Friday 6 November 2020

क्या! कृष ४ मे चार ऋतिक रौशन!!


 

हृथिक रोशन के सन्दर्भ  में दो खबरें बड़ी गर्मागर्म हो रही है। एक उनके हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को लेकर है।  दूसरी खबर उनकी घरेलु फिल्म कृष ४ के बारे में। हालाँकि, अभी किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में कोई ऐलान नही हुआ है।

खबर है कि हृथिक रोशन ने अमेरिका की एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को साइन किया था ताकि वह उन्हें हॉलीवुड की फिल्मों के लिए प्रस्तुत कर सकें।  इसका नतीजा निकल आने की खबर है।  खबर है कि हृथिक रोशन हॉलीवुड की एक स्पाई थ्रिलर फिल्म में समान्तर भूमिका करते नज़र आएंगे।  हालाँकि, अभी इस फिल्म, इसके दूसरे कलाकारों  और निर्देशक के बारे में जानकारी नहीं हुई है।  यह ज़रूर पता चला है कि हृथिक रोशन ने फिल्म के अपने  संभावित दृश्य के संवादों का ऑडिशन टेप कर भेजा है।



घरेलु बाज़ार में हृथिक रोशन की फिल्म कृष ४ की चर्चा है।  कोई मिल गया ( २००३) से शुरू कृष फ्रैंचाइज़ी की  चौथी फिल्म कृष ४ से खबरें दिलचस्प हैं।  कृष ४ में भी हृथिक रोशन सुपरहीरो की भूमिका में है।  इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।  राकेश रोशन इस फिल्म को दर्शनीय बनाना चाहते हैं।  ताकि फ्रैंचाइज़ी में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे।



कृष ४ को लेकर सबसे दिलचस्प खबर यह है कि फिल्म में हृथिक  रोशन की चार भूमिकाये होंगी।  वह सुपर पावर रखने वाले कृष तो  बनेंगे  ही, पहली फिल्म का रोहित भी लौटेगा।  बाकी की दो भूमिकाओं के बारे में राकेश रोशन कुछ नहीं बताते।  अलबत्ता, फिल्म में जादू की भी वापसी होगी।  अभी  कृष ४ की नायिका का चयन नहीं हुआ है। 


No comments:

Post a Comment