Saturday, 4 August 2018

सलमान खान के साथ रैंप में और भारत में कटरीना कैफ

प्रियंका चोपड़ा द्वारा, भारत छोड़ देने का फायदा कटरीना कैफ को मिला। वह, अब भारत में सलमान खान की पत्नी की भूमिका करेंगी।

काफी समय से, उनके और सलमान खान के बीच संबंधों को लेकर तरह तरह की बाते की जा रही थी। इनका अंत भी इसके साथ ही हो गया।

हालाँकि, कटरीना कैफ के, सलमान खान के साथ, मनीष मल्होत्रा के साथ रैंप पर चलने की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। इसी से साफ़ था कि सलमान खान और कटरीना कैफ के बीच कोई तनाव नहीं है।

इस साल, कटरीना कैफ की दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होनी है।

दीवाली पर, आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ पीरियड फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। विजय ने कटरीना कैफ और आमिर खान को फिल्म धूम ३ में भी निर्देशित किया था।

कटरीना की दूसरी फिल्म जीरो है, जो क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के नायक शाहरुख़ खान हैं, जो एक बौने की भूमिका कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय हैं।   इस फिल्म में, कटरीना कैफ ने एक फ्लॉप अभिनेत्री की भूमिका की है, जिसे  शाहरुख़ खान का बौना प्यार करने लगता है।

भारत में कटरीना कैफ की भूमिका सशक्त है।  वह इस फिल्म में पांच अलग अलग रूपों में नज़र आएंगी।

इस फिल्म के अलावा, वरुण धवन के साथ डांस फिल्म एबीसीडी ३ में भी कटरीना कैफ को लिया गया है।  


अंत हो गया क्वांटिको की प्रियंका चोपड़ा के अलेक्स पार्रिश का ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments: