Friday, 6 April 2018

दुबई कॉन्सर्ट में ईशा तलवार देंगी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस और डांसिंग दिवा और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार श्रीदेवी अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गईं थी। कई युवा एक्ट्रेस उनके नक्शे-कदम पर चलती हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। एक्ट्रेस-मॉडल ईशा तलवार भी ऐसी ही एक प्रतिभाशाली युवा अदाकारा हैं, जो अब 13 अप्रैल, 2018 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में "लाइव विद द लेजेंड्स प्रभु देवा डांस कॉन्सर्ट" के लाइव शो में लेजन्डेरी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देकर कामयाबी की एक नई दास्तान लिखने को तैयार हैं। ईशा डांसिंग के किंग समझे जाने वाले प्रभु देवा के साथ स्टेज शेयर करेंगी। यह पता चला है कि बबली एक्ट्रेस एवरग्रीन सॉन्ग नैनों में सपनापर डांसिंग मशीन प्रभु देवा के साथ कदम मिलकर डांस करेंगी। फिल्म हिम्मतवाला के इस गाने को श्रीदेवी और जितेंद्र पर फिल्माया गया है। ईशा के लिए श्रीदेवी के सबसे प्रसिद्ध ट्रैक को प्रस्तुत करना एक सपने पूरे होने जैसा है। ईशा श्रीदेवी की तबसे प्रशंसक हैं जब वह आठवीं कक्षा में ही पढ़ती थीं तथा श्रीदेवी की पहली टीवी शो "हमारी बहू मालिनी अय्यर" के सेट पर अपने पिता के कामों में उनका सहयोग करती थीं। इस शो का निर्माण ईशा के पिता ने किया था। सालों बाद, जब ईशा ने अभिनय का रास्ता चुना, तो वह सबसे पहले श्रीदेवी के घर गईं और उनके पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। लाइव क्राउड के सामने अपने डांस एक्ट को बेहतरीन बनाने के लिए यह एक्ट्रेस लगातार रिहर्सल कर रही हैं। ईशा एक ट्रेंड डांसर हैं और उन्होंने डांसिंग स्टार टेरेंस लुईस से ट्रेनिंग ली है। उन्होंने पारंपरिक नृत्य कत्थक भी सीखा है और वह लेजन्डेरी डांसिंग आइकन, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या भी रही हैं। उनकी डांसिंग स्किल्स को देखते हुए ही उन्हें इस कॉन्सर्ट में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना गया। स्टेज पर प्रभु देवा के साथ ईशा के जादू को देखना सचमुच काफी अद्भुत होगा। वह पहली बार लोगों की भीड़ के सामने किसी डांस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करती नजर आएंगी।

हृथिक रोशन के बाद, आईपीएल में तमन्ना भाटिया - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

हृथिक रोशन के बाद, आईपीएल में तमन्ना भाटिया

इस साल, आईपीएल के उद्घाटन  समारोह में, ७ अप्रैल को रणवीर सिंह, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ को परफॉर्म करना था।  इस समारोह से, बिना कोई गेंद खेले, पहले क्लीन बोल्ड हुए पद्मावत अभिनेता रणवीर सिंह।  गली बॉय की  शूटिंग करते समय उनकी बांह में चोट आ गई थी।  डॉक्टरी जांच के बाद यह पाया गया कि आईपीएल में रणवीर सिंह परफॉर्म नहीं कर पाएंगे, क्योंकि तेज़ रफ़्तार डांस मूवमेंट के कारण उनकी बांह को स्ट्रेन होता और चोट ज़्यादा खराब हो सकती थी।  इसलिये, सबसे पहले रणवीर सिंह बाहर हो गए।  तत्काल ही, उनकी जगह ले ली हृथिक रोशन ने।  उन्होंने डांस रिहर्सल करनी भी शुरू कर दी। उसके बाद बारी आई लेडीज वर्सेज रिकी बहल और किल दिल में उनकी सह -नायिका परिणीति चोपड़ा।  बेशक, वह रणवीर सिंह की तरह चोटिल नहीं हुई थी।  बल्कि, आईपीएल में परफॉरमेंस के आड़े आई उनकी फिल्म में व्यस्तता।  वह आजकल, अर्जुन कपूर के साथ, विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में रोमकॉम फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रही हैं।  इस फिल्म की लगातार शूटिंग पटियाला में हो रही है।  परिणीति चोपड़ा को इतना वक़्त नहीं मिल पा रहा था कि वह आईपीएल के लिए रिहर्सल कर पाती।  इसलिए, परिणीति चोपड़ा ने आईपीएल से रिटायर्ड हार्ट हो जाना ही ठीक समझा।  अब उनकी जगह, बाहुबली की अवंतिका एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिए ली है।  तमन्ना भाटिया ने, अपने परफॉरमेंस पर रिहर्सल भी शुरू कर दी है।  यहाँ बताते चलें कि तमन्ना भाटिया इस समय एक हिंदी फिल्म ख़ामोशी के अलावा क्वीन के तेलुगु  रीमेक सहित दक्षिण की चार फ़िल्में और एक मराठी फिल्म भी कर रही हैं।  


वरुण धवन ने किया दिल्ली में अक्टूबर  का प्रमोशन - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

वरुण धवन ने किया दिल्ली में अक्टूबर का प्रमोशन

बी टाउन के प्रतिभाशाली और सुंदर अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म अक्टूबर’, जो १३ अप्रैल को रिलीज होगी, के प्रमोशन का कोई भी मौका वरुण नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली के अशोक विहार- स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज का दौरा किया और छात्रों के साथ फिल्म को लेकर बातचीत की। वरुण को काॅलेज में देख कर उनकी महिला प्रशंसक तो मानो पागल ही हो गईं । कह सकते हैं कि हर कोई उनके आकर्षण की गिरफ्त में था। छात्रों के साथ बातचीत में वरुण ने अपनी फिल्म के बारे में बताया, "अक्टूबरकेवल एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि प्रेम के बारे में एक स्पेशल कहानी है।" वरुण ने हर किसी से यह फिल्म देखने की अपील की। यह फिल्म पूरी तरह से दिल्ली के द्वारका, कनाट प्लेस, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में शूट की गई है। उल्लेखनीय है कि फिल्म अक्टूबरमें वरुण डेन नामक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। बनिता संधु, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वह स्यूली नाम की लड़की की भूमिका निभा रही हैं और इसी होटल में काम करती हैं। अचानक फिल्म की कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि डेन और स्यूली की जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में गीतांजलि राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित, जूही चतुर्वेदी लिखित, शूजित सरकार निर्देशित अक्टूबर’ १३ अप्रैल को रिलीज होने वाली है।.


ओमपूरी की आखिरी इंटरनेशनल फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

ओमपूरी की आखिरी इंटरनेशनल फिल्म गांधी : द कांस्पीरेसी

गांधी ​हत्या: एक साजिश
बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई ​अविस्मरणीय फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाले अभिनेता ओम पुरी, निर्माता लक्ष्मी आर अय्यर की शीघ्र रिलीज़ होने वाली ऐतिहासिक ड्रामा गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ ​में एक दिलचस्प भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म, उनकी अंतिम ​इंटरनेशनल फिल्मों में से एक है। ​इस फिल्म का निर्देशन ​अल्जीरियाई फिल्म निर्माता​ -निर्देशक​ करीम ट्रेडीडिया​ ने किया है। ​ गांधी: द कांस्पीरेसी में दिवंगत ओमपुरी के साथ मिलकर काम ​करने के अनुभव  को याद करते हुए, लक्ष्मी अय्यर कहती​ हैं, "ओम सर एक ​श्रेष्ठ ​अभिनेता​ ​और एक महान इंसान थे। ​ओल्ड स्कूल अभिनेता होने के नाते, उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले  स्क्रिप्ट पढ़ी।  इस विषय को पसंद किया। सिर्फ दो दिनों में फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए। उनके साथ काम करना और उनसे सीखने का अनुभव बहुत बढ़िया था ।"  हालांकि महान नेता महात्मा गांधी पर केंद्रित कई फिल्में ​बनायीं गई है। "लेकिन", लक्ष्मी कहती है, "​इस फिल्म में कुछ अनछुए तथ्यों का खुलासा ​होगा। मैं गांधीजी की अहिंसा की विचारधारा को ​मानती हूँ । ​जब ​ट्विटर और फेसबुक​ नहीं थे, तक़रीबन ६८ साल पहले जन-जागरूकता पैदा करने की उनकी क्षमता​ अद्वितीय थी। सरल कहानी कि एक कट्टरपंथी आया और गांधी​ जी को ​गोली मार दी​, गले नहीं उतरती !  आपको गहराई तक जाना और खेल ​की गतिशीलता को समझना होगा। फिल्म ​में तमाम​ ऐसी आश्चर्यजनक​ ​घटनाये है, जो महात्मा गांधी की हत्या ​के कारणों का खुलासा करेंगी ।" निर्माता  लक्ष्मी आर अय्यर की करीम ट्रेडीडिया द्वारा निर्देशित​ गांधी: द कांस्पीरेसी​ ​(हिंदी में गांधी ​हत्या: एक साजिश)​ इसी वर्ष ​प्रदर्शित होगी​।


श्रीदेवी की इंग्लिश-तेलुगु फिल्म फ्रेंड्स इन लॉ - पढ़ने के लिए  क्लिक करें 

श्रीदेवी की इंग्लिश-तेलुगु फिल्म फ्रेंड्स इन लॉ

हैदराबाद की कंपनी एचआरएच फिल्म प्रोडक्शनस का फिल्म बनाने का उद्देश्य सिनेमा की ताक़त का उपयोग लोगों का मनोरंजन करने के साथ साथ, सकारात्मक सामजिक बदलाव लाना है। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म फ्रेंड्स इन लॉ है। इस फिल्म में श्रीदेवी के नायक अश्लिन हैरिस  हैं। फ्रेंड्स इन लॉ की अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म स्टार श्रीदेवी नहीं हैं। बल्कि यह श्रीदेवी चौधरी हैं। फ्रेंड्स इन लॉ से उनका फिल्म डेब्यू हो रहा है। वह फिल्म के निर्देशक अमित खन्ना के साथ इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं। यह फिल्म एक माँ की आत्मानुभूति की कहानी है, जो अपने समलैंगिक बेटे के साथ दस दिन रह आई है। वहीँ उसे मालूम पड़ता है कि उसका बेटा एक समलैंगिक है। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद समलैंगिकों के अधिकारों पर एक बार फिर विचार-विमर्श होगा। क्योंकि, अभी तक समलैंगिकों पर जितनी फ़िल्में बनी हैं, वह सभी समलैंगिक किरदार को विक्टिम बताती आई हैं। यह फिल्म उनका सकारात्मक चित्रण करती है। फिल्म में समलैंगिक का किरदार करने वाले अश्लिन हैरिस ब्रिटिश एक्टर हैं। फिल्म के निर्माताओं का इरादा इस फिल्म को, दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज़ करने से पहले, कई बड़े फिल्म फेस्टिवल में दिखाने का है। 

600 करोड़ लगे हैं दांव पर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

600 करोड़ लगे हैं दांव पर

सलमान खान की कुछ फ़िल्में, जो आज की सज़ा के बाद प्रभावित होंगी - 
रेस ३
निर्देशक रेमो डिसूज़ा की फिल्म रेस ३ का अबु धाबी शिड्यूल ३ अप्रैल को ख़त्म हुआ था। इस फिल्म की केंद्रीय भूमिका में सलमान खान है। उनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, डेज़ी शाह, साकिब सलीम, आदि भी काम कर रहे हैं।  खबर है कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के अलावा मुंबई शिड्यूल सलमान खान का काम बाकी है।  ऐसी दशा में, सलमान खान के सलमान खान के जेल जाने का सबसे ज़्यादा नुकसान रेस ३ को ही होगा। फिल्म १५ जून को रिलीज़ नहीं हो सकेगी। इस फिल्म के निर्माता सलमान खान के अलावा टिप्स के रमेश तौरानी है।भारत
सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के बाद निर्देशक अली अब्बास ज़फर के साथ सलमान खान की तीसरी फिल्म भारत का ऐलान भी इसी साल की शुरू में किया गया था। सलमान खान, यशराज फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग रेस ३ के रिलीज़ होने के बाद फेज में करने वाले थे। यह फिल्म कोरियाई युद्ध पर ओड टू माय फादर का ऑफिसियल रीमेक है।  इस फिल्म में सलमान खान को नायक के जीवन की साठ साल की घटनाओं को दिखाया जायेगा।  पिछले दिनों, इस फिल्म की नायिका के बतौर प्रियंका चोपड़ा के नाम पर विचार किये जाने की खबरें सुर्ख हुई थी।  इस फिल्म के निर्माता सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार की टी- सीरीज कर रही है। फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ ईद २०१९ रखी गई थी।
दबंग ३
अरबाज़ खान के निर्देशन में बनी दबंग २ की रिलीज़ के छह साल बाद, दबंग ३ का ऐलान किया गया था।  इस  फिल्म के  निर्माता अरबाज़ खान हैं।  फिल्म के निर्देशन की कमान प्रभुदेवा को सौंपी गई है।  फिल्म में दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों की सोनाक्षी सिन्हा को दबंग ३ में मौनी रॉय के साथ लिया गया था।   सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग,  रेस ३ की  रिलीज़ के बाद करने वाले थे।   इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ २८ दिसंबर तय की गई थी।  वैसे इस फिल्म पर अभी कोई भी काम शुरू नहीं हो सका था। 
किक २
इसी साल, ७ फरवरी को साजिद नाडियाडवाला ने किक २ के निर्माण का ऐलान किया था।  इस फिल्म के देवीलाल यानि डेविल सलमान खान ही थे।  फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ही करने वाले थे।  इस फिल्म की रिलीज़ क्रिसमस २०१९ तय की गई थी।  सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग रेस ३ की रिलीज़ के बाद, भारत और दबंग ३ की शूटिंग पूरी करके ही करने वाले थे।  इसलिए, सलमान खान  के जेल जाने पर इस फिल्म का लटकाना सुनिश्चित है।

सलमान खान की मुसीबतें अभी और भी ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सलमान खान की मुसीबतें अभी और भी !

जोधपुर में, सूरज बडजात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान, सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी पर १ और २ अक्टूबर १९९८ की रात वन संरक्षण अधिनियम एक तहत संरक्षित प्रजाति के दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। यह मुक़दमा १९ साल लम्बी सुनवाई, बहस और बहस के बीस साल बाद आज ५ अप्रैल को निर्णीत हुआ। इस मुक़दमे के जज देव कुमार खत्री ने, सलमान खान को वन संरक्षण अधिनियम की धारा ५१ के अंतर्गत दोषी मानते हुए, पांच साल की सज़ा के साथ साथ दस हजार रुपये का जुरमाना लगा दिया । इस मामले में बाकी सह-अभियुक्तों को सबूत के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया । जोधपुर हाईकोर्ट में दायर ज़मानत याचिका को कोर्ट ने स्वीकार तो कर लिया, लेकिन इसकी सुनवाई अगले दिन यानि ६ अप्रैल को तय कर दी । इस प्रकार से, सलमान खान को अब कम से कम एक दिन तो जोधपुर सेंट्रल जेल में रहना ही होगा ।
वास्तव में सलमान खान को अब उच्च न्यायाय का ही सहारा है । हालाँकि, जोधपुर की अदालत में सलमान खान के वकील यह दावा करते रहे कि सलमान खान, आदतन अपराधी नहीं है । इसलिए, सलमान खान को दोष मुक्त किये जाने की मांग कर रहे थे । हालाँकि, सलमान खान के ऊपर कई ऐसे मामले हैं, जिनमे उन पर मुकदमे चल रहे हैं । कुछ में फैसला भी आ चुका है । २००२ के हिट एंड रन केस में, नीचे की अदालत ने सलमान खान को पांच साल की सज़ा सुनाई थी । अब यह बात दीगर है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया । वह जेल जाने से बच गए । लेकिन, मुंबई पुलिस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है । २००६ में सलमान खान को चिंकारा के शिकार के मामले में निचली अदालत से पांच साल की सज़ा सुनाई गई थी । इस मामले में सलमान खान एक हफ्ता जेल में भी रहे । लेकिन, राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा, उनकी सज़ा निलंबित कर दिए जाने के बाद वह जेल से बाहर आ गए । इस मामले में अवैध हथियार रखने का आरोप भी सलमान खान पर लगाया गया था । क्योंकि, सलमान खान लाइसेंस की अवधि ख़त्म हो जाने के बावजूद, बिना नवीकरण करवाए हथियार का इस्तेमाल कर रहे थे । लेकिन, कोर्ट ने उन पर आगे इस आरोप को नहीं माना और सलमान खान दोषमुक्त कर दिए गये । इसके अलावा, १९९८ के कम से कम दो मामलों में वह अपराधी घोषित कर सजायाफ्ता हुए थे । २६ सितम्बर १९९८ में ही भावडा चिंकारा शिकार में सलमान खान को दोषी पाया गया, लेकिन हाई कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया । इसी प्रकार से २८ सितम्बर १९९८ के गोरा चिंकारा शिकार मामले में भी सलमान खान सज़ा पाने के बाद हाई कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किये गए । 
दरअसल, सलमान खान को परेशानी तब होगी, जब उनके द्वारा जमानत की शर्तों का पालन नहीं करने के मामले अदालतों के सामने रखे जायेंगे । राजस्थान हाई कोर्ट ने चिंकारा शिकार  मामले मे सलमान खान को जमानत देते समय यह शर्त रखी थी कि वह जमानत के दौरान विदेश नहीं जायेंगे । लेकिन, सलमान खान अदालत की इस शर्त के खिलाफ लगातार विदेश जाते रहे हैं । अभी वह रेस ३ की शूटिंग के लिए अबू धाबी में थे । उनका दा-बंग टूर दुनिया के देशो में हर साल होता रहता है । सलमान खान के खिलाफ रहने वाले लोगों का कहना है कि सलमान खान के मामले में देश की अदालते दोहरा रवैया अपनाती हैं । उन्हें सज़ा के निलंबन के दौरान विदेश जाने की छूट दे दी जाती है । बिना एक दिन जेल रहे, दोषमुक्त कर दिया जाता । बॉम्बे हाई कोर्ट ने तो उन्हें संक्षिप्त सुनवाई के बाद ही रिहा कर दिया था।
सलमान खान की मुसीबते अभी ख़त्म नहीं हुई है । उनके खिलाफ हर मामले में अपील होनी है । इसी मामले में विश्नोई समाज अपील करेगा । क्योंकि, इस मामले में मामले में अभियुक्त बनाये गए  सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को दोषमुक्त कर दिया  गया है । विश्नोई समाज सलमान खान की सज़ा भी बढ़वाना चाहेगा । ध्यान रहे कि मुंबई बम ब्लास्ट मामले में संजय दत्त लगातार अपील पर अपील दायर कर कर के सज़ा से बचते रहते थे । लेकिन, आखिरकार उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सज़ा भुगतनी पड़ी । कुछ ऐसा ही सलमान खान के साथ हुआ तब ! फिलहाल तो सलमान खान की फिल्म रेस ३ को सलमान खान को पांच साल की सज़ा होने की सज़ा भुगतनी पड़ सकती है । सलमान खान को ज़मानत मिलने तक इस फिल्म की शूटिंग आगे नहीं की जा सकेगी । पोस्ट प्रोडक्शन और प्रचार भी सलमान खान पर निर्भर करेगा ।

क्या परमाणु की पोखरण टेस्ट की कहानी रिलीज़ होगी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday, 5 April 2018

क्या परमाणु की पोखरण टेस्ट की कहानी रिलीज़ होगी !

