Showing posts with label Atlee Kumar. Show all posts
Showing posts with label Atlee Kumar. Show all posts

Friday, 19 September 2025

#Atlee की #AlluArjun के साथ ८०० करोड़ की AA22xA6



समाचार है कि फिल्म निर्देशक एटली ने फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ अपनी फिल्म AA22xA6 (कार्यकारी शीर्षक) की पटकथा तैयार करने के लिए पंद्रह प्रमुख पटकथा लेखकों को नियुक्त किया है । वह पटकथा लेखकों की इस विशाल टीम की सहायता से फिल्म के विषय की भव्यता के अनुरूप एक ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्ट लिखवा पाने में सफल होंगे ।





दूसरा नवीनतम समाचार यह है कि अटली ने अबू धाबी के शूटिंग कार्यक्रम के लिए अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट पूरा कर लिया है । यह कार्यक्रम अक्टूबर में प्रारंभ होगा। इसमें फिल्म के सभी मुख्य कलाकार सम्मिलित होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक शूट कार्यक्रम हैदराबाद में भी है । यह कितने दिनों का है, इसका कोई संकेत नहीं है । इस कार्यक्रम में फिल्म की एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्टूबर के अंत या नवंबर में सम्मिलित होंगी ।





उल्लेखनीय है कि निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन ने अगस्त में मुंबई में एक बड़ा शेड्यूल पूरा किया है। इस कार्यक्रम में एक डांस सीक्वेंस भी फिल्माया गया था ।




अक्टूबर में, यूनाइटेड अरब अमीरात में होने वाला फिल्म का अगला कार्यक्रम बहुत ही रोचक और गहन होगा । यहां लीवा ओऐसिस के रेतीले टीलों के बीच एक्शन सीन शूट किए जाएंगे । दीपिका पादुकोण भी इस शेड्यूल से जुडने वाली हैं ।





फिल्म से जुड़े जो समाचार छन छन कर आ रहे है, उससे पता चलता है कि एटली की फिल्म दो काल खण्डों में विभाजित होगी । प्राचीन काल खंड में फिल्म का कथानक विकसित होगा, जो भविष्य काल को नियंत्रित और संचालित करेगा । बताते हैं कि इस काल खंड में, फिल्म निर्माता विज्ञानं फंतासी का तत्व डालेंगे । प्राचीन काल खंड में दीपिका पादुकोण का योद्धा रूप सामने आएगा ।





दीपिका पादुकोण ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी इस फिल्म के लिए पूरी गंभीरता से तैयारी शुरू कर रखी है। इसके लिए अभिनेत्री ने अपनी डेट डायरी में १०० दिन सुरक्षित रखे हैं। इस सौ दिन के कार्यक्रम में, दीपिका पादुकोण पर एक्शन दृश्य तो फिल्माए ही जायेंगे, बल्कि कई गहन भावनात्मक दृश्य भी फिल्माए जायेंगे । इनमे से अधिकांश दृश्यों में दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन भी होंगे ।





सूत्र बताते हैं कि फिल्म एए२२Xए6 में, दीपिका पादुकोण अपने विगत फिल्मों से बिलकुल अलग अवतार में होंगी । दीपिका ने प्रभास के साथ फिल्म कल्कि २८९८एडी में प्राचीन काल की सुमति की भूमिका की थी । किन्तु, इसमें एक्शन या सुपर हीरो वाला तड़का नहीं था । एटली की फिल्म में वह सुपर हीरो चरित्र में होगी तथा अनोखे और भारी भारी अस्त्र शास्त्रों का प्रयोग करती दिखाई देंगी। फिल्म की टीम ने दीपिका के चरित्र के योद्धा वेश को विशिष्ट रूप देने की ठान ली है। उन्हें अनोखे हथियार भी पकडाए जायेंगे । इसी के अनुरूप दीपिका की तैयारी भी है । यह भी बताते हैं कि दीपिका के चरित्र को स्वाभाविक बनाने के लिए वीएफएक्स का अधिक प्रयोग किया जायेगा ।





समाचार हैं कि  फिल्म एए२२Xए६ की शूटिंग सितम्बर २०२६ तक होती रहेगी । इसके बाद, फिल्म के विशेष प्रभाव पर काम किया जायेगा । यद्यपि, फिल्म की टीम मुंबई कार्यक्रम को पूरा करके एटली और अल्लू अर्जुन के साथ अमेरिका चली गई हैं, जहाँ वीएफएक्स पर काम किया जा रहा है । यहाँ स्पष्ट करते चलें कि अल्लू अर्जुन की यह फिल्म बहुत महंगी फिल्म है । इस कारण से सबसे बड़ी फिल्म है । इस फिल्म पर निर्माता ८०० करोड़ व्यय करेंगे । इसे देखते हुए अल्लू अर्जुन ने अपना अच्छा खासा समय इस शिड्यूल के लिए निर्धारित कर दिया है





फिल्म अल्लू अर्जुन की भूमिका को लेकर रोचक समाचार है   बताया जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन की भूमिका फिल्म के दोनों काल खण्डों में विस्तृत है   यह भी कहा जारहा है  कि  फिल्म में अल्लू के चार  अलग अलग रूप दिखाए जायेंगे।  वह फिल्म में दादा, पिता और दो बच्चों की भूमिका कर रहे है। समाचार है कि एटली  को अल्लू अर्जुन के चारों भूमिकाएं करने पर शंका थी। किन्तु, अल्लू अर्जुन ने इन चारों चरित्रों को स्वयं करने पर बल दिया। फिर एटली ने अर्जुन का लुक टेस्ट किया। इसमें संतुष्ट हो जाने के बाद ही अल्लू अर्जुन को चारों भूमिकाएं सौंप दी गई। 





फिल्म एए२२Xए६ में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अतिरिक्त योगी बाबू, कोवाइ सरला, रम्या कृष्णन, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मन्दाना भी फिल्म में महत्वपूर्ण चरित्र कर रहे है । इस फिल्म में विजय सेतुपति की मेहमान भूमिका की भी चर्चा है। 

Sunday, 8 June 2025

#AlluArjun, #Atlee और Sun Pictures के प्रोजेक्ट #AA22xA6 में #DeepikaPadukone

 


इधर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने टॉलीवूड में एक के बाद एक दो धमाके किये है. उनका पहला धमाका इस समाचार के साथ हुआ कि दीपिका पादुकोण ने, निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की प्रभास अभिनीत फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है या उन्हें निकाल दिया गया है. सच्चाई जो कुछ भी हो, समाचारों में दीपिका पादुकोण ने ही जगह बनाई.





दीपिका पादुकोण का दूसरा धमाका भी तेलुगु फिल्म के साथ ही हुआ है. तेलुगु फिल्मों के आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, जवाननिर्देशक एटली और दक्षिण के मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी सन पिक्चर्स के साथ उनकी हाई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर अनाम फिल्म में दीपिका पादुकोण को सम्मिलित कर लिया गया है।




इस फिल्म की घोषणा एक video फिल्म के माध्यम से सोशल मीडिया पर की गई. इस video में दीपिका पादुकोण, निर्देशक अटली के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर विचार विमर्श करती दिखाई गई है. इस video में रेखाचित्रों के माध्यम से फिल्म के कथानक पर भी थोड़ा प्रकाश डाला गया है. इस वीडियो से दीपिका पादुकोण की भूमिका प्राचीन पृष्ठभूमि की एक्शन से भरपूर लगती है. यह दीपिका की अब तक की सबसे भिन्न भूमिका प्रतीत होती है.





प्रोजेक्ट AA22 x A6 से बनाई जा रही अल्लू अर्जुन के फिल्म जीवन की २२वी और एटली द्वारा निर्देशित ६ठी फिल्म है. इस फिल्म पर एक गहरी दृष्टि डाले तो फिल्म में पुष्पा से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन, तमिल में थेरी, बिगिल और मेर्सेल जैसी फिल्मे बनाने के बाद हिंदी में ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान बनाने वाले एटली, तमिलनाडु की राजनीति में दखल रखने वाला सन पिक्चर नेटवर्क बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सफल गठजोड़ बनाता दिखता है.





यहाँ बताते चलें कि एटली ने दीपिका पादुकोण को अपनी पहली हिंदी फिल्म जवान में, शाहरुख़ खान की पत्नी और माँ ऐश्वर्या राठोर की भूमिका के लिए निर्देशित किया था. इस दृष्टि से, एटली और दीपिका पादुकोण दूसरी बार एक साथ फिल्म कर रहे हैं. किन्तु, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण का साथ पहली बार हो रहा है. क्या यह गठजोड़ मिल कर पुष्पा और जवान से भी बड़ा धमाका कर पाएंगे ?

Wednesday, 6 May 2020

Varun Dhawan के लिए क्यों ज़रूरी है थेरी रीमेक?

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता वरुण धवन के, तमिल एक्शन फिल्म थेरी के हिंदी रीमेक में काम करने की खबर है। इस रीमेक फिल्म को वरुण धवन के करियर के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण मना जा रहा है। क्योंकि, तमिल फिल्म थेरी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी है। इस फिल्म को दिलचस्प कथानक और ज़बरदस्त एक्शन दृश्यों के कारण काफी पसंद किया गया था।
विजय की सुपरहिट थेरी
२०१६ में प्रदर्शित तमिल हिट थेरी का निर्देशन तमिल सुपरस्टार विजय के लिए एटली ने किया था।  इस फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो नौकरी छोड़ कर अपनी बेटी के साथ गाँव आ जाता है। क्योंकि, उसने पत्नी के मरते समय यह वचन दिया था कि वह नौकरी छोड़ कर अपनी बेटी पर ध्यान देगा। लेकिन, पांच साल बाद, उसकी ज़िन्दगी में फिर उसी विलेन का प्रवेश होता है। इस फिल्म में, एक्टर विजय के साथ सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन की मुख्य भूमिका थी।
कोई एक्शन फिल्म नहीं
वरुण धवन ने अपने १० साल लम्बे फिल्म करियर में कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की है। उन्होंने २०१६ में रिलीज़ तथा अपने भाई द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म ढिशूम में पुलिस किरदार किया था। लेकिन, इस फिल्म के ज्यादा एक्शन दृश्य जॉन अब्राहम को मिले थे। वरुण धवन की बाकी फ़िल्में रोमांटिक कॉमेडी या कॉमेडी फ़िल्में ही हैं। इस बीच उन्होंने सुई धागा और अक्टूबर से खुद को बतौर अभिनेता स्थापित करने की कोशिश भी की।
क्या एटली करेंगे निर्देशन
श्रीराम राघवन की फिल्म बदलापुर से खुद की इमेज बदलने की पहली कोशिश करने वाले वरुण धवन के लिए थेरी की रीमेक फिल्म काफी मददगार साबित हो सकती है। इस फिल्म से वह खुद को खालिस एक्शन हीरो के तौर पर पेश कर सकते हैं। लेकिन, अभी यह पता नहीं चला है कि इस रीमेक फिल्म का निर्देशन मूल थेरी के निर्देशक एटली ही करेंगे! क्योंकि, एटली के शाहरुख़ खान के साथ एक फिल्म करने की खबर भी है।
श्रीराम राघवन के साथ दूसरी फिल्म
वरुण धवन, दूसरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म में सबसे कम उम्र में परम वीर चक्र विजेता असीम खेतरपाल की भूमिका कर रहे है। उनकी कॉमेडी फिल्म कुली नंबर १ की रिलीज़ को लॉकडाउन के कारण १ मई से टल गई है। वरुण धवन को इस साल डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर ३डी में मुख्य डांसर की भूमिका में देखा गया। 

Sunday, 1 December 2019

Divyendu Sharma करेंगे Altbalaji पर बिच्छू का खेल



दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोलिटिकल साइंस के स्नातक दिव्येंदु शर्मा को लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन के दोस्त लिक्विड की भूमिका से पहचान मिली। सइ परांजपे की फिल्म  चश्मे बद्दूर की डेविड धवन द्वारा रीमेक फिल्म चश्मे बद्दूर के ओमी की भूमिका ने दिव्येंदु को कॉमेडी के उस्ताद एक्टर के तौर पर स्थापित कर दिया। अब यही दिव्येंदु, ऑल्टबालाजी की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज बिच्छू का खेल में वह एक लेखक की भूमिका कर रहे हैं, जो ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश कम्बोज और सुरेंदर मोहन पाठक की तरह अपराधी चरित्रों को रचना चाहता है। वह कहानी लिखते हुए कानून की कमज़ोरियों के सहारे वारदात करता है और बच निकलता है। यहाँ सवाल है कि दिव्येंदु शर्मा को इस नकारात्मक चरित्र में लेने का क्या कारण था ? फिल्म के निर्माताओं ने, दिव्येंदु शर्मा का चुनाव दर्शकों को चौंकाने के लिए किया है।  क्योंकि, दर्शक दिव्येंदु शर्मा को प्यार का पंचनामा और चश्मे बद्दूर के हास्य नायक के तौर पर जानता है। लेकिन, दिव्येंदु इस किरदार को करने के लिए क्यों मज़बूर हुए ? चश्मे बद्दूर के बाद, दिव्येंदु शर्मा ने, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी हिट फिल्म की थी। पर दिव्येंदु जिन फिल्मो के नायक थे, वह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई, जिनसे उनके अच्छे खासे चल रहे करियर का द एन्ड हो गया ।  इसी असफलता से उपनी विवशता का नतीजा है बिच्छू का खेल।

Friday, 12 April 2019

दक्षिण के एटली (Atlee) की फिल्म में शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) !


आईपीएल (IPL) में, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकत्ता नाइट राइडर (Kolkatta Knight Rider) की टीम के बीच मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan)  और दक्षिण के हिट निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) को साथ बैठे देखा गया। इससे पहले, शाहरुख़ खान, एटली के दफ्तर से निकलते भी दिखाई दिए थे। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि शाहरुख़ खान और एटली कोई फिल्म साथ करने जा रहे हैं।

इस बारे में, दक्षिण के पीआरओ और अख़बारों की जो खबरें हैं, उनके अनुसार, शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) और एटली (Atlee) निश्चित ही साथ साथ फिल्म करने जा रहे हैं। लेकिन, बॉलीवुड और टॉलीवूड का यह मिलन एक फिल्म तक सीमित नहीं होगा। बॉलीवुड के बादशाह खान, एटली के निर्देशन मे एक नहीं, दो हिन्दी फिल्मों में काम करेंगे।


खबरें है कि एक फिल्म एटली द्वारा ही निर्देशित विजय (Vijay) की २०१७ में रिलीज़ एक्शन थ्रिलर फिल्म मेर्सल (Mersal) का हिंदी रीमेक होगी। दूसरी फिल्म नई लिखी कहानी वाली होगी। मेर्सल की कहानी बड़ी दिलचस्प और बोल्ड है। इसका राजनीतिक झुकाव भी नज़र आता है। इस फिल्म में शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) को तीन भूमिकाएं भी करनी होंगी। इससे खान अपनी प्रतिभा का बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगे। 


जीरो की असफलता के बाद से शाहरुख़ खान, बढ़िया फिल्म और नई सोच वाले डायरेक्टर की फिल्म करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने राकेश शर्मा बायोपिक तथा डॉन ३ को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी। 

एटली कुमार (Atlee Kumar) की सोच को उनकी फिल्मों से समझा जा सकता है। एटली ने, २०१३ में तमिल फिल्म राजा रानी (Raja Rani) से डेब्यू किया था। वह, एक्टर विजय (Vijay) के साथ अब तक दो हिट फिल्मे थेरी (Theri) और मेर्सल (Mersal) बना चुके हैं। विजय के साथ उनकी तीसरी फिल्म इस साल २७ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के अभी से सुपरहिट होने की उम्मीद की जा रही है। 


Zee5 पर १९ अप्रैल से पॉइज़न  (Poison) ! - क्लिक करें