Showing posts with label कंगना रानौत. Show all posts
Showing posts with label कंगना रानौत. Show all posts

Thursday, 2 April 2026

#Queen2 : #KanganaRanaut की रानी की वापसी !



बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनी, अभिनेत्री कंगना रनौत की तो नहीं, किन्तु उनकी क्वीन की वापसी होने जा रही है। कंगना की विगत फिल्म  २०२५ में प्रदर्शित इमरजेंसी थी।  उसके बाद से उनकी किसी नई फिल्म की अधिक चर्चा नहीं हुई। 





अब, स्रोतों से ज्ञात हुआ है कि कंगना रनौत की रानी वापसी करने जा रही है। कंगना रनौत ने २०१४ में प्रदर्शित विकास बहल निर्देशित फिल्म क्वीन में रानी की भूमिका की थी। रानी का चरित्र एक मध्यमवर्गीय परिवार से था। वह अपना हनीमून यूरोप में मनाना  चाहती थी।  किन्तु, ठीक शादी के मौके पर उसका मंगेतर उससे विवाह करने से मना कर देता है। इस घटना से रानी का दिल टूट जाती है। किन्तु, वह तय करती है कि वह अपनी पूर्व निर्धारित हनीमून ट्रिप पूरी करेगी।  





फिल्म क्वीन का यह चरित्र सशक्त था। आत्मनिर्भर और दृढ निश्चय वाली स्त्री का सशक्त चरित्र। रानी का चरित्र काफी कुछ कंगना रनौत की वास्तविक छवि के अनुरुरूप था।  इसलिए फिल्म क्वीन को बड़ी सफलता मिली। 





क्वीन के तीन साल पूर्व, कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु (२०११) प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने, कानपुर में रहने वाली मध्यमवर्गीय परिवार की तनूजा त्रिवेदी उर्फ़ तनु की भूमिका की थी। इस फिल्म ने कंगना रनौत को एक तेज तर्रार लड़की तनूजा की छवि ओढ़ा दी थी। यह फिल्म फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामित हुई थी। किन्तु, कंगना को फिल्म के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला। 





क्वीन ने, कंगना की तनूजा को रानी बना दिया था। दोनों चरित्र काफी हद तक एक दूसरे को सहयोग करने वाले थे। इसी के परिणामस्वरुप, कंगना रनौत को तनु वेड्स मनु की २०१५ में प्रदर्शित सीक्वल फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने फिल्मफेयर पुरस्कार तो दिलाया ही, वह अपना तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने में भी सफल हो गई।  





वास्तविकता यह है कि कंगना रनौत को फिल्म फैशन में श्रेष्ठ सह अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल जाने के बाद,  श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार एक साल पहले ही फिल्म क्वीन से मिल चुका था।  तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की दोहरी भूमिका के लिए वह अपना तीसरा राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर रही थी।





कंगना रनौत को श्रेष्ठ अभिनेत्री बनाने वाली विकास बहल की फिल्म क्वीन का की सीक्वल फिल्म क्वीन २ की शूटिंग अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रारम्भ होगी।  पता चला है कि इस फिल्म का पहला कार्यक्रम मुंबई में, एक शहर का सेट लगा कर  प्रारम्भ किया जायेगा।  यह कार्यक्रम लगभग एक माह का है।  इसके बाद, फिल्म की पूरी यूनिट भारत के मेट्रो शहरों में शूटिंग पूरी करेगी। 





बताया जा रहा है कि जहाँ क्वीन की पृष्ठभूमि विदेशी लोकेशन वाली थी। क्वीन २ की लोकेशन भारत की ही होंगी। क्वीन २ की रानी अब अपनी पहचान के लिए भारत के शहरों में घूमेंगी। यह सीक्वल रानी के शहरी अवतार पर केंद्रित होगा, जिसमें उसके जीवन के एक नए दौर और व्यक्तिगत विकास को दिखाया जाएगा। कहानी में रानी की पूरे भारत की यात्राओं को दिखाया जाएगा, जिसमें कहानी का मुख्य विषय आज़ादी और आत्म-बोध होगा। यह शूटिंग तीन माह में पूरी हो जाएगी।





यह भी पता चला है कि फिल्म कंगना रनौत ही एकमात्र ऐसी कलाकार होंगी जो इस फिल्म में वापसी कर रही हैं, जबकि अन्य सहायक कलाकारो राजकुमार राव और लिसा हेडन के स्थान पर नए चरित्रों को गढ़ा गया है तथा इन्हे नए कलाकार निबाहेंगे।  क्वीन २ के अतिरिक्त कंगना रनौत की दो अन्य परियोजनाएं भी दिलचस्प है।  क्वीन २ की शूटिंग के बाद, कंगना रनौत २०११ में प्रदर्शित फिल्म तनु वेड्स मनु और २०१५ में प्रदर्शित फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की तीसरी कड़ी तनु वेड्स मनु ३ की शूटिंग प्रारम्भ कर देंगी। 





क्वीन २ और तनु वेड्स मनु ३ के अतिरिक्त कंगना की कुछ और फ़िल्में भी पाइपलाइन में हैं।इनमें से एक फिल्म भारत भाग्य विधाता इस दृष्टि से विशेष हैं कि  इस फिल्म की निर्माता स्वयं कंगना रनौत है। बताते हैं कि यह फ़िल्म २६/११ के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है, जिसमें कामा हॉस्पिटल के स्टाफ़ पर फ़ोकस किया गया है। 





इस के अतिरिक्त कंगना रनौत अपनी फिल्म तनु वेड्स मनु के मनु आर. माधवन के साथ सर्कल नाम की फ़िल्म भी कर रही है।  इस फिल्म को ए.एल. विजय निर्देशित कर रहे है। ए  एल विजय ने, कंगना रनौत की फिल्म अभिनेत्री से तमिलनाडु की मुख्य मंत्री बनी जे जयललिता पर फिल्म हिंदी तमिल फिल्म थलेवि का निर्देशन किया था। ज्ञात हुआ है कि भारत भाग्य विधाता और सर्कल को इसी साल रिलीज़ किया जा सकता है।  

Sunday, 30 June 2024

#KanganaRanaut की #EmergencyOn6Sept को !

 

@KanganaTeam की कहानी पर #KanganaRanaut द्वारा निर्देशित फिल्म #Emergency के प्रदर्शन की तिथि घोषित कर दी गई है. यह फिल्म ६ सितम्बर २०२४ को छविगृहों में प्रदर्शित हो जायेगी. इस फिल्म में कंगना ने इंदिरा गाँधी की भूमिका की है.








२५ जून को इंदिरा गाँधी द्वारा देश में आपातकाल लगा दिया गया था. इस काले अध्याय के ५० साल के अवसर पर कंगना ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया. इस पोस्टर में कंगना रानौत इंदिरा गाँधी के गेटअप में दिखाई दे रही है.





इमरजेंसी का निर्माण कंगना रानौत के @ManikarnikaFP ने @ZeeStudios_ के साथ किया है. देखने की बात होगी कि फिल्म के लेखक #RiteshShah भारतीय लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान इस काल को कितनी गंभीरता और गहराई से अपनी पटकथा में उतार पाए होंगे. फिल्म की सफलता में उनकी पटकथा और कंगना के अभिनय का बहुत बड़ा कारक होगा.





जहाँ तक अभिनय की बात है फिल्म में कंगना को जयप्रकाश नारायण की भूमिका में #AnupamPKher अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में @shreyastalpade1 जगजीवन राम की भूमिका में #SatishKaushik पुप्पुल जयकार की भूमिका में #MahimaChaudhry  सैम मानेक शॉ की भूमिका में @milindrunning और संजय गाँधी की भूमिका में #VishakNair सक्षम सहयोग देंगे.




फिल्म ६ सितम्बर २०२४ को दर्शकों के सामने होगी.

Wednesday, 18 July 2018

आज़ादी की वर्षगाँठ पर रिलीज़ होगा मणिकर्णिका का टीज़र

देश जब, आज़ादी की ७२वी वर्षगाँठ मना रहा होगा, उस दिन भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी का टीज़र जारी होगा।

निर्माता कमल जैन की इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका की है।
कंगना के लिएनिर्देशक कृष की यह फिल्म कई कारणों से काफी ज़्यादा अहमियत रखती है।

एक तो फिल्म काफी बड़े बजट की है।  इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की है। 

कंगना रनौत ने अपनी रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका के लिए घुड़सवारी और तलवारबाज़ी सीखी है।  फिल्म के स्टंट स्वाभाविक बनाने के लिए फिल्म के स्टंट खुद किये हैं। इस वजह से, एक ऊंची दीवार से कूदते समय उनके पाँव में चोट आ गई थी।

पिछले दिनों, कंगना रनौत फिल्म के निर्माता कमल जैन के ऑफिस में गई हुई थी। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने वहां फिल्म के रशेस देखे। इन्हे देख कर कंगना रनौत बहुत प्रभावित हुई। कमल जैन  को भी लगा दर्शक फिल्म के सीन देख कर स्तब्ध रह जाएंगे।

इसलिए, यह तय किया गया कि फिल्म का टीज़र स्वतंत्रता की ७२वी वर्षगाँठ के दिन यानि १५ अगस्त २०१८ को जारी किया जाए।

कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ दूसरे किरदार जिसुआ सेनगुप्ता (गंगाधर राव), अतुल कुलकर्णी (तात्या टोपे), सोनू सूद (सदाशिव राव), सुरेश ओबेरॉय (बाजीराव द्वितीय), वैभव तत्ववादी (पूरन सिंह), अंकिता लोखंडे (झलकारी बाई), रिचर्ड कीप (जनरल ह्यु रोज), निहार पांड्या (नाना साहेब), अमित बहल (दिनकर राव), ने किये हैं। 


अभी इस फिल्म की रिलीज़ की तारिख तय नहीं की गई है।



दिल ही तो है में अस्मिता सूद और कृष्णा शेट्टी की सगाई- देखने के लिए क्लिक करें 

Saturday, 12 May 2018

छा गई कांन्स के फ्रेंच रिवेरा पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

Friday, 11 May 2018

कंगना रनौत का कांन्स जलवा !








परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण की एक झलक - देखने के लिए क्लिक करें 

Sunday, 28 January 2018

जुलाई में रिलीज़ होगी कंगना रानौत की मणिकर्णिका

ऐतिहासिक-कल्पना फिल्म पद्मावत की बड़ी सफलता के बाद, स्वभाविक रूप से अब सभी का ध्यान कंगना रानौत की झाँसी की रानी पर फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झाँसी पर लगा होगा।आजकल, इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर में चल रही है। कंगना रानौत कडाके की ठण्ड की परवाह किये बिना अपने किरदार पर मेहनत करती जा रही हैं। दीपिका पादुकोण को पद्मावत से मिली सफलता और प्रशंसा से कंगना रानौत की मुश्किलें बढ़ी होंगी। इन दोनों अभिनेत्रियों की अदावत के किस्से आम है। जब, पद्मावत को लेकर दीपिका पादुकोण को धमकी दिए जाने पर इंडस्ट्री में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, कंगना ने अपने हस्ताक्षर देने से इनकार कर दिया था। कंगना रानौत के हिस्से का पुरस्कार दीपिका पादुकोण को दिए जाने के प्रसंग ने कंगना को दीपिका के काफी खिलाफ कर दिया था। पद्मावत की सफलता और इस फिल्म में दीपिका के अभिनय की प्रशंसा के बाद, यह तय सा हो गया है कि दीपिका पादुकोण को इस साल का कोई न कोई पॉपुलर पुरस्कार ज़रूर मिले। कंगना रानौत, बेशक इसमे बाधा बनना चाहेंगी। मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी की की रानी ऎसी बड़ी बाधा फिल्म बन सकती है। कंगना रानौत इस फिल्म का हैदराबाद और जोधपुर शिड्यूल पूरा कर चुकी हैं। जोधपुर शिड्यूल के दौरान उन्हें चोट भी लगी थी। एक हफ्ते आराम के बाद, वह फिर इस फिल्म में जुट गई है। फिल्म का मुख्य किरदार होने के कारण कंगना की भूमिका काफी सशक्त तो होगी ही, कंगना को खुद को दीपिका पादुकोण से बेहतर साबित होने का मौका भी मिलेगा। इस मे फिल्म में एक्शन भी है, उत्साहित करने वाले संवाद भी और वीरता भी। इमोशन तो है ही।  फिल्म का यह शिड्यूल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमे लक्ष्मी बाई के जीवन का आखिरी युद्ध लड़ा जा रहा है। अपनी पीठ में बच्चा बांधे, घोड़े में बैठा कंगना का रानी झाँसी का किरदार दर्शकों में जोश पैदा करने वाला होना चाहिए। २००८ में गम्यम फिल्म से डेब्यू करने वाले तमिल और तेलुगु फिल्मों के निर्देशक कृष को पीरियड फ़िल्में बनाने मे महारत हासिल है। उन्होंने ही, अक्षय कुमार की २०१५ में रिलीज़ फिल्म गब्बर इज बेक का निर्देशन किया था। कृष की फिल्मों के एक्शन काफी ज़बरदस्त और हैरतंगेज़ होते हैं। इसलिए, मणिकर्णिका कंगना के फिल्म करियर को नया आयाम देने वाली फिल्म साबित हो सकती है। पहले इस फिल्म के अप्रैल में रजनीकांत की फिल्म २.० के अपोजिट रिलीज़ किये जाने की खबर थी। लेकिन, अब यह फिल्म जून या जुलाई में रिलीज़ होगी। कंगना अपने हिस्से की शूटिंग फरवरी में पूरी कर लेंगी। उसके बाद उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक टॉक देनी है।