जॉन अब्राहम के बैनर जेए एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण के पोस्टर के पोस्टर के रिलीज़ होते ही, हंगामा खड़ा हो गया है।  इस पोस्टर से, परमाणु से पहले जुडी दो फिल्म निर्माण संस्थायें क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और ज़ी एंटरटेनमेंट का नाम नदारद है। पोस्टर में सैन्य वर्दी में जॉन अब्राहम के चेहरे में राजस्थान का नक्शा नज़र आ रहा है। नीचे की तरफ, जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी तथा दूसरे सैनिक किरदार बावर्दी नज़र आ रहे हैं। पूरा पोस्टर पीले रंग का है। इसमें सेना का बेस कैंप, शायद जहाँ परमाणु परीक्षण हुआ होगा, दिखाया गया है।  इस पोस्टर से साफ़ है कि जॉन अब्राहम और निर्देशक अभिषेक शर्मा देश के गौरवशाली इतिहास का चित्रण करने वाली फिल्म बना पाने में कामयाब हुए हैं।  इस फिल्म को दर्शकों के सामने ज़रूर आना चाहिए। लेकिन, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा फिल्म की रिलीज़ को लगातार टालती आ रही थी।  उनके द्वारा फिल्म को पिछले साल से तीन बार टाला जा चुका था। परमाणु की रिलीज़ की पहली तारीख़ ८ दिसंबर २०१७ थी। परन्तु, इसकी रिलीज़ पद्मावत के लिए टाल दी गई। इसके बाद, परमाणु की रिलीज़ की दूसरी तारीख़ २३ फरवरी का ऐलान किया गया।  लेकिन, फिल्म तब भी रिलीज़ नहीं हो सकी।  पानी तब सर से ऊपर चला गया, जब परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण तीसरी बार ६ अप्रैल को भी नहीं रिलीज़ की गई। इसीलिए, मुख्य निर्माता जॉन अब्राहम ने एकतरफा निर्णय लेते हुए दो अन्य निर्माताओं को इसके निर्माण  के अधिकार से वंचित करते हुए फिल्म को रिलीज़ करने का निर्णय लेना पड़ा।  हालाँकि, मीडिया में यह खबरे आ रही है कि प्रेरणा अरोड़ा फिल्म परमाणु की रिलीज़ रोकने की हर कोशिश में है।  लेकिन, जॉन अब्राहम द्वारा पोस्टर जारी कर, उनकी किसी भी कोशिश से बेफिक्र होने की कोशिश की है।  



२७ अप्रैल को रिलीज़ होने वाली सुपरहीरो फिल्म अवेंजर्स : इंफिनिटी वॉर के २२ करैक्टर पोस्टर

Wednesday, 4 April 2018

कंगना रानौत के लिए अंग्रेजी बोलने वाली पल्लवी भारती

दर्शक, पल्लवी भारती को चेहरे से नहीं, आवाज़ से पहचानते हैं। पल्लवी ने हॉलीवुड फिल्म मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ में एंजेलिना जोली को आवाज़ दी थी। तनु वेड्स मनु के अंग्रेजी संस्करण में पल्लवी ने कंगना रानौत के लिए इंग्लिश बोली थी। पल्लवी ने दूसरे बहुत से हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों के लिए डबिंग की है। उनकी आवाज़ उधार लेने वाली हस्तियों में माधुरी दीक्षित, फराह खान, जूही चावला, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। हॉलीवुड की सेलेब्रिटी में जुडी फोस्टर, केट हडसन, गिल्लियन एंडरसन, मिशेल, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। कंगना रानौत के लिए विदेशी दर्शकों को ध्यान में रख कर की गई डबिंग के बारे में बताते हुए पल्लवी भारती कहती हैं, “मैंने तनु वेड्स मनु में कंगना रानौत की डबिंग करते समय खुद को बिलकुल कंगना में बदल लिया। मुझे उनकी टोन सीखनी पड़ी, उनकी बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखना पड़ा, उनकी दबी हुई हंसी की शैली समझी और यह भी देखना पडा कि वह कहाँ पॉज लेती हैं। हिंदी के संवाद अंग्रेजी में बोलने में कठिनाई होती है।संवादों को भारतीय ढंग के बजाय विदेशी दर्शकों की समझ में आने वाली भाषा में कहना पड़ता है ताकि वह समझ सकें कि खास शब्द या वाक्य का मतलब क्या है!”  

स्पेशल अपीयरेंस के सलमान खान- देखने  के लिए क्लिक करें 

स्पेशल अपीयरेंस के सलमान खान

बॉलीवुड गलियारों में खबर गर्म है कि सलमान खान फिल्म लवरात्रि में स्पेशल कैमिया में नज़र आयेंगे। इस रोमांस फिल्म से, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा का फिल्म डेब्यू हो रहा है। फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं। इस लिहाज़ से, लवरात्रि की सफलता बेहद ज़रूरी है। अपनी बहन के लिए सलमान खान किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए, वह आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के दो नए चेहरों वाली फिल्म को अपनी मौजूदगी से वज़नी बनाना चाहेंगे। वैसे अभी यह पता नहीं चला है कि सलमान खान का यह कैमिया एक गीत तक सीमित होगा या किसी ख़ास भूमिका वाला होगा या फिर एक्सटेंडेड कैमिया होगा ! यानि वह अँधा कानून के अमिताभ बच्चन के तरह कोई एक्सटेंडेड कैमिया कर रहे होंगे सलमान खान।  लवरात्रि में सलमान खान जिस रूप में हो आयुष और वरीना की लवरात्रि जगमगाएगी ही। 
सलमान खान का पहला कैमिया
किसी फिल्म में सलमान खान का कैमिया कोई नई बात नहीं। सलमान खान, सिर्फ अपने परिवार की फिल्म में ही कैमिया नहीं करते।  वह यारी निभाने वाले आदमी हैं। दोस्ती निभाने या एहसान चुकाने के लिए वह कैमिया से नहीं हिचकिचाते। सलमान खान का पहला कैमिया १९९६ में रिलीज़ फिल्म दुश्मन दुनिया का के लिए हुआ था। इस फिल्म में शाहरुख़ खान का भी कैमिया था। दुश्मन दुनिया का के निर्देशक महमूद थे और फिल्म के एक निर्माता महमूद के भाई मासूम अली थे।  सलमान खान ने महमूद के साथ फिल्म अंदाज़ अपना अपना की थी। इस फिल्म में आमिर खान भी थे। लेकिन सलमान खान और महमूद की अच्छी दोस्ती जम गई थी। इसलिए, जब महमूद ने बतौर डायरेक्टर अपनी आखिरी फिल्म बनाने का फैसला किया तो उन्हें सपोर्ट करने के लिए सलमान खान उनके साथ थे। 
डेविड धवन के लिए दीवाना मस्ताना
डेविड धवन ने, सलमान खान के करियर को अहम् मोड़ दिया था। उस समय, जब डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी, डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रही थी। डेविड धवन ने गोविंदा के बजाय सलमान खान के साथ जुड़वाँ बनाने का फैसला किया। यह निर्णय बड़ा अटपटा था। डेविड धवन कैसे गोविंदा के अलावा किसी दूसरे एक्टर के साथ फिल्म सफल करवा पायेंगे ! लेकिन डेविड धवन ने वह कर दिखाया।  सलमान खान की दोहरी भूमिका वाली फिल्म जुड़वाँ (१९९७) सुपर हिट हो गई। सलमान खान को कामेडी एक्टर साबित होने का मौक़ा मिल गया। डेविड के इस विश्वास ने सलमान खान को प्रभावित किया था। इसीलिए, जब डेविड धवन ने गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला के साथ दीवाना मस्ताना का निर्माण किया तो सलमान खान ने इस फिल्म में जूही चावला के पति की बहुत छोटी भूमिका करना मंज़ूर कर लिया। डेविड धवन के प्रति सलमान खान कितना सम्मान रखते है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने डेविड धवन के बेटे की डेविड धवन द्वारा ही निर्देशित जुड़वाँ की रीमेक फिल्म जुड़वाँ २ में कैमिया करना मंज़ूर कर लिया। 
फ्लॉप फिल्मों में कैमिया
सलमान खान के पिता बॉलीवुड के प्रतिष्ठित स्क्रिप्ट राइटर थे। उन्होंने, कई फिल्मकारों के लिए फ़िल्में लिखी थी। पिता के कारण तमाम बॉलीवुड हस्तियों का घर आना जाना होता रहता था। इन सभी ने सलमान खान के एक्टर को प्रोत्साहित किया था। यही कारण है कि जब उनसे किसी ऐसे निर्माता ने कैमिया के लिए कहा तो वह तुरंत राजी हो गए। अपनी फिल्मों की नायिकाओं के प्रोडूसर बनने पर भी सलमान खान ने उनके लिए कैमिया किया। यही कारण था कि सलमान खान के हिस्से में काफी ऐसे कैमिया आये, जिनकी फ़िल्में फ्लॉप हो गई। बोनी कपूर की फिल्म सिर्फ तुम, राज कँवर की फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, देवानंद की फिल्म लव एट टाइम्स स्क्वायर, अभिनेत्री रवीना टंडन की फिल्म स्टंप्ड, सावन कुमार टाक की फिल्म सावन ...द लव सीजन, फराह खान की फिल्म  तीस मार खान, संजय लीला भंसाली की फिल्म सवारिया, बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म हेल्लो और ओ तेरी, भाई अरबाज़ खान अभिनीत फिल्म प्रेम का गेम (नैरेटर), इसी लाइफ में, हेमा मालिनी की फिल्म टेल मी ओ खुदा, प्रीटी जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस, आदि फिल्मों में उनके कैमिया बेकार गए। 
सफल हो गई सलमान के कैमिया वाली फ़िल्में
सलमान खान ने राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्मों अजब प्रेम की गजब कहानी और फटा पोस्टर निकला हीरो में कैमिया किया था। यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। सलमान खान की फिल्म अंदाज़ अपना अपना के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ही थे। सलमान खान ने दोस्त अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार को प्रमोट करने के लिए कैमिया किया। उन्होंने डेविड धवन के बेटे वरुण धवन की शुरूआती फिल्म मैं तेरा हीरो के लिए वॉयसओवर किया। फराह खान के लिए ओम शांति ओम गीत में थिरकना मंज़ूर किया। 
अभी कैमिया बाकी हैं
सलमान खान का, वरुण धवन की फिल्म जुड़वाँ २ में कैमिया चौंकाने वाला था। इस फिल्म के आखिर में सलमान खान अपने जुड़वा (१९९७) अवतार में थे। यानि प्रेम और राजा की दोहरी भूमिका वाला कैमिया कर रहे थे। इस फिल्म में वरुण धवन भी राजा और प्रेम के अवतार में थे। दर्शकों को यह कांसेप्ट बेहद अच्छा लगा। निर्माता धर्मेन्द्र की, धर्मेन्द्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के एक मेडले में सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ सिन्हा और रेखा के साथ सलमान खान भी थिरकते नज़र आयेंगे। खबर यह भी है कि शाहरुख़ खान की आनंद एल राज अभिनीत फिल्म जीरो में एक कैमिया में सलमान खान और शाहरुख़ खान स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म के महत्वपूर्ण बिंदु पर कैमिया होगा। 
साफ़ है कि सलमान खान, अपने दोस्तों, अपने वरिष्ठ कलाकारों, उनके दोस्त बच्चो, किसी ख़ास कलाकार को प्रोत्साहित करने के लिए और आभार स्वरुप कैमिया करते रहते है। जहाँ स्टंप्ड और इश्क इन पेरिस उनकी फिल्मों की नायिका रवीना टंडन और प्रीटी जिंटा की फ़िल्में थी। वहीँ वह बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म हेलो प्रमोट करने के लिए भी कैमिया कर रहे थे। इससे साबित होता है कि सलमान खान दोस्तों और दोस्ती के लिए कैसा भी कैमिया कर सकते हैं। अब 
पता नहीं कैसा होगा लवरात्रि का कैमिया !

ये अदाएं उफ़ युम्मा ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday, 3 April 2018

ये अदाएं उफ़ युम्मा !

एमी जैक्सन 

कटरीना कैफ 

सोनाक्षी सिन्हा 

मलाइका अरोड़ा खान 

शेर्लिन चोपड़ा 

अदा शर्मा 

सुष्मिता सेन 

भूमि पेडनेकर 

कियारा अडवाणी 

रिया चक्रवर्ती 

यामी गौतम 

तमन्ना भाटिया 

सनी लियॉन 

अमायरा दस्तूर 

कृति सेनन 

नेहा शर्मा 

हुमा कुरैशी 

पूजा हेगड़े
एले इंडिया के कवर पर मलैका अरोड़ा खान के साथ चार सुपर मॉडल - क्लिक करें