Monday 6 August 2018

प्रियंका चोपड़ा नहीं बनेंगी भंसाली की गैंगस्टर

बॉलीवुड की महिला गैंगस्टर पर बुरी बीत रही है।

एक साल पहले, लगभग एक ही समय, दो गैंगस्टर फिल्मों के बनाये जाने का इरादा प्रकट किया गया था। यह दोनों फिल्में महिला गैंगस्टर वाली फ़िल्में थी। दोनों ही की पृष्ठभूमि में मुंबई था। 

विशाल भरद्वाज, अपनी पीकू स्टार दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई की एक गैंगस्टर रहीमा खान पर फिल्म का निर्माण करने जा रहे थे।

कुख्यात गैंगस्टर, दाऊद इब्राहिम पर हमला कराने का साहस करने वाली इस महिला गैंगस्टर को, उसको चाहने वाले सपना दीदी के नाम से भी जानते थे। दीपिका पादुकोण को यही सपना दीदी बनना था।

उधर, दूसरी ओरदीपका पादुकोण के साथ गोलियों की रासलीला: राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फ़िल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली, पहली दो फिल्मों में नर्तकी और बाजीराव की पत्नी की भूमिका करने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर महिला गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली पर फिल्म बनाना चाहते थे। इस महिला गैंगस्टर को मैडम कमाठीपुरा भी कहा जाता था।  प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को करने की मंजूरी भी दे दी थी।

अनिश्चितता का पहला शिकार हुई सपना दीदी।  दीपिका पादुकोण की महिला गैंगस्टर वाली फिल्म, इरफ़ान खान की बीमारी के कारण, पहले तो टाली गई, फिर इसे बंद ही कर दिया गया।  बाद में पता चला कि दीपिका पादुकोण ने भी यह फिल्म छोड़ दी थी ।

इधर, गंगूबाई के आड़े भी दुर्भाग्य आया।

क्वांटिको के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने, मुंबई का रुख किया था।

उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत के अलावा शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक साइन की थी। संजय लीला भंसाली से तो पहले ही वायदा किया जा चुका था।

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को, जुरैसिक वर्ल्ड के एक्टर क्रिस प्राट के साथ फिल्म काऊबॉय निंजा वाइकिंग मिल गई।

हॉलीवुड की बड़ी फिल्म हाथ में आते ही, प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को अंगूठा दिखा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने शोनाली बोस की फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी थी।

खबर है कि भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा के मुंबई की कमाठीपुरा की गैंगस्टर पर फिल्म करने का सवाल ही नहीं उठता है। 

No comments:

Post a Comment