Thursday 2 July 2015

बाजीराव मस्तानी के सेट पर भंसाली का इफ्तार

संजयलीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग आजकल मुंबई में फिल्म सिटी में हो रही है।  इस फिल्म का शिड्यूल मैराथन है। तमाम कलाकार और तकनीशियन कई कई घंटा लगातार शूट कर रहे हैं।  इसी वजह से रणवीर सिंह के फिल्म सिटी के पास फ्लैट किराए पर लेकर रहने की खबरें भी आई थी।   भंसाली अच्छे फिल्मकार होने के अलावा अच्छे इंसान भी हैं।  उनकी फिल्म की यूनिट के कई सदस्य मुस्लमान भी हैं।  शूटिंग में उनकी व्यस्तता और रोज़ेदारी को देख कर संजय लीला भंसाली ने उनके लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।  यह कहना ज़्यादा ठीक होगा कि यह तमाम यूनिट के लिए इफ्तार कम ब्रेक पार्टी थी।  इस इफ्तार पार्टी का मेनू खुद भंसाली ने तय किया।  सोर्स बताते हैं कि इस इफ्तार पार्टी में बिरजू महाराज भी मौजूद थे।  क्योंकि, वह आजकल प्रियंका चोपड़ा पर सोलो डांस फिल्मा रहे हैं। बहरहाल,  बाजीराव मस्तानी की पूरी यूनिट ने इस बेहद ज़रूरी इफ्तार पार्टी -कम -ब्रेक का जम मज़ा लूटा।  और फिर उसके बाद सब फिर काम पर जुट गए बाजीराव मस्तानी के शिड्यूल को समय से पूरा करने में।

No comments:

Post a Comment