Thursday 2 July 2015

करीना कपूर का इको फ्रेंडली स्टाइल

अभिनेत्री करीना कपूर बड़े परदे पर जिस भी अंदाज़ या स्टाइल में नज़र आये,  उससे आज की युवा पीढ़ी बहुत ही जल्द आकर्षित हो जाती हैं। इसीलिए  ये कहना ठीक होगा की करीना आज के युवा पीढ़ी की स्टाइल आइकन हैं।  करीना कपूर जो  भी ऑउटफिट पहनती हैं, वह उसमे बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। जबकि, करीना हमेशा से वही ऑउटफिट पहनती हैं जिसमे वे खुद को कंफर्टबल महसूस करती हैं।  सूत्रों  का  कहना  है  की  करीना  इन  दिनों  इको  फ्रेंडली फैशन को बड़े पैमाने पर महत्व दे रही हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जब वह अपने समर वेकेशन पर  मालदीव गयी थी, वहां पर भी वह इको फ्रेंडली ऑउटफिट में  नज़र आई। जिसकी वजह से वह सोशियल मीडिया पर चर्चा में बनी रही। करीना कपूर अपने फैमिली और फ्रेंड्स को भी इको फ्रैंडली कपडे पहनने के लिए  के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। करीना के करीबी सूत्र का कहना है कि "करीना हमेशा से ही इको फ्रेंडली कपड़ो में नज़र आती हैं।  वह खुद महसूस करती हैं कि यह हमारे पर्यावरण को भी बेहतरीन बनाये रखेगा।"
 

No comments:

Post a Comment