Showing posts with label Dia Mirza Sangha. Show all posts
Showing posts with label Dia Mirza Sangha. Show all posts

Wednesday 29 April 2020

बेहतर पर्यावरण के लिए बॉलीवुड की हस्तियां

कोरोनावायरस की महामारी के चलते दुनियाभर में ठहराव-सा आ  गया है। ऐसे समय में भी बॉलीवुड के कुछ सितारे प्रकृति के प्रति मनुष्यों के व्यव्हार और आत्मनिरीक्ष पर बल दे रहे हैं। बॉलीवुड की  कुछ हस्तियां काफी समय से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।
बेहतर इको- सिस्टम के लिए प्रज्ञा कपूर
फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए काम करती है। वह समुद्र तट की  सफाई अभियान, वृक्षारोपण अभियान या ज़ीरो वेस्ट बर्थडे पार्टी जैसे आयोजन करती रहती हैं। उन्होंने इसी साल 'एक साथ - द अर्थ फाउंडेशन' की शुरुआत की है। यह मुख्य रूप से जलवायु संकट पर जागरूकता, वृक्षारोपण अभियान, पशु कल्याण, समुद्र तट स्वच्छता की वकालत करता है। 

पर्यावरण पर अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और वास्तविक जीवन में भी पर्यावरण से जुड़ी बातों को महत्व देते हैं।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उचित स्वच्छता सुविधाओं के लिए काम किया है। उन्हें अपने विभिन्न अभियानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुंबई पुलिस द्वारा नियुक्त किया गया है। अक्षय भारत सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण पर म्यूजिक वीडियो हवा आने दे में भी अभिनय किया है।

संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण दूत दिया मिर्ज़ा
दिया मिर्ज़ा अभिनय से दूर हैं, लेकिन उन्होंने पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया है।  वह भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं। पूर्व मिस एशिया पैसिफिक रहीं दिया स्वच्छ पर्यावरण की समर्थक रहीं हैं। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और स्वच्छ हवा, स्वच्छ समुद्र, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर काम किया है।

पेटा के साथ जॉन अब्राहम
पर्यावरण के प्रबल समर्थक अभिनेता जॉन अब्राहम प्रमुख रूप से पशु कल्याण की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह पेटा के साथ जानवरों के खिलाफ दुर्व्यवहार पर एक अभियान में काम योगदान किया है। एक पहल से जुड़ कर उन्होंने सुदूर गाँवों को सौर ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में काम किया था ।

जलवायु परिवर्तन पर अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन, जलवायु परिवर्तन के लिए काम करते है। उन्हें २०१२ में पर्यावरण से जुड़े कार्यों पर काम करने के लिए ग्रीन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । अभिषेक ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बहुत मुखर रहे हैं। वह पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भी चिंता व्यक्त कर चुके है।

Friday 7 September 2018

निखिल अडवाणी की मुगल्स में दिया मिर्ज़ा

बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को, इतिहास या कॉस्टयूम ड्रामा आकर्षित करने लगा है।

दक्षिण से आई बाहुबली सीरीज की फिल्मों को पूरे देश में मिली सफलता ने, बॉलीवुड को चमचमाते सेट्स, भारी गहनों-कपड़ों और तीर- तलवारों को अपनी फिल्मों में जगह देनी शुरू कर दी है। 

निर्माता निर्देशक निखिल अडवाणी कोई ऐतिहासिक फिल्म तो नहीं बना रहे। लेकिन, वह मुग़ल साम्राज्य पर अलेक्स रदरफ़ोर्ड के छः खण्डों में ऐतिहासिक-काल्पनिक उपन्यास एम्पायर ऑफ़ मुगल पर आधारित एक शो मुगल्स का निर्माण कर रहे हैं।

अलेक्स की पुस्तक बाबर से शुरू हो कर औरंगजेब पर ख़त्म होती है। 

निखिल अडवाणी ने, इस पुस्तक के बाबर वाले अध्याय का जयपुर में फिल्मांकन करना शुरू भी कर दिया है।

इस शो के ऐतिहासिक किरदारों को करने के लिए निखिल अडवाणी ने रोनित रॉय को बाबर, शबाना आज़मी को बाबर की दादी ऐसान दौलत और दिया मिर्ज़ा बाबर की बहन खानजादा की भूमिका करने के लिए ले रखा हैं।

हालाँकि, इस शो के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है।

लेकिन, दिया मिर्ज़ा के ट्वीट से इस शो का पता चलता है। उन्होंने, ट्वीट कर बताया, “मुझे मुग़ल साम्राज्य को लेकर हमेशा से उत्सुकता बनी रहती थी। निखिल अडवाणी के इस शो में शबाना आज़मी और रोनित रॉय के साथ काम करना वास्तव में बड़ा मजेदार है।”

मुगल्स को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। 

निखिल का इरादा इस शो को यादगार बनाने का है . 


अंधाधुन का टाइटल ट्रैक - देखने के लिए क्लिक करें 

Thursday 30 November 2017

दिआ मिर्ज़ा संघा बनी यूएन की गुडविल एम्बेसडर

दिआ मिर्ज़ा संघा 
यूनाइटेड नेशंस ने भारत की पूर्व मिस एशिया प्रशांत, फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और उद्यमी तथा पर्यावरणविद दिआ मिर्ज़ा संघा को भारत में अपना गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया है।  दिआ कई सालों से पर्यावरण संरक्षण के कार्य मे सक्रिय हैं।  इस नियुक्ति के बाद वह अपने काम को कुछ ज़्यादा वजन के साथ कर सकेंगी और पर्यावरण के प्रति भारतीय जनता को सजग कर सकेंगी।  अपनी इस नियुक्ति पर दिआ मिर्ज़ा कहती हैं, "मैं सम्मानित महसूस कर रही हूँ।  मैं यूएन एनवायरनमेंट के साथ काम करने का मौक़ा मिलाने से खुद को प्रेरित महसूस कर रही हूँ।  मैं पर्यावरण की सुरक्षा और स्थाई विकास की दिशा में प्रयत्नशील रहूंगी।  इस पर्यावरण सम्बन्धी समस्याएं इस युग की बड़ी चुनौती हैं।  मैं इसमें यूएन की मदद करने के लिए कृत संकल्प हूँ।  गुडविल एम्बेसडर के तौर पर मैं बेहतर भविष्य की दिशा में काम करती रहूंगी।"  इस सम्मान के लिए दिआ मिर्ज़ा को बॉलीवुड सहित तमाम दूसरी हस्तियों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।