Showing posts with label Aditya Dhar. Show all posts
Showing posts with label Aditya Dhar. Show all posts

Wednesday, 4 March 2026

#Toxic ४ जून को क्यों ! युद्ध या #Dhurandhar2 का भय ?

 


१९ मार्च २०२६ को होने वाला टॉक्सिक और धुरंधर का टकराव टल गया है. पहले, ईद २०२६ को रणवीर सिंह की सीक्वल फिल्म धुरंधर पार्ट २ से टकराने वाली यश की फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की रिलीज़ टाल दी गई है. अब यह फिल्म ४ जून २०२६ को प्रदर्शित होगी.





 

इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर अपने अपने एक्सपर्ट कॉमेंट्स दर्ज करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है. कहा जा रहा है कि यश की मूल रूप में तेलुगु और इंग्लिश भाषा में शूट फिल्म टॉक्सिक, धुरंधर २ की संभावित धुरंधर सफलता से भयभीत हो कर कूच कर गई है. जिस प्रकार से, रणवीर सिंह की फिल्म को टॉक्सिक के मुकाबले बड़ी ओपनिंग मिली है. उससे इसका अनुमान लगाया जाना स्वभाविक है. किन्तु, यह अर्ध सत्य या २५ प्रतिशत सत्य ही है.





 

 

फिल्म निर्माता कंपनी केवीएन प्रोडक्शनस और मॉन्स्टर मिरो क्रिएशन्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा- फिल्म A Fairy Tale for Grown-ups एक ऐसी फ़िल्म है, जिसे हमने दुनिया भर के दर्शकों के सिनेमा के रूप में बनाने के लिए बनाया है। कन्नड़ और इंग्लिश में बनी यह फ़िल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के इरादे से बनाई गई है। सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को आप सभी के साथ अपनी फ़िल्म शेयर करने के लिए उत्साहित थे। हालाँकि, अभी की अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति, ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जो हमारे ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुँचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य पर असर डाल रही है। इसलिए, अपने पार्टनर और दर्शकों के हित में, हमने अपनी रिलीज़ को रीशेड्यूल करने का मुश्किल लेकिन सोच-समझकर फ़ैसला लिया है। हम आपकी समझ और सब्र के लिए धन्यवाद करते हैं और आपके लगातार प्यार और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में इंग्लिश और भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होगी। मिलते हैं फ़िल्मों में।




 

इससे फिल्म टॉक्सिक के निर्माताओं के इरादे स्पष्ट होते है. उन्होंने टॉक्सिक को १९ मार्च को न रिलीज़ करने का फैसला इसलिए नहीं किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के कारोबार से घबराई हुई थी. क्योंकि, यश की फिल्म टॉक्सिक मूल रूप में कन्नड़ फिल्म है तथा अंग्रेजी भाषा में भी शूट हुई है. यह फिल्म हिंदी में डब हो कर प्रदर्शित होगी. यश की विगत प्रदर्शित फिल्म केजीएफ़ २ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ८५९.७९ करोड़ का कारोबार किया था. इसमें कन्नड़ भाषा में १५४.६९ करोड़ का कारोबार सम्मिलित था. फिल्म ने हिंदी में ४५३.३३ करोड़ का कारोबार कर गई थी. कन्नड़ भषा में इतने बड़े कलेक्शन की रणवीर सिंह कल्पना भी नहीं कर सकते. क्योंकि, शाहरुख़ खान की फिल्म जवान का दक्षिण में, तेलुगु और तमिल भाषा में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ५८ करोड़ के लगभग था. उस प्रकार से धुरंधर २, यश की फिल्म का कारोबार हिंदी पेटी में प्रभावित कर सकती थी. विशेष रूप से प्रारंभिक दिनों में. किन्तु, दक्षिण का बॉक्स ऑफिस टॉक्सिक के लिए बिलकुल खुला था.




 

स्पष्ट रूप से, देशों में युद्ध के कारण उपजी अस्थिरता के कारण लिया है. धुरंधर २ के लिए खाड़ी देशो के बॉक्स ऑफिस का महत्त्व नहीं, क्योंकि, अपनी मूल फिल्म धुरंधर की तरह धुरंधर २ भी पाकिस्तान विरोधी होने के कारण खाड़ी देशो में प्रदर्शित नहीं होगी. किन्तु, यश की फिल्म के विरुद्ध ऐसा कोई फतवा नहीं है. यह फिल्म खाड़ी देशो में प्रदर्शित होने जा रही थी. जिस प्रकार से युद्ध की स्थिति में अमेरिका और मलयेशिया जैसे देश शामिल है, दक्षिण की फिल्मे सबसे अधिक प्रभावित होंगी. क्योंकि, इन देशों में दक्षिण के अभिनेताओं को भारी समर्थन प्राप्त है. यद्यपि युद्ध की स्थिति बनी रहने पर धुरंधर २ का कलेक्शन भी प्रभावित होगा . किन्तु, आदित्य धर की फिल्म को भारत के दर्शकों पर भरोसा है.




 

पूरे मार्च महीने में दक्षिण की चार फ़िल्में प्रदर्शित होनी थी. इनमे से, अदिवी शेष की १९ मार्च को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म डकैत अ लव स्टोरी अब १० अप्रैल को, नानी की तेलुगु फिल्म द पैराडाइस अब २६ मार्च के बजाय २६ अगस्त को तथा रामचरण की फिल्म पेड्डी अब २७ मार्च के स्थान पर १० अगस्त को प्रदर्शित होगी. इन सभी फिल्मों को युद्ध के टलने की प्रतीक्षा है.

Tuesday, 18 November 2025

क्या #ArjunRampal #AkshayeKhanna और #SanjayDutt के सामने #Dhurandhar साबित होंगे #RanveerSingh ?



पाकिस्तान में, एसएसपी चौधरी असलम, रहमान डाकू, बाबा लाडला, फहीम कमांडो, उजैर बलूच आदि ऐसे कुख्यात किरदार हैं जिनकी कहानियाँ सुनाई जाती हैं। किन्तु, किसी पाकिस्तानी फिल्म  निर्माता द्वारा दिखाई नहीं जाती। भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए उत्तरदाई इन नामों का सन्दर्भ पाकिस्तान की किसी फिल्म में नहीं मिलता। किन्तु,  बॉलीवुड के फिल्म निर्माता इनमे से कुछ का परिचय भारतीय दर्शकों से कराने जा रहे है। 





उरी के निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आज कुछ देर पहले जारी हुआ है। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह बिलकुल भिन्न शैली में है।  उनका संवाद कि यदि तुम्हारे पटाखे ख़त्म हो गए हों तो मैं धमाका शुरू करूँ, दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाला है। 





किन्तु, चार मिनट ७ सेकंड लम्बे इस टीज़र का बड़ा भाग पाकिस्तान के विलेन लूट ले गए है। प्रारम्भ में, अर्जुन रामपाल के मेजर इक़बाल को मौत का फरिश्ता बताया गया है। आईएसआई का यह अधिकारी एक व्यक्ति के साथ क्रूरता करता दिखाया गया है। उसके बारे में यह विवरण दिया गया है कि उसकी जिस पर कृपा हो जाएँ, उसका भविष्य बदल जाता है तथा यह भी कि  उसकी मर्जी के बिना पाकिस्तान की  राजनीती का एक पत्ता भी नहीं हिलता।  






अर्जुन रामपाल के मेजर इक़बाल के बाद, अक्षय खन्ना का रहमान डकैत सामने आता है।  अक्षय  खन्ना अपनी ही शैली में इस चरित्र को क्रूर बताते हुए कहते हैं कि रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाईनुमा होती है। वह पत्थर  से किसी का सर कुचलते दिखाए जाते है।  





इसके बाद, रणवीर  सिंह के चरित्र से एक व्यक्ति बताता है कि एक बार एक शैतान और जिन्न के बीच सेक्स हुआ। नौ महीने बाद जो पैदा हुआ, उसका नाम पड़ा चौधरी असलम। तब सामने  हैं बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त।  उनका असलम भी जिन्न बताया गया है।  वह स्वचालित बन्दूक थामे अनियंत्रित गोलियां बरसा रहे है। 





इन तीन चरित्रों के मध्य इकलौते रणवीर सिंह पाकिस्तान में घुसे दिखाए गए है। पाकिस्तान के मेजर  इक़बाल, रहमान डकैत और चौधरी असलम के चरित्रों का इतना विस्तार से दिखाया जाना और विवरण दिया जाना, यह जताता है कि फिल्मकार,  रणवीर सिंह के भारतीय एजेंट को मानवेत्तर यानि  सुपर ह्यूमन दिखाना चाहते है।  किन्तु, यह भारी भी पड़  सकता है।  





निस्संदेह, हिंदी फिल्मों का गणित है कि खलनायक जितने खतरनाक होंगे, हीरो उतना ही बहादुर समझा जायेगा। दर्शकों के सामने ऐसे नायक का कद बढ़ जाता है। किन्तु, यह तभी हो पायेगा, जबकि वह अभिनेता अपने इस हीरो को इतनी  ऊंचाई  तक ले जा सकें, जहाँ से खलनायक बौने लगे। 






क्या भारतीय एजेंट बने रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं द्वारा खेले गए विलेन चरित्रों के सामने अपने एजेंट को उस  ऊंचाई तक ले जा पाएंगे ?  यही रणवीर सिंह के अभिनेता की परीक्षा होगी।  क्योंकि, वह अभी तक एक्शन करते हुए भी कॉमेडी मिक्स हो जाया करते रहे है। 

Tuesday, 26 August 2025

#Prabhas की #TheRajaSaab से #RanveerSingh का #Dhurandhar टकराव?



प्रभाष की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजासाब, घोषणा के साथ ही चर्चा में आ गई थी। आज भी इस फिल्म के प्रति जानकारी के लिए प्रभास के प्रशंसक इंटरनेट खंगालते रहते हे। किन्तु, इस फिल्म के प्रदर्शन की तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। भिन्न दावे हैं और भिन्न तिथियां हैं। एक दावा यह है कि फिल्म २०२६ की संक्रांति को प्रदर्शित होगी। इसमें कितनी सच्चाई है !




 

इस फिल्म को, २०२५ में ५ दिसंबर को प्रदर्शित होना था। इस तिथि को रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म धुरंधर के प्रदर्शन की तिथि तय थी। इस टकराव को पूरे देश के दर्शक उत्सुकता से देख रहे थे। क्योंकि, प्रभास जहाँ आल वर्ल्ड अभिनेता है, रणवीर सिंह की बॉलीवुड दर्शकों में अच्छी पकड़ है। उन्हें अभी तक हलकीफुलकी एक्शन रोमांस और हास्य फिल्मों के लिये ही जाना जाता रहा है। धुरंधर उनके करियर को सशक्त आधार दे सकती थी।




 

धुरंधर में वह रॉ एजेंट की भूमिका कर रहे है। यदि, धुरंधर का प्रभास की फिल्म द राजसाब से टकराव होता तो निश्चित ही दर्शकों के प्रिय हॉरर कॉमेडी शैली के कारण द राजसाब पहली पायदान पर रहती। इसका, रणवीर सिंह की धुरंधर को पहले ही दिन से नुकसान हो सकता था।




 

बताते हैं कि रणवीर सिंह ने, प्रभास के दरबार में गुहार लगाई। उन्होंने अपने करियर की दुहाई देते हुए, प्रभास की सहानुभूति चाही। बताते हैं कि दरियादिल प्रभास ने द राजसाब को ५ दिसंबर के स्थान पर २०२६ की संक्रांति में प्रदर्शित करने पर सहमति दे दी। चूंकि, द राजसाब की निर्माता कंपनी डीवीवी एंटरटेनमेंट और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने, आज फिल्म के १४१ दिन बाद प्रदर्शित होने की घोषणा की है, इससे ऐसा लगता है कि फिल्म संक्रांति २०२६ में ही प्रदर्शित की जाएगी।





 

यहाँ स्पष्ट करते चले कि रणवीर सिंह की धर्मपत्नी दीपिका पादुकोण ने, प्रभास की फिल्म कल्कि २८९८एडी में महत्वपूर्ण भूमिका की थी। कल्कि की शूटिंग के दौरान दीपिका की प्रभास से अच्छी ज़मने लगी थी। तभी तो वह प्रभास की फिल्म स्पिरिट में प्रभास की नायिका बना दी गई थी। अब यह बात दूसरी है कि दीपिका पादुकोण ने, शूटिंग की प्रतिदिन की लम्बी समयावधि को देखते हुए, फिल्म छोड़ दी।




 

सुपरनैचरल हॉरर या हॉरर कॉमेडी फिल्मे दर्शकों की अत्यधिक पसंद आती है। उदाहरण है कि नायिका श्रद्धा कपूर पर केंद्रित फिल्ल्म स्त्री २ अपनी हॉरर कॉमेडी शैली के कारण ही, अपने निर्माताओं को शाहरुख़ खान की फिल्म जवान की टक्कर का कारोबार दे पाने में सफल हुई।  अन्य फिल्म मुँज्या के केंद्र में तो कोई जीवित प्राणी तक नहीं था। यह फिल्म अपने वीएफएक्स चरित्र को हॉरर शैली के कारण ही १०० करोड़ का व्यवसाय  दिला पाने में सफल हुई।





 

एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सिनेमा में सुपरनैचुरल तत्व महत्त्व पा रहे है। इस प्रकार की फिल्मों के निर्माण में १५ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह फ़िल्में अब एक्शन ड्रामा फिल्मों के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। द राजसाब में तो आधुनिक वीएफएक्स तकनीक का प्रयोग कर बनाया गया है। फिल्म के जारी कुछ चित्र इस प्रभाव के फलस्वरूप भय, भूत और हास्य का अनोखी त्रिवेणी प्रतीत होते है।





 

 द राजासाब में, प्रभास की निधि अग्रवाल के साथ जोड़ी पहली बार बन रही है। उनका परदे पर पहला परिचय, टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल (२०१७) से हुआ था। किन्तु फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसके बाद, निधि को बॉलीवुड से कोई फिल्म नहीं मिली। किन्तु ,वह दक्षिण में अत्यधिक सफल हुई।  इसी का परिणाम है कि वह द राजसाब में प्रभास की नायिका है। इस अवसर को वह चूकना नहीं चाहती। इसलिए वह द राजासाब के संवादों की डबिँग स्वयं कर रही है। निधि जानती हैं कि द राजासाब की सफलता उन्हें भिन्न भाषाओँ की फिल्मों के दर्शकों से प्रभावशाली परिचय करवा पाएगी।




 

यदि, प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजासाब, संक्रांति २०२६ को प्रदर्शित होगी तो इसको अपने से वरिष्ठ और तेलुगु फिल्म अभिनेता चिरंजीवी के फिल्म जीवन की १५७वी फिल्म मन शंकर वारा प्रसाद गारू से प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना होगा। इस ड्रामा फिल्म के निर्देशक अनिल रविपुड़ी है। फिल्म में चिरंजीवी की नायिका नयनतारा है।  कैथरीन ट्रेसा की भूमिका भी पर्याप्त महत्वपूर्ण है। चिरंजीवी की यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रख कर निर्मित की गई है और इसीलिए संक्रांति पर प्रदर्शित की जा रही है। 

Wednesday, 6 May 2020

Aditya Dhar के अश्वत्थामा होंगे Vicky Kaushal !

फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य धर, अब महाभारत के किरदार अश्वत्थामा पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। आदित्य धर, महाभारत को कालजयी-सार्वभौमिक महाकाव्य मानते हैं। इस महाकाव्य के विशाल कथानक का एक चरित्र है अश्वत्थामा, जो गुरु द्रोणाचार्य का बेटा है। वह महाबली और अलौकिक शक्तियों वाला है। उसे महाभारत के युद्ध में पांडवों ने गुरु का बेटा होने के कारण, अपमानित करने के लिए, माथे की मणि निकल कर छोड़ दिया था। कहते हैं कि अश्वत्थामा की अपमानित आत्मा आज भी भटक रही है।
आज का अश्वत्थामा
आदित्य धर की फिल्म इसी चरित्र पर है। आदित्य धर इस चरित्र को सभी मानवीय कमियों यानि अहम्, विद्वेष, क्रोध, आदि से भरा व्यक्ति मानते हैं। इन्ही कमियों के कारण अलौकिक शक्तियों वाला अश्वत्थामा मानव भी है। आदित्य धर ने इस मानव चरित्र को महाभारत से निकाल कर आज के सन्दर्भ में जोड़ा है। यानि यह पौराणिक किरदार कलियुग के दौर का अलौकिक शक्तियों वाला साधारण इंसान है।
कागज़ पर उतर रहा है अश्वत्थामा
आदित्य धर की यह फिल्म फिलहाल पटकथा लेखन के स्तर पर है। खुद आदित्य धर इस काम को कर रहे है। कोरोना वायरस के लॉकडाउन का, वह इस किरदार को विकसित करने में भरपूर उपयोग कर रहे हैं। वह इस फिल्म को इस प्रकार से लिखना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक अश्वत्थामा के चरित्र से खुद को जोड़ पाए।
विक्की कौशल बनेंगे अश्वत्थामा
बजट के लिहाज़ से आदित्य धर की अश्वत्थामा पर फिल्म बड़े बजट की होगी। इस फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला है। उन्होंने ही फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्माण किया था। उरी के निर्माण में २८ करोड़ खर्च हुए थे। इस लिहाज़ से रोंनी की फिल्म अश्वत्थामा ५०० करोड़ के बजट से तो नहीं बनाई जायेगी। लेकिन बड़े कैनवास में होने के कारण इस फिल्म का बजट ६० करोड़ के आसपास रखा गया है।  यहाँ साफ़ करते चलें कि अश्वत्थामा पर फिल्म के अश्वत्थामा, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के मेजर विहान सिंह शेरगिल यानि विक्की कौशल ही होंगे।