दो बच्चों की माँ और पिछले साल संजय कपूर से तलाक़शुदा करिश्मा कपूर एक बार फिर रोमांस की मुद्रा में हैं। गॉसिप सर्किल में ज़ोरदार खबर है कि करिश्मा कपूर के बड़े बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल से डेटिंग कर रही हैं। संदीप तोषनीवाल डिज्नी इंडिया के एमडी सिद्धार्थ रॉय कपूर के घनिष्ठ मित्र है। पिछले दिनों, सिद्धार्थ की वाइफ और फिल्म एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में संदीप तोषनीवाल को भी बुलाया गया था। संदीप का आना गॉसिप सर्किल में इग्नोर हो जाता, अगर वह करिश्मा कपूर के साथ न आये होते हैं। दिलचस्प बात यह थी कि करिश्मा के साथ उनके दोनों बच्चे नहीं थे। करिश्मा कपूर और संदीप काफी गरजोशी के साथ एक दूसरे से सटे हुए थे। इन दोनों की इस रोमांस मुद्रा को देख कर गॉसिपमोगर का इस रोमांस को असलियत का जामा पहनाया जाना स्वाभाविक था। पता चला है कि करिश्मा कपूर इस रोमांस एमीन काफी सीरियस भी है। हो सकता है कि करिश्मा कपूर जल्द ही करिश्मा कपूर तोषनीवाल कहलाने लगे।
भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
Friday, 28 August 2015
रोमांस में करिश्मा कपूर
Labels:
आज जी
मैं हिंदी भाषा में लिखता हूँ. मुझे लिखना बहुत पसंद है. विशेष रूप से हिंदी तथा भारतीय भाषाओँ की तथा हॉलीवुड की फिल्मों पर. टेलीविज़न पर, यदि कुछ विशेष हो. कविता कहानी कहना भी पसंद है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment