Wednesday 6 April 2016

लुक बेसों का हजारों ग्रहों वाला शहर

पिछले दिनों, निर्देशक-पटकथाकार लुक बेसों ने अपनी विज्ञानं फंतासी फिल्म 'वेलेरियन एंड द सिटी ऑफ़ आ थाउजेंड प्लैनेट्स' की तस्वीर जारी की थी।  इस फोटो में फिल्म के दोनों मुख्य किरदार नज़र आ रहे थे।  इसके बाद कुछ दूसरे चित्रों में भी करा डेलेविंग्ने और डेन डीहान के एपिक करैक्टर अपने सीन में थे। एक चित्र में डेन अपने हथियार लहराते दिखाये गए हैं। यह सभी चित्र इन दोनों एजेंट के फिल्म में शुरूआती दृश्यों के होंगे, जिनमे आप  मिशन को अंजाम दे रहे होंगे।  लेकिन कहानी आगे बढ़ेगी दूसरे मिशन के साथ। इस फिल्म का एलियन एंड्राइड किरदार के-ट्रोन है।  यह वेलेरियन संसार का पुलिस अधिकारी जैसा है।  ऐसे ही सैकड़ों करैक्टर इस फिल्म में हैं।  बेशक यह इतने महत्वपूर्ण नहीं होंगे।   यह फिल्म फ्रेंच कॉमिक बुक वेलेरियन एंड लउरेलाइन (१९६७) का पटकथा रूपांतरण है।  लुक बेसों इस कॉमिक बुक के प्रशंसक पाठकों में हैं।  इस फिल्म को द फिफ्थ एलिमेंट और द प्रोफेशनल जैसी क्लासिक फिल्म कहा जा सकता है।  इस फिल्म की कहानी दो अंतरिक्ष प्रतिनिधियों की है, जिन्हे पूरे ब्रह्माण्ड में हुए अपराधों का पर्दाफाश करने का जिम्मा दिया गया है। इस विज्ञानं फंतासी फिल्म में २४०० वीएफएक्स शॉट्स होंगे।  इस फिल्म में पॉप गायिका रिहन्ना का कैमिया होगा।  अब उनका रोल क्या होगा, साफ़ नहीं।   

No comments:

Post a Comment