Saturday 4 August 2018

अंत हो गया क्वांटिको की प्रियंका चोपड़ा के अलेक्स पार्रिश का !

प्रियंका चोपड़ा के, अमेरिकन ब्राडकास्टिंग कंपनी के लिए थ्रिलर शो क्वांटिको ३ का आखिरी एपिसोड, ३ अगस्त को फिल्मा लिया गया।

इसके साथ हीसितम्बर २०१५ से प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा एफबीआई का नया भर्ती एजेंट अलेक्स पार्रिश का भी अंत हो गया।

२७ सितम्बर २०१५ को प्रसारित अपने पहले ही एपिसोड में, अपने कोस्टार जेक मक्लॉलिन के  साथ कामुक दृश्य करके प्रियंका चोपड़ा ने पूरे अमेरिका में तहलका मचा दिया था। हॉलीवुड के फिल्मकारों की नज़र, भारत की इस बिंदास कामुक अभिनेत्री पर गड गई थी।

इसी का नतीजा था बेवॉच में प्रियंका चोपड़ा का सेक्सी विक्टोरिया लीड्स का खल किरदार। बाद में, उन्होंने अ किड लाइक जेक और इज नॉट इट रोमांटिक जैसी हॉलीवुड फ़िल्में भी साइन की।

अब यह बात दीगर है कि बाद में क्वांटिको भी अपना आकर्षण खो बैठा।

इसका तीसरा सीजन, प्रियंका चोपड़ा के कारण ही विवादों में फंसा।  तीसरे सीजन को अमेरिकी दर्शकों ने भी ख़ास पसंद नहीं किया। यही कारण है कि ३ अगस्त को इस सीजन की आखिरी शूटिंग भी हो गई।

जहाँ तक बॉलीवुड की बात है, प्रियंका चोपड़ा जय गंगाजल (२०१६) तक दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। लेकिन, उनकी पुलिस अफसर वाली केंद्रीय भूमिका में प्रियंका की असफलता ने उनके करियर को धीमा कर दिया था।

ऎसी उम्मीद की जा रही थी कि भारत में सलमान खान की नायिका बनने के बाद, प्रियंका चोपड़ा का करियर नया मोड़ लेगा।  लेकिन, प्रियंका ने भारत छोड़ कर, इस उम्मीद को भी ख़त्म कर दिया है।  


शार्ट फिल्म में अनूप सोनी के आठ किरदार - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment