Wednesday 15 May 2013

'इश्कजादे' अर्जुन कपूर को चाहिए हिट 'औरंगजेब'

इस शुक्रवार निर्देशक अतुल सब्बर्वाल की फिल्म औरंगजेब रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, साशा आग़ा, जैकी श्रोफ, ऋषि कपूर, सिकंदर खेर और स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका है। दक्षिण के सितारे पृथ्वीराज सुकुमार महत्वपूर्ण भूमिका में है। दीप्ति नवल और तन्वी आज़मी भी दर्शकों को लंबे समय बाद किसी मुख्य धारा की फिल्म में नज़र आएंगी।
फिल्म के नायक अर्जुन कपूर ने पिछले साल ही यश राज बैनर की ही फिल्म इशकजादे से हिन्दी फिल्मों में प्रवेश किया था। निर्देशक हबीब फैसल की 12 करोड़ लागत में बनी इशकजादे ने 64 करोड़ कमाए थे। अर्जुन कपूर के अभिनय की भी प्रशंसा हुई थी। औरंगजेब में दोहरी भूमिका के जरिये दर्शकों पर उनके प्रभाव की एक बार फिर परीक्षा होनी है। फिल्म के प्रोमोस में अर्जुन प्रभावशाली लग रहे हैं। उनके साथ पाकिस्तानी गायिका   और Bollywood में निकाह के द्वारा प्रवेश करने वाली असफल अभिनेत्री सलमा आग़ा की बेटी साशा आग़ा फिल्म की नायिका हैं। उन्होने फिल्म का एक गीत भी गाया है और सेक्स अपील का भी भरपूर प्रदर्शन किया है। फिल्म के अभी जारी प्रोमो में वह अर्जुन कपूर के साथ अर्द्ध नग्न हो गरमागरम चुंबन आलिंगन कर रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनकी यह सेक्स अपील हिन्दी दर्शकों को कितना लुभा पाती है।

जहां तक कहानी की बात है, यह दिलचस्प है। अर्जुन कपूर एक अपराधी है। वह अपने अपराध करने के बाद कोई सुराग नहीं छोड़ता। इसलिए पुलिस के लोग उसके हमशक्ल को उसकी जगह प्लांट कराते हैं, ताकि अपराध को खत्म कर सकें। इस कहानी को सुनते समय साठ के दशक में रिलीज शम्मी कपूर की दोहरी भूमिका वाली फिल्म चाइना टाउन, Amitabh बच्चन और शाहरुख खान की डॉन फिल्में और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म कालीचरण की याद आ सकती है। यह फिल्मे Hollywood की फिल्म द प्रिजनर ऑफ जेंडा का रीमेक फिल्में कही जाती थीं। इस लिहाज से औरंगजेब कर अर्जुन कपूर भी प्रिजनर ऑफ जेंडा साबित होता है। यहाँ
खास बात यह है यह तमाम हिन्दी रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि अर्जुन कपूर दूसरी हिट फिल्म देने जा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment