Sunday 1 November 2020

जब फातिमा सना शेख को लगा करियर ख़त्म हो गया !


बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख की दो फ़िल्में सूरज पे मंगल भारी और लूडो जल्दी जल्दी रिलीज़ होने वाली है। जबकि, एक समय ऐसा आ गया था, जब फातिमा को लगा कि उनका करियर ख़त्म हो गया !

सभी जानते हैं कि फातिमा सना शेख को बड़ा ब्रेक,  २०१६ में प्रदर्शित आमिर खान की नितेश तिवारी निर्देशित कुश्ती पर फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका से मिला था।  फिल्म हिट हुई ही, फातिमा को समीक्षकों की  सराहना भी मिली।



दंगल की सफलता के दौर में, फातिमा सना शैख़ को यशराज फिल्म्स की आमिर खान  और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान में ले  लिया गया।  विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान फातिमा के लिए एक बहुत बड़ा ब्रेक था।  ऐसा लगा था कि फातिमा का करियर आसमान छू लेगा।  परन्तु, ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान  डिजास्टर फिल्म साबित हुई कि फातिमा को लगा कि उनका करियर ख़त्म हो गया।



ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की असफलता ने आमिर खान और यशराज  फिल्म्स तक को चौंका दिया था। आमिर खान को बुरी फिल्म करने के लिए अपने दर्शकों से माफ़ी मांगनी पड़ी।  ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान की सबसे कमज़ोर कड़ी फातिमा थी। निर्माताओं ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया।  कौन लेता ऐसी फ्लॉप फिल्म की अभिनेत्री को !

यहाँ दिलचस्प तथ्य यह है कि फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका दो अभिनेत्रियों ज़ायरा वसीम (बालिका गीता) और फातिमा सना शेख (युवा गीता) ने  की थी।  ज़ायरा वसीम ने द स्काई इज पिंक के बाद इस्लाम की मान्यता के अनुरूप फिल्मों को अलविदा कह दिया था। ऐसे में ठग्स ऑफ़  हिंदुस्तान की असफलता के बाद ऐसा लगा कि अल्लाह भी नहीं चाहता कि दोनों मुस्लिम अभिनेत्रियां  फिल्मों में काम करें।



फातिमा की आगामी फिल्म सूरज पे मंगल भारी में मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ तथा लूडो में  अभिषेक बच्चन और  राजकुमार राव के अलावा दंगल की बहन बबिता सान्या मल्होत्रा भी अभिनय  कर रहे हैं। यह दोनों  फ़िल्में दिवाली पर रिलीज़ होनी हैं।  लूडो १२  नवंबर को नेटफ्लिक्स पर और सूरज पे मंगल भारी १३ नवंबर को   सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।

No comments:

Post a Comment