Wednesday, 23 September 2020

Tiger Shroff का गाया Unbelievable म्यूजिक विडियो

पूनम पाण्डेय का ड्रग्स पेडलर पति गिरफ्तार !

एक ख़ास खबर यह है कि कभी भारतीय टीम के जीतने पर स्टेडियम में नंगे उतरने की अनुमति मांगने वाली बॉलीवुड की फ्लॉप अभिनेत्री पूनम पाण्डेय भी ड्रग्स माफिया के जाल में फंसी नज़र आ रही है. क्योंकिगोवा पुलिस ने मंगलवाल को पूनम पाण्डेय के अभी अभी हुए पति सैम अहमद बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है. बताते चलें कि पूनम पाण्डेय ने इसी साल १० सितम्बर को सात जन्मों का साथ निभाने के वादे के साथ इस ड्रग्स तस्कर से शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि अभी ही पूनम पाण्डेय ने यह शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उसे तंग करता हैधमकाता है और मारता पीटता है. लगता है पाण्डेय जी बच निकालने का रास्ता तलाश रही हैं. यहाँ खास बात यह है कि पूनम पाण्डेय की पहली हिंदी फिल्म का टाइटल नशा था. अब यह बात दीगर है कि फिल्म में नग्न प्रदर्शन के बावजूद पूनम पाण्डेय दर्शकों को अपने नशे का शिकार नहीं बना सकी 

NCB की जांच में सितारों का जमघट

नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो की जांच में सितारों का जमघट घना होता जा रहा है. दीपिका पादुकोण के बाद, सोनम कपूर, जैक्वलिन फ़र्नांडेज और दिया मिर्ज़ा को भी पूछताछ के लिए सम्मन भेजे जाने की बात सामने आ रही है. इस जाँच में NIA के शामिल हो जाने के बाद, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की अफवाहों को बल मिला है. ऐसा लगता है कि सोनम कपूर और दिया मिर्जा जैसे कुछ लोग ड्रग्स तस्करों के लिए काम कर रहे हैं. सोनम कपूर की तमाम तस्वीरे ISI के एक एजेंट के साथ आज भी देखी जा सकती है.

Tuesday, 22 September 2020

20 years; 12th Season; Kaun Banega Crorepati makes a befitting #Comeback

 

Deviyon aur sajjano, brace yourself for the 12th season of Kaun Banega Crorepati (KBC)! Celebrating two decades of unparalleled success and popularity, KBC not only emerged as a game-changer for the Indian television industry but also instilled a larger focus on the power of knowledge being a great leveler. In its 12th Season, the show makes a comeback with a two-fold messaging which conveys not just the bigger and better return of the show amidst a pandemic, but also a motivational nudge for participants and viewers to consider setbacks as a stepping stone for a greater comeback. Produced by StudioNEXT, and hosted by the superstar, Mr. Amitabh Bachchan, Kaun Banega Crorepati will premiere on September 28, and will air every Mon-Fri at 9:00pm only on Sony Entertainment Television.

A thunderous response during the first ever digital audition for KBC Season 12, underlined the raging fire of hope, dreams and aspirations within people from all nooks and corners of the country. As a platform, KBC has gone beyond its capacity as a show year after year, putting the common man at the forefront and celebrating human virtues of self-belief, patience, perseverance, courage, confidence, optimism and intelligence.

While the core of the show remains the same, KBC Season 12 comes with a few changes relevant to the current times. For starters, for the very first time in 20 years, KBC will not host in-studio audience keeping in line with the government mandated safety guidelines and protocols in response to Covid-19. The in-studio audience played a huge role as a lifeline – Audience Poll in helping the contestants on the Hotseat move ahead in the game. This year, Audience Poll will be replaced by the lifeline Video-A-Friend. The other three lifelines remain the same – 50:50, Ask The Expert and Flip The Question. The number of fastest finger first contestants who will compete to be on the hot seat per week, has been reduced from the usual 10 to 8.

With KBC Play Along on Sony LIV, viewers can enjoy the thrill of the gameshow by participating and matching their power of knowledge with the contestants on the hot seat simultaneously, starting 28th September.

The 12th Season of KBC is Co-powered by Vedantu and Tata Salt. The Associate Sponsors are IDFC FIRST Bank, LIC, Asian Paints, Ultratech Cement, QuickHeal, Sensodyne and Nissan. Reserve Bank Of India is the Special Partner on the show.

Tune in to watch the 12th Season of Kaun Banega Crorepati starting 28th September, every Monday-Friday, at 9:00 PM on Sony Entertainment Television

नहीं रहे बांड फिल्म मूनरेकर के माइकल लोन्सडेल

एंग्लो फ्रेंच मूल के एक्टर माइकल लोन्सडेल का ८९ साल की आयु में देहांत हो गया।  माइकल नेजेम्स बांड फिल्म मूनऱेकर में एक पागल वैज्ञानिक ह्यूगो ड्रक्स की भूमिका की थी, जो पहले पूरी  दुनिया को जहर देकर मार  डालना चाहता है और फिर अपने ग्रह से दुनिया को आबाद करना चाहता है। इस फिल्म में जेम्स बांड की भूमिका सर रॉजर मूर ने की थी।  रॉजर मूर के लिगेसी अकाउंट पर लोन्सडेल को श्रद्धांजलि देते हुए  लिखा गया, "यह जानकर बेहद दुःख हुआ कि आज माइकल लोन्सडेल का भी देहांत हो गया।  ह्यूगो ड्रक्स के रूप में वह मीठा बोलने वाले और सभ्य दुश्मन थे।" लोन्सडेल का फिल्म करियर साठ साल  लम्बा था। पेरिस में जन्मे, एक ब्रितानी सैनिक और फ्रांको-आयरिश मूल की माँ की संतान लोन्सडेल के फिल्म करियर की शरुआत  फ्रेंच फिल्म इट हैपेंड इन एडेन से हुई थी। उन्होंने इंग्लिश और फ्रेंच फिल्मों में कोई  २०० भूमिकाये की। द डे ऑफ़ जैकाल (१९७३)  में उनकी डिप्टी कमिश्नर क्लॉड लेबल की भूमिका की काफी सराहना हुई।  उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में रोनिन और म्युनिख उल्लेखनीय थी।

राष्ट्रीय सहारा २२ सितम्बर २०२०

 




ब्राड पिट की बुलेट ट्रेन में नए सवार

एक तरफ हॉलीवुड अभिनेता ब्राड पिट, एंजेलिना जोली के साथ बच्चों की कस्टडी के विवाद में फंसे हुए हैं, वहीँ एक जर्मन मॉडल के साथ उनके संबधों की खबर भी सुर्ख हो रही है। पर भारतीय दर्शकों के लिहाज़ से ख़ास है ब्राड पिट की बुलेट ट्रेन। बुलेट ट्रेन, ब्राड पिट की एक्शन फिल्म है।  इस  बुलेट ट्रेन  में नयी नई सवारियां यानि एक्टर सवार होते जा रही हैं।

जोए किंग बुलेट ट्रेन  में - कुछ दिनों पहले, यह खबर थी कि टीन रोमांस ड्रामा फिल्मों द किसिंग बूथ में शैली इवांस की भूमिका करने वाली २१ वर्षीय अभिनेत्री जोए किंग बुलेट ट्रेन में सवार कर लिया गया है। २००७ में रिलीज़ फिल्म रेन ओवर मी में बाल भूमिका से फिल्म करियर की शुरुआत करने वाली जोए किंग कई पुरस्कारों के लिए नामित हो चुकी हैं। वह म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं तथा एक वीडियो गेम की भी नायिका हैं।

मार्शल आर्टिस्ट एंड्रू कोजी भी - अब जोए किंग के साथ सवार होने जा रही दूसरी सवारी एंड्रू कोजी की है। कोजी इंग्लिश एक्टर हैं। उनका रक्त जापानी और इंग्लिश मिश्रित है।  वह मार्शल आर्टिस्ट और स्टन्टमैन हैं।  फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस ६ में अभिनेता सुंग कंग के बॉडी डबल एंड्रू कोजी को सिनेमैक्स के शो वारियर में अह सहम की भूमिका से पहचान मिली। वह २०२१ में रिलीज़ होने वाली जी आई जोए सीरीज की रिबूट फिल्म स्नेक आईज में स्टॉर्म शैडो की भूमिका कर रहे हैं।

ऑस्कर के बाद पहली बुलेट ट्रेन - खास बात यह है कि बुलेट ट्रेन अभिनेता ब्राड पिट की, फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के लिए जीतने के बाद, साइन की गई पहली फिल्म है। बुलेट ट्रेन  एक जापानी उपन्यास मारिया बीटल पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन हॉब्स एंड शॉ के निर्देशक डेविड लेइच कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट ज़ाक ओलकेविकज़ लिख रहे हैं।  इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेल्स में शुरू हो चुकी है।


अक्षय खन्ना का वेब डेब्यू

विनोद खन्ना के प्रतिभाशाली बेटे अक्षय खन्ना का सही फैसला। उनका वेब डेब्यू होने जा रहा है। वह संबंधों के नाटकीय चित्रण वाली सीरीज में अभिनय करने जा रहे हैं । यह सीरीज किसी बड़े ओटीटी प्लेटफार्म (नेटफ्लिक्स) पर स्ट्रीम होगी ।

अक्षय खन्ना डीकपल्ड

अक्षय खन्ना की पहली डिजिटल सीरीज एक जोड़े के बीच के संबंधों पर हलकी फुलकी सीरीज है । इस सीरीज का टाइटल डीकपल्ड रखा गया है । सीरीज का निर्देशन चरित्र कलाकारों पर फिल्म हर किस्से के हिस्से: कामयाब के निर्देशक हार्दिक मेहता कर रहे हैं । भावनाओं और भावुकता से भरी फिल्म कामयाब को संजय मिश्र, दीपक डोबरियाल और ईशा तलवार के भावाभिनय के कारण काफी पसंद किया गया था ।

सीरियस मेन के लेखक

भावेश मेहता, सेजल शाह और विक्रमादित्य मोटवाने की इस फिल्म को मनु जोसफ लिख रहे हैं. मनु जोसफ ने ही, नेटफ्लिक्स सीरियस मेन लिखी थी । इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति की भूमिका कर रहे हैं, जो अपने बेटे को मिली शोहरत का इस्तेमाल घर के हालात सुधारने के लिए करना चाहता है।

२०१७ में चल रही थी बात

अक्षय खन्ना काफी समय से, जब से वेब माध्यम ने जोर पकड़ा था, किसी वेब सीरीज या फिल्म में काम करना चाहते थे । २०१७ में, उनके निर्देशक जोड़ी राज और डीके की पोलिटिकल थ्रिलर प्रोजेक्ट करने की खबर थी । हालाँकि, मोटे तौर पर होमी भाभा की मृत्यु की पड़ताल करने वाला प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है, लेकिन अक्षय के इसमे काम करने की कोई संभावना नहीं है । उनकी एकता कपूर की संजय गांघी के जीवन पर सीरीज को लेकर बात चल रही है ।   


सेवेंथ सेंस और केटीना के अक्षय ओबेरॉय

अक्षय ओबेरॉय को अपनी फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज के लिए प्रशंसा मिली। खास तौर पर इरोस नाउ पर हालिया रिलीज़ सीरीज फ़्लैश में ताज की नकारात्मक भूमिका में वह दर्शकों और समीक्षकों को सामान रूप से प्रभावित करते नज़र आये।

फ़्लैश की सफलता से सेवेंथ सेंस - फ़्लैश के ताज की सफलता का तकाजा था कि निर्माता गौरांग दोषी ने अपनी वेब सीरीज सेवेंथ सेंस में अक्षय ओबेरॉय को शामिल कर लिया है। इस सीरीज में अक्षय की भूमिका बाकी किरदारों के मुकाबले काफी मज़बूत होगी। गौरांग दोषी सीरीज के कथानक की जानकारी नहीं देते। लेकिन, इस सीरीज की शूटिंग दुबई में शुरू हो चुकी है।

मुकाबले में माधवन और रोहित - अक्षय ओबेरॉय के लिए सिक्स्थ सेंस की राह आसान नहीं होगी। क्योंकि, इस शो में अक्षय ओबेरॉय को आर माधवन, रोहित रॉय, सना सईद और एली अवराम के किरदारों का भी सामना करना होगा । अमेज़न प्राइम विडियो की सीरीज ब्रीद की सफलता माधवन के ज़बरदस्त अभिनय के कारण ही संभव हो सकी थी।

दिशा पटनी के केटीना -अक्षय ओबेरॉय के दूसरे प्रोजेक्ट में एक एकता कपूर की फिल्म केटीना है। इस फिल्म में वह दिशा पाटनी के साथ हैं। थिरुट्टू पायलैय २ के हिंदी रीमेक में उर्वशी रौतेला उनकी नायिका है। फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर की चीफ मिनिस्टर रिचा चढ्ढा हैं। एमएक्स प्लेयर की सीरीज मैजिक और इनसाइड एज के सीजन ३ में भी अक्षय नज़र आयेंगे।


Monday, 21 September 2020

Akshay Kumar breaks his 18 year rule for 'Bellbottom'

 

Always the large hearted, Akshay Kumar has turned saviour for the producers of 'Bellbottom'. Currently being shot in the beautiful highlands of Scotland, Akshay Kumar has managed to introduce his strict discipline and work culture to the large unit of Bellbottom - the first bollywood film post the pandemic to fly a massive large cast and crew in a chartered plane to Scotland.

Aware of the precious time lost to the initial 14 days of quarantine after landing in Scotland, Akshay realised the financial hit the producers would have to take given the huge size of the unit. That's when he decided to break his cardinal rule of working 8 hours a day after 18 years only for Pooja Entertainment's Bellbottom - Akshay managed to surprise everyone by recommending a double shift - two simultaneous units shooting to ensure that the shoot goes on the fast track and save the producers their money.

The unit has been shooting simultaneously with the local teams in double shifts making it the first film of its kind post lockdown - maximizing every day by packing in more into every available hour. Not to mention the Pooja entertainment team also managed to set a benchmark in observing fail-safe safety standards on the sets to ensure the well-being of everyone

Producer Jackky Bhagnani says “Akshay sir is truly a producer's actor and it has been a privilege to work with him. He is constantly thinking about everyone and everything. From safety measures for the entire unit to shooting schedules to the challenges faced by producers - the man is pure gold. Akshay sir is doing a double shift for the first time in 18 years. So when he suggested two units we were absolutely stunned and excited at the same time. And seeing his work discipline and respect for time, everyone on the sets is super energized and also pitching in their best. It's like well-oiled machinery working round the clock to make this happen."

Looking at the excitement on the sets, an insider jokingly quipped that given the pace and dedication of the entire unit don't be surprised if 'Bellbottom' lands with a sequel as well.

राष्ट्रीय सहारा २० सितम्बर २०२०

 



Sunday, 20 September 2020

कुछ बॉलीवुड की २० सितम्बर २०२०

दिसम्बर में फॅमिली मैन २ मनोज बाजपेई ! - सितम्बर २०१९ में अमेज़न प्राइम विडियो पर स्ट्रीम शो द फॅमिली मैन दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यही कारण था कि दर्शकों द्वारा इस सीरीज के दूसरे सीजन की बेताबी से प्रतीक्षा की जा रही थी। द फॅमिली मैन की कहानी के विश्व स्तरीय जासूस और पारिवारिक व्यक्ति की है, जो खतरनाक मिशन में शामिल होने में नहीं हिचकता। इस शो में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेई थे। फिल्म में दक्षिण की सितारा प्रियमणि ने उनकी पत्नी की भूमिका की थी। अन्य भूमिकाओं में शारिब हाश्मी, नीरज माधव, किशोर और गुल पनाग थे। द फॅमिली मैन के दूसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि यह शो दिसम्बर से प्राइम विडियो पर देखा जा सकेगा। कृष्णा डीके और राज निदिमोरू निर्देशित इस शो को पहले अक्टूबर से स्ट्रीम होना था। लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से इस शो की शूटिंग नहीं हो पाई थी। अब इस शो की डबिंग शुरू हो गई है। इसके पूरा होने के बाद द फॅमिली मैन २ का प्रसारण दिसम्बर में २४ या २७ तारीख़ से शुरू हो जाएगा। इसकी अंतिम घोषणा बाद में की जायेगी। सीजन २ की खासियत यह होगी कि इस शो से दक्षिण की एक दूसरी स्टार सामंथा अक्किनेनी को भी शामिल किया गया है। उनकी भूमिका का पता नहीं चल सका है। 

अंजलि पांडे और करन मेहरा की शॉर्ट फिल्म महीना - अंजलि पांडे की शॉर्ट फिल्म महीना उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म तो है ही, फिल्म को उन्होंने निर्देशित करने के साथ साथ फिल्म में अभिनय भी किया है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर करण मेहरा अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म गांव की महिलाओं में मासिक धर्म जैसे टैबू विषय पर फिल्म है। शहर का जोड़ा शहर से गाव की यात्रा करने का निर्णय लेता है। उनका यह निर्णय उन्हें उस समय दुःस्वप्न की तरह लगता है, जब वह गाव के लोगों में औरतों को मासिक धर्म के प्रति बेहद क्रूर रवैया नज़र आता हैं। अंजलि की फिल्म यह बताती है कि शिक्षा के अभाव में यह बुराई अभी भी काफी गाँवों में जारी है। फिल्म के बारे में अंजलि पांडे कहती हैं, “लॉकडाउन ने मुझे खाली समय में महत्वपूर्ण विषयों पर सोचने को मजबूर किया, मासिक धर्म निश्चित रूप से उनमें से एक है। आजकल, मासिक धर्म के बारें मैं बातचीत फिल्मों के द्वारा की जाने लगी है। धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं।" 

श्रिया सरन की वापसी की गमन -श्रिया सरन की जोरदार वापसी होने जा रही है। उनके लिए फिल्म का ऐलान निर्देशक कृष (मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी) ने किया है।  यह कृष की निर्देशक के रूप में नहीं, बल्कि निर्माता के रूप में होगी।  फिल्म का निर्देशन सुजाना राव करेंगी। यह एक अखिल भारतीय अपील वाली फिल्म होगी।  फिल्म वास्तविक  जीवन की एक कहने का नाटकीय चित्रण होगी।  रोमांटिक ड्रामा फिल्म तुझे मेरी कसम (२००३) में रितेश देशमुख और जेनेलिआ डिसूज़ा के साथ  हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली श्रिया को बॉलीवुड ने ख़ास महत्व नही दिया।  आवारापन, मिशन इस्ताम्बुल, एक द पावर ऑफ़ वन, न घर के न घाट के, गली गली में चोर है और  जिला गाज़ियाबाद  जैसी फिल्मों ने उनके हिंदी फिल्म करियर को कहीं का न छोड़ा।   जिला गाज़ियाबाद के  दो साल बाद, वह अजय देवगन के साथ फिल्म   दृश्यम मे दर्शकों को प्रभावित कर पाने में साल हुई।  लेकिन, इसके बावजूद उन्हें को ठीकठाक फिल्म नहीं मिल सकी। फेमस (२०१८) बड़ी भूमिका वाली उनकी  आखिरी फिल्म थी। इस लिहाज़ से श्रिया सरन की कृष  निर्मित फिल्म को ज़ोरदार वापसी फिल्म कहा जा रहा है।  सुजाना राव द्वारा निर्देशित  कृष की फिल्म का टाइटल गमनम रखा गया है।  यह चार भारतीय भाषाओं  हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में प्रदर्शित की जाएगी।  हिंदी में फिल्म को गमन नाम से रिलीज़ किया जायेगा।

क्रेकडाउन में श्रिया पिलगांवकर के एक्शन - लॉकडॉउन के दौरान घरों से शूट किए गए शो द गॉन गेम की सराहना हो रही हैं। इस थ्रिलर मिस्ट्री में श्रिया पिलगांवकर सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर के रूप में सराहना पा रही हैं। इसी दौरान श्रिया एक बहुत खास प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहीं थी, जो जल्द ही डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। निर्देशक अपूर्वा लाखिया की जासूसी थ्रीलर सिरीज़ 'क्रेकडाउन 'में वह साकिब सलीम के साथ नज़र आएंगी। यह सिरीज़ एक ऐसे मिशन के बारे में है जो एक बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की साजिश का खुलासा करता है। इस सिरीज़ में वे एक साधारण सी महाराष्ट्रीयन लड़की दिव्या के किरदार में नज़र आएंगी, जिसे जबरदस्ती इस ख़तरनाक मिशन में शामिल कर लिया जाता है। इस भूमिका में वह पहली बार एक्शन सीकवेंस में हाथ आजमाते हुए नजर आएंगी। क्रैकडाउन के एक्शन कर, खुद श्रिया भी बेहद उत्साहित हैं। वह हमेशा से एक्शन में अपने हाथ आजमाना चाहती थी। श्रिया ने, इसके लिए एक महीने तक एक्शन टीम के साथ मिलकर ट्रेनिंग ली और महत्वपूर्ण मूलभूत बातों पर ध्यान दिया । अपने  ज़्यादातर एक्शन सीक्वेंस में वह हाथा-पाई करते हुए नजर आएंगी। श्रिया पिलगांवकर, क्रैकडाउन के अलावा राणा दगुबाती के साथ त्रिभाषी फिल्म हाथी मेरे साथी नज़र आएंगी ।  


एमसीयू से डीसीयू  तक स्कारलेट जोहांसन - हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन नेदस सालों तक   मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो  फिल्मों में सुपरहीरो ब्लैक विडो/ रोमानॉफ़ की भूमिका की थी।  स्कारलेट नेमार्वल की फिल्म आयरन मैन २ में पहली  बार ब्लैक विडो की भूमिका की थी। आयरन मैन २ के आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर थे। आयरन मैन २ के  बाद, स्कारलेट ने इस भूमिका को द अवेंजर्स, कैप्टेन अमेरिका विंटर सोल्जर, अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर, कैप्टेन मार्वल और अवेंजर्स एन्डगेम में भी किया। उनकी पहली सोलो सुपरहीरो  ब्लैक विडो इस साल मई में प्रदर्शित होने जा रही थी। परन्तु , कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी । खबर है कि अब यह फिल्म ६ नवम्बर २०२० को प्रदर्शित हो सकती है । लेकिन, स्कारलेट ने, एमसीयू को अलविदा कहने का मन बना लिया है । रोबर्ट दौनी जूनियर की तरह, स्कारलेट का एमसीयू से कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है । वह एमसीयू से डीसीयू को जाना चाहती है । खबर है कि वह डीसीयू के एक सुपर हीरो करैक्टर को करेंगी । ड़ीसीयु की एक फिल्म में स्कारलेट जोहंस्सों को डौन ग्रेंजर उर्फ़ डव की भूमिका में देखा जा सकता है । डीसीयू की सुपर हीरो एक योद्धा है, जो हॉक के साथ मुख्य रूप से अपराधियों का विनाश करती है । हालाँकि, स्कारलेट ने अभी इस भूमिका को स्वीकार नहीं किया है । लेकिन, स्कारलेट का डव की भूमिका करना, डीसीयू के लिए इसे स्थापित करने का बढ़िया मौका होगा । 

मानसिक अस्वस्थता पर बात करने वाली बॉलीवुड की हस्तियाँ

सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मृत्यु के बाद, सितारों की मानसिक अस्वस्थता और उनकी नशे की आदत का चिराग में छुपा हुआ जिन्न बाहर आ गया है। मानसिक अस्वस्थता-स्वास्थय पर बिना चिकत्सकीय दृष्टिकोण को समझे विचार प्रकट किये जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के आज भी सक्रिय उन सितारों के बारे में जानना स्वाभाविक है कि वह किस प्रकार से अस्वस्थ थे या हो सकते थे तथा उन्होंने अपने पर मंडरा रहे इस खतरे पर कैसे काबू पाया ! यहाँ ख़ास बात यह हैं कि यह हस्तियां  इस बीमारी के बारे में खुल कर बात करती है और कारण और निवारण भी साझा करती हैं।

अलिया भट्ट- बिखरे हुए भट्ट परिवार के निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की दूसरी शादी से बेटी अलिया भट्ट लम्बे समय तक अपनी बहन की मानसिक अस्वस्थता से जूझी हैं। उनकी बहन अवसाद से जूझ रही थी। अलिया भट्ट ने, बड़ी होने का पूरा फ़र्ज़ निभाया और अपनी बहन को इससे बाहर निकाला। इतना ही नहीं, उन्होंने कभी भी इस तथ्य को छुपाया नहीं। अवसाद और तनाव के बारे में खुल कर बात की, यह स्वीकार करते हुए कि उनका परिवार भी इसका शिकार रहा है।

दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण की अवसाद की स्थिति किसी से छुपी नहीं रही है। खुद दीपिका ने इसे बताया है। दीपिका ने पहले अपनी अवसाद की स्थिति को तनाव समझा था और इसकी उपेक्षा की थी। बाद में उन्होंने इसे समझते हुए एक फाउंडेशन में अपना इलाज़ कराया। इस फाउंडेशन ने उन्हें अपने अवसाद से उबरने में मदद की।आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्थापित अभिनेत्रियों में शामिल है।

कंगना रानौत- महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के इशारे पर, बॉम्बे की नगर महापालिका द्वारा अपना घर तोड़े जाने के बाद, कंगना रानौत रौद्र मुद्रा में हैं। वह महाराष्ट्र सरकार और मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे को मुंबई में रह कर खुली चुनौती दे रही है। इससे कनाना रानौत की मज़बूत मानसिक स्थिति का पता चलता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कभी कंगना रानौत भी अवसाद का शिकार हुई थी ! यह समय था, जब वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने का प्रयत्न कर रही थी। निर्मम फिल्म इंडस्ट्री बेखबर थी और अपने प्रहार किये जा रही थी। ऐसे हालात में कंगना रानौत ने तय किया कि वह घबरायेंगी नहीं। अपने मानसिक अवसाद से उबरते हुए कंगना रानौत ने कठिन परिश्रम जारी रखा। इसी का नतीजा है कि वह आज बॉलीवुड में रह कर भी बॉलीवुड माफिया के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रही हैं।

यमी गौतम- दीपिका पादुकोण और कंगना रानौत की तरह यमी गौतम का भी बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं है। वह मुंबई में अकेले रहती हैं। परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं रहता। वह जानती हैं कि इंडस्ट्री का दैनिक तनाव उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए वह अपने दिन की शुरुआत ही योग से करती है। वह नियमित रूप से अपने परिवार से विडियो चैट करती हैं। अपना खाना खुद बनाती हैं, ताकि दिमाग व्यस्त रहे।

कल्कि कोएचलिन- पोंडिचेरी में जन्मी फ्रेंच मूल की अभिनेत्री कल्कि कोएच्लिन का अतीत काफी भयानक है। वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई। उनकी शादी भी असफल हुई। अनुराग कश्यप से अलगाव के बाद कल्कि अवसाद का शिकार हो गई। इस समय संघर्ष के दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी। न केवल अपने अवसाद के कारणों से उबरी, बल्कि अवसाद का ईलाज भी किया। कल्कि ऎसी अभिनेत्रियों में हैं, जो अपने अतीत को छुपाती नहीं। वह मांगे जाने पर राय भी देती हैं और प्रेरित भी करती हैं।

अनुराग कश्यप- अनुराग कश्यप भी गैर फ़िल्मी पृष्ठभूमि से हैं। वह भी अवसाद के शिकार हुए थे। बॉम्बे वेलवेट की रिलीज़ के दौरान, उन्होंने इसका रहस्योद्घाटन किया था। उन्होंने बताया था कि एक समय यह स्थिति आ गई थी कि वह कुछ भी गलत का जिम्मेदार खुद को बता रहे थे। परन्तु, अनुराग कश्यप ने खुद के अवसाद पर काबू पाया, अपनी गलतियों को स्वीकार और उनका निवारण  करके। उन्होंने लम्बी मानसिक लड़ाई लड़ते हुए अवसाद पर विजय पाई।

साझा करती हैं हस्तियां - बॉलीवुड हस्तियों में अवसाद उपजना स्वाभाविक है। खास तौर पर बॉलीवुड से बाहर की हस्तियों को संघर्ष और उपेक्षा के कारण मानसिक तनाव का अधिक सामना करना पड़ता है। सुशांत सिंह राजपूत जैसे काफी हैं, जो अपनी कठिनाइयों पर संघर्ष का विजय नहीं पा सके और आत्महत्या कर ली। लेकिन, संघर्ष का जीत हासिल कर लेने वाले सितारे बॉलीवुड से बाहर के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, इनकी मानसिक स्थिति, संघर्ष और विजय आम आदमी को प्रेरित कर सकती है। दिलचस्प तथ्य यह है कि यह हस्तियाँ इसे छुपाती भीं नहीं. अपने अनुभव साझा करती है। यह फिल्म इंडस्ट्री और समाज के लिए शुभ है।


Saturday, 19 September 2020

Actress Saba Saudagar to be seen in Apoorva Lakhia's web-series CRACKDOWN

During this lockdown period, the audience has turned towards the digital medium for entertainment. One of the most awaited projects on voot select is director Apoorva Lakhia's 'Crackdown' which has created quite a  buzz amongst the fans for its fabulous trailer. Looks like the digital medium is taking over the audience in a big way as many projects are being launched digitally.The web-series is slated to be released on Voot Select and is a spy thriller. 

Saba Saudagar, who is well-known for her stint in ALTBalaji's BOOO... Sabki Phategi and Gandii Baat, is in a mood to surprise the audience with her never-seen-before avatar. The actress will be seen playing an important part alongside Iqbal Khan, Saqib Saleem, Shreya Pilgaonkar, Waluscha De Sousa and Ankur Bhatia in this thriller-action series. Talking about her experience Saba shares, "It was a great learning experience to work with Apoorva Lakhia sir and also talented actors like Saqib, Iqbal and Shriya. We all connected well while shooting the show and i am really excited about this project. My character has elements of mystery so I can't really reveal much about my character but I am sure the audiences will be taken by surprise after watching me in this series. This character is entirely different from the ones i have played before."

The web series is a Spy thriller, based on the working of intelligence agency RAW. Not much has been revealed about the plot of the series but the director had disclosed that it is a fast-moving thriller with lots of twists and turns. With a great star cast, the series has been shot at 8-9 locations across the world. The series will stream on Voot Select from September 23.



लिशा में बाइपोलर डिजीज की शिकार है वेदिका दत्त

एक मशहूर ज्वैलरस के विज्ञापन में, बच्चन दम्पति, जिस लड़की पर बेटी जैसा प्यार बरसा रहे हैं, वह उनकी बेटी श्वेता बच्चन नहीं है. बल्कि, यह अभिनेत्री और मॉडल वेदिका दत्ता है. कोलकत्ता की २५ वर्षीया वेदिका फिटनेस मॉडल हैं. उनका जिम में सेशन बड़ी बड़ी जिमबाज़ अभिनेत्रिओं के पसीने छुड़ा सकता है. वह नंदिता दास की फिल्म मोंटो में एक छोटी भूमिका कर चुकी हैं. जब देश में लॉकडाउन का ऐलान हुआ, उस समय वेदिका, निर्देशक प्रभुराज की हिंदी फिल्म लिशा की शूटिंग कर रही थी. प्रभुराज ने फिल्म लुप्त का निर्देशन किया था. लिशा, मानसिक बिमारी बाइपोलर डिसऑर्डर की शिकार है. यह एक जटिल और मनोवैज्ञानिक चरित्र है. वेदिका की यह फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होगी.






Friday, 18 September 2020

भेदिया वरुण धवन की तीसरी बार श्रद्धा कपूर

फिल्म निर्देशक अमर कौशिक, अपनी तीसरी फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं. निर्माता दिनेश विजन की अमर कौशिक निर्देशित फिल्म का टाइटल भेदिया रखा गया है. हॉरर कॉमेडी स्त्री और सामजिक हास्य ड्रामा फिल्म बाला के बाद, अमर कौशिक की तीसरी फिल्म भेदिया में पहली बार वरुण धवन और दूसरी बार श्रद्धा कपूर साथ साथ आ रहे हैं. अगर इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी बनी तो यह दोनों एबीसीडी २ और स्ट्रीट डांसर ३डी के बाद तीसरी बार साथ फिल्म करेंगे. निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक की भी यह एक साथ तीसरी फिल्म है. वरुण धवन की हास्य फिल्म कुली नंबर १ ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है. उन्होंने निर्देशक राज मेहता की अनाम फिल्म किअरा अडवाणी के साथ साइन कर रखी है. वही श्रद्धा कपूर के भी रणबीर कपूर के साथ निर्माता - निर्देशक लव रंजन की अनाम फिल्म करने की खबर है. 

क्या इस साल रिलीज़ नहीं होंगी ब्लैक विडो और वंडर वुमन १९८४?


निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान की एक्शन थ्रिलर स्पाई फिल्म को उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रतिक्रिया मिली है. हालाँकि, फिल्म को समीक्षकों ने ठीकठाक बताया है. लेकिन, दर्शक फिल्म देखें सिनेमाघर जाने के लिए बहुत उत्सुक नजर नहीं आते. इसे देखते हुए हॉलीवुड के स्टूडियो काफी चिंतित हैं. खबर है कि वार्नर ब्रदर फिल्म वंडर वुमन १९८४ की रिलीज़ २५ दिसम्बर २०२० से आगे बढाने की सोच रहा है. हालाँकि, अभी इस मसाले पर आखिरी फैसला नहीं किया गया है. अगर, डिटेक्टिव कॉमिक्स की वंडर वुमन १९८४ की तारीख़ बड़ी तो शर्तियाँ मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सोलो लेडी हीरो फिल्म ब्लैक विडो की रिलीज़ भी बढ़ा दी जायेगी. फिलहाल, ब्लैक विडो की रिलीज़ की तारीख़ ६ नवम्बर २०२० रखी गई है.

बदल रहीं भाभी जी घर पर हैं की भाभियाँ !


भाभी जी घर पर है में भाभियों के बदलने का सिलसिला रुकता नहीं लग रहा. पहले फिल्म निर्माताओं से पंगे के बाद शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी की अपनी भूमिका छोड़ दी. उनकी जगह शुभांगी आत्रे आ गई. उन्होंने इस शो और भूमिका को काफी सम्हाल भी लिया. अब दूसरी भाभी यानि विभूति नारायण मिश्र की पत्नी अनीता भाभी के बदलने की खबर है. इस भूमिका को अब तक सौम्या टंडन  निभाती रही थी. लेकिन, बच्चे की माँ बनने और कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला ले लिया है. खबर है कि विडियो एल्बम काँटा लगा से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली ज़रीवाला अनीता भाभी की भूमिका करने को तैयार हैं. हालाँकि, शेफाली ऎसी किसी खबर को अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं बताती.

विवेक अग्निहोत्री बने आईसीसीआर में सांस्कृतिक प्रतिनिधि

भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (ICCR) के 70 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है कि ICCR के अन्य संस्कृति कार्यक्रमों में भारतीय सिनेमा को भी शामिल किया जा रहा है। फिल्म उद्योग से फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री आईसीसीआर में संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रपति डॉ। विनय सहस्रबुद्धे के कार्यभार संभालने के बाद उनकी नियुक्ति को औपचारिक रूप दिया गया। अग्निहोत्री भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य भी हैं।

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, “मैं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसमें सिनेमा सहित दुनिया भर में महान भारतीय संस्कृति के प्रचार पर भारत की सर्वोच्च संस्था है और मुझे भारतीय से पहला व्यक्ति होने का गहरा सम्मान है फिल्म उद्योग विश्व स्तर पर समग्र सांस्कृतिक प्रचार में इस उद्योग के कारण का प्रतिनिधित्व करने के लिए। मैं फिल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अपने कर्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ प्रदर्शन करूंगा। 

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की स्थापना 1950 में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी, जो भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। इसके मुख्य उद्देश्य भारत के बाहरी सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण और कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं; भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आपसी समझ को बढ़ावा और मजबूत करने के लिए; अन्य देशों और लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और राष्ट्रों के साथ संबंध विकसित करने के लिए।

विवेक रंजन अग्निहोत्री की अगली निर्देशित फिल्म का नाम द लास्ट शोहै। वह सितंबर के मध्य में फिल्म के लिए अभिनेता अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।

Namit Das's short film Tape captures him as an all-round artiste

So far 2020 has been the year for escaping into art to steer away from the uncertainties of the times. Making the best of the lockdown situation, Namit Das has now ventured into writing, singing, acting and composing music for The Zoom Studios' (Times Group) short film 'Tape', which dropped today. The film marks the Wake Up Sid actor's debut as a screenwriter.

Namit has penned the short movie with filmmaker Abhimanyu Kanodia and his wife, actor-writer Shruti Vyas. Backed by The Zoom Studios, their short film, Tape tells the story of a couple - Shivani and Harsh, whose relationship has suffered because the city they reside in, has consumed them; not to mention the lockdown taking its toll on the couple while they search for the song they created together.

Namit is seen playing the role of Harsh, a composer who creates ad jingles for a living. The Aarya actor remarks that working on varied artistic fronts - such as music, writing, singing and acting for a single project gave him a sense of creative control that he had never experienced before. Most of the short film has been shot remotely in the confines of the actors' home in Mumbai.

Namit says, "Tape is a love story that is themed on finding your song. People come to the city with hope and aspiration and after a while, the city eats away at their life and personality. I had fun being involved in the creative process of making a film and I understand now the rush of powering independent cinema. The highlights of Tape for me were having Shruti as my reel spouse and writing this film with her and director-writer Abhimanyu Kanodia over Zoom calls."

Produced by The Zoom Studios (Times Group) for the series Flick, directed by Abhimanyu Kanodia, written by him, Namit Das and Shruti Vyas and starring Namit and Shruti, Tape is now available for online viewers. Link to be added here