल १० में परिवार विशेष एपिसोड था, जिसमें पूर्व इंडियन आइडल जूनियर जज सोनाक्षी सिन्हा आईं और उन्होंने परिवार के कुछ राज़ बांटे। प्रतिभाशाली अभिनेता जैसी गिल के साथ खूबसूरत अभिनेत्री भारत के सबसे बड़े गायन रियलिटी शो - इंडियन आइडल १० में अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी फ़िर से भाग जायगी' के प्रमोशन के लिए आई थीं।

फोटोोजेनिक ख़ूबसूरती सोनाक्षी सिन्हा इंडियन आइडल १० में टॉप १३ प्रतियोगीओं के गाने से बहुत  प्रभावित थीं। इंदिरा दास के द्वारा चोरी किया रे जिया के शानदार प्रदर्शन के बाद सोनाक्षी ने गाने की खुलकर तारीफ़ की। इंदिरा की मां जिनके पास हमेशा ही अभिनेताओं के लिए काफी सवाल होते थे, उन्होंने सोनाक्षी से उनके बंगले के रामायण नाम रखने के बारे में एक दिलचस्प सवाल पूछा। सोनाक्षी ने खुशी से यह बताया कि यह उनके पिता और उनके भाइयों के नाम महाकाव्य रामायण के केंद्रीय पात्रों के नाम पर रखा गया है।  

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "मुझे इंडियन आइडल में इंदिरा का गाना पसंद आया। वह बहुत प्यारी है और एक सपने की तरह गाती है। और अब उनकी मां के सवाल पर आते हैं, कई लोगों ने मुझसे एक ही सवाल पूछा है, लेकिन पहली बार मैं बात बता रही हूं। मेरे और मेरी मां ही अपने घर में बाहरी हैं क्योंकि मेरे पिता और उनके  भाइयों का नाम है - राम, लक्ष्मण, भारत और मेरे पिता शत्रुघ्न। इसके अलावा, मेरे दो भाई लव और कुश हैं। तो, रामायण हमारे घर के लिए एक एकदम सटीक नाम था लेकिन कभी-कभी हम रामायण के अंदर महाभारत को भी देख सकते थे। "


सोनाक्षी सिन्हा और जस्सी गिल को इंडियन आइडल १० के टॉप १३ कंटेस्टेंट के साथ देखें, शनिवार और रविवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 8 बजे रात!


बत्ती गुल मीटर चालू - दो पोस्टर, कल ट्रेलर - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment