Showing posts with label Honey Singh. Show all posts
Showing posts with label Honey Singh. Show all posts

Tuesday 29 January 2019

चार बोतल वोडका के बाद जलपरी सनी लियॉन (Sunny Leone)


निर्देशक समीप कांग की कॉमेडी फिल्म झूठा कहीं का की कहानी बड़ी दिलचस्प है। दो लडके ओमकार कपूर और सनी सिंह निज्जर, पढ़ाई के लिए मॉरिशस जाते हैं।  मॉरिशस की हवा उन्हें कुछ इतनी पसंद आती है कि दोनों पढ़ाई के बाद भी वापस भारत नहीं जाना चाहते। 


रिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस फिल्म में ओमकार कपूर के पिता की भूमिका कर रहे हैं।  ऋषि का किरदार  इन बच्चों को चौंकाने के लिए  बिना बताये मॉरिशस पहुँच जाता है।  लेकिन, बच्चे तो नहीं, लेकिन, ऋषि कपूर खुद उनकी लाइफस्टाइल देख कर चौंक जाते हैं।


इस दिलचस्प फिल्म की ख़ास बात यह है कि ऋषि कपूर ४० साल पहले, इसी टाइटल वाली फिल्म में काम कर चुके हैं।  रवि टंडन निर्देशित, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वाली फिल्म झूठा कहीं का ३० मार्च १९७९ को रिलीज़ हुई थी। 


२०१९ की झूठा कहीं का की दूसरी ख़ास बात यह है कि इस फिल्म में सनी लियॉन (Sunny Leone)  जलपरी के रूप में नज़र आएँगी।  लेकिन, सनी की यह जलपरी फिल्म के एक पार्टी गीत में नज़र आएगी।


हिंदी की  एक नर्सरी कविता मछली जल की रानी है की तर्ज पर इस गीत में सनी लियॉन और पॉप गायक हनी सिंह (Honey Singh), चार बोतल वोडका के बाद, दूसरी बार साथ होंगे।  चार बोतल वोडका चार्टबस्टर गीतों में शामिल है। 

इस गीत के वीडियो में सनी सिंह (Sunny Singh) और ओमकार कपूर (Omkar Kapoor) भी डांस कर रहे होंगे। 

सनी लियॉन के सन्दर्भ में एक ख़ास खबर।  सनी का मलयालम फिल्म डेब्यू भी होने जा रहा है। उनकी पहली मलयालम फिल्म का टाइटल रंगीला होगा।  संतोष नायर निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो जाएगी। 


झूठा कहीं का १५ मार्च २०१९ को रिलीज़ होगी।   

बनेगी तीसरी वंडर वुमन भी - क्लिक करें 

Thursday 24 January 2019

हनी सिंह के मखना को १०० मिलियन




हनी सिंह के गीत "मखना" को एक महीने के भीतर 113 मिलियन बार देखा जा चुका है। जब से मखना रिलीज़ हुआ है, यह बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है।

समय-समय पर, प्रशंसक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप पर वीडियो बनाकर मखना पर प्यार की बौछार करते हुए नज़र आ रहे है।

गाने के बारे में बात करते हुए, यो यो हनी सिंह कहते हैं,"मखना की शूटिंग करना एक रोमांचक अनुभव था। मुझे नई जगहों पर जाना पसंद है और मुझे लगता है कि इस गाने की शूटिंग के लिए क्यूबा एक परफेक्ट जगह थी। इस गीत को बनाने के लिए मुझे सात महीने का वक़्त लग गया था और अब गाने को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे इस गाने के लिए 15 साल के युवक के रूप में नई युवा प्रतिभाएं भी मिलीं है।"

पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यो यो हनी सिंह इंडस्ट्री के सबसे बड़े संगीत निर्देशक में से एक हैं। यो यो हनी सिंह ने कई गायकों के लिए प्रेरणा बन कर, खुद के लिए एक मुकाम हासिल कर लिया है और अब अपने नवीनतम गीत मखना के साथ एक बार फिर लाखों दिलों को जीत लिया है। यह गाना क्यूबा के ओल्ड हवाना में खूबसूरत स्थान पर फिल्माया गया था।


निश्चित रूप से, यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है।  


राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर एपीक चैनल के साथ भारत की - क्लिक करें 

Thursday 25 October 2018

चार साल बाद हनी सिंह का सिंगल


चार साल बाद, यो यो हनी सिंह की संगीत  की दुनिया में वापसी हो रही है।

चार साल पहले, वह बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो कर अपने घर की चार दीवारी तक सीमित हो गए थे।

उस समय, वह एक म्यूजिक रियलिटी शो को जज कर रहे थे।  बीमारी के कारण, उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा।

चूंकि, वह इस शो को यकायक छोड़ गए थे तथा उनके बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी, इसलिए तरह तरह की अफवाहे उड़ने लगी।

कहा गया कि वह अत्यधिक नशीली दवा लेने की आदत छुड़ाने रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती है।  इसमें सच्चाई थी। लेकिन, उतनी नहीं, जितनी फैलाई गई। वह घर में रह कर ही अपना ईलाज करवा रहे थे।  अब वह स्वस्थ और चुस्तदुरुस्त हैं।  वह गीत गा सकते हैं।  इसलिए अब वह वापसी कर रहे हैं।

उनकी वापसी एक सिंगल के साथ होगी। इस सिंगल के बारे में कुछ ख़ास जानकारी नहीं है। लेकिन, हनी सिंह ज़ल्द ही इस गाने के वीडियो में दिखाई देंगे।  उस समय, वह अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू होंगे और अपनी कहानी भी बताएँगे। 


यो यो हनी सिंह के वापसी सिंगल को टी-सीरीज द्वारा जारी किया जाएगा।

इस कंपनी ने इस सिंगल के वीडियो की पहली झलक जारी की।  इस झलक में यो यो हनी सिंह अपनी साथी  नर्तकियों के साथ हैं। वह कुछ मोटे लग रहे हैं।  शायद बीमारी की वजह से उनका वजन बढ़ गया है।

मगर, हनी सिंह के प्रशंसकों में अपने पसंदीदा गायक की आवाज़ सुनने की उत्सुकता है।

क्या हनी सिंह चार साल पहले वाला क्रेज बरकरार रख पाएंगे ?


प्रकाश झा और अजय देवगन फिर साथ ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें