Sunday, 24 March 2019

जंगल...जंगली जानवर और जंगल फ़िल्में


हॉलीवुड की द मास्क, इरेज़र और द स्कॉर्पियन किंग जैसी फ़िल्में निर्देशित कर चुके चक रसेल निर्देशित हिंदी अंग्रेज़ी फिल्म जंगली पूरी तरह से वन्य जीवन पर केंद्रित फिल्म है।  यह फिल्म जंगल में पशु- पक्षियों की देखभाल करने वाले पशु चिकित्सक राज की कहानी है।  फिल्म में मानव और हाथी की दोस्ती की कहानी भी है। फिल्म में खतरनाक एक्शन भी हैं।  सबसे बड़ी बात, यह फिल्म वन और वन्य जीव संरक्षण की वकालत करती है।  कहा जा सकता है कि जंगली यूनिवर्सल अपील वाली फिल्म है।

जंगल, जंगल लुक और फिल्मों के गीत
जहाँ तक हिंदी फिल्मों में जंगल और जंगल के पशु पक्षी और खूबसूरती की बात है, इनका उपयोग बहुत नहीं तो काफी कुछ हुआ है।  सच कहा जाए तो  हॉलीवुड की फिल्मों की तरह बॉलीवुड की फिल्में भी जंगल को भिन्न किरदारों के साथ समेटे नज़र आती हैं।  बॉलीवुड के सिनेमेटोग्राफर का कैमरा, जब जंगल की खूबसूरती सेलुलॉइड पर उतारता है तो दर्शक मंत्रमुग्ध सा देखता रहता है।  इसके बावजूद की फिल्में सफल हो या असफल।  पिछले साल रिलीज़ निर्माता इम्तियाज़ अली और एकता कपूर की फिल्म लैला मजनू की कहानी आधुनिक कश्मीर पर थी।  इस फिल्म की शूटिंग अमरनाथ यात्रा के बेसकैंप चंदनवाड़ी के अलावा पीर पंजाल के घने जंगलों में ख़ास हुई थी।  केदारनाथ की शूटिंग गढ़वाल हिमालय रेंज में हुई थी। मणिरत्नम की फिल्म  रावण (२०१०) की शूटिंग अथिराप्पिल्ली के झरने और  आसपास के घने जंगलों में हुई थी। फिल्म बर्फी के गीत क्यों की शूटिंग पश्चिम  बंगाल में सुकना फारेस्ट रिज़र्व में हुई थी। गोविंदा की खल भूमिका वाली शिकारी के कुछ हिस्सों की शूटिंग जंगल में हुई थी। 

डाकू फिल्मों के लिए जंगल ज़रूरी है
बॉलीवुड की डाकू फिल्मों में सिरमौर फिल्म गंगा जमुना की शूटिंग १९५८ में मध्य प्रदेश में मालवा के जंगलों में हुई थी।  मणिरत्नम की फिल्म रावण आधुनिक रामायण पर आधारित बताई जाती है।इस फिल्म के हिंदी संस्करण में  तमिल  फिल्म अभिनेता विक्रम आधुनिक राम यानि पुलिस अधिकारी देव की भूमिका में थे।  उनके साथ अभिषेक बच्चन रावण यानि डाकू बीरा, ऐश्वर्या राय बच्चन सीता यानि  पुलिस अधिकारी की पत्नी रागिनी तथा गोविंदा हनुमान यान संजीवनी कुमार बने थे।  रामगोपाल वर्मा की फिल्म जंगल की शूटिंग कर्णाटक में बांदीपुर फारेस्ट रिज़र्व में हुई थी।  इस फिल्म के टूरिस्टों का अपहरण एक डाकू द्वारा कर लिया जाता है।  इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रामगोपाल वर्मा की एक डरावनी फिल्म अज्ञात का आईडिया तैयार हुआ और इस फिल्म की शूटिंग भी इसी रिज़र्व में हुई।

डरावनी फिल्मों के लिए जंगल
निर्माता और निर्देशक भारत जैन की हॉरर फिल्म ६-२=५ की कहानी एक फोटोग्राफर और उसके पांच साथियों के जंगल ट्रैकिंग के दौरान पेश आये हादसे की वीडियो के ज़रिये बनाई गई फिल्म थी।  इस फिल्म की तमाम शूटिंग मैसूर के आसपास के जंगलों में हुई थी।  इस फिल्म को रियल फोटोग्राफर के कैमरे से खींची गई फिल्म बता कर प्रचारित किया गया था। बिपाशा बासु और डिनो मोरया की हॉरर फिल्म राज़ का पहला दृश्य ही ऊटी के पाइन ट्री से घिरे जंगल में हुआ था । पूरी फिल्म का आउटडोर यहीं शूट हुआ था। मसूरी का जंगल के बीच से गुजरने वाला रास्ता कृष्णा कॉटेज को डरावना बना पाने में कामयाब हुआ था। रामगोपाल वर्मा की फिल्म अज्ञात की शूटिंग कर्णाटक के बांदीपुर फारेस्ट रिज़र्व में हुई थी। शोहम शाह की हॉरर फिल्म काल की शूटिंग जिम कॉर्बेट पार्क नैनीताल में हुई थी।

वन और वन्य जीव संरक्षण पर फिल्म
निर्देशक कमल सडाना की जंगल हॉरर रोर: टाइगरस ऑफ़ द सुंदरबन्स, सुंदरबन के सफ़ेद शेरो के संरक्षण का सन्देश देने  डरावनी फिल्म साबित होती थी। निर्देशक कमलेश्वर मुख़र्जी की बांगला के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया और असमी भाषा में रिलीज़ फिल्म अमेज़न के घने जंगलों में ही थी।  इस फिल्म की कहानी खाने की खोज पर थी। लेकिन, मानव और पशुओं के टकराव का चित्रण भी हुआ था।  विद्युत् जम्वाल की फिल्म जंगली के अलावा राणा डग्गुबाती की तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही फिल्म हाथी मेरे साथी भी जंगल में हाथियों का शिकार करने वाले तस्करों से नायक के टकराव पर फिल्म थी।  इन दोनों ही फिल्मो के निर्माताओं को, १९७१ में रिलीज़ राजेश खन्ना और तनूजा की एम् ए थिरुमगम निर्देशित फिल्म हाथी मेरे साथी को देखने के बाद अपनी फिल्मों को बनाने का विचार आया था । 

कुछ ख़ास जंगल में शूट फ़िल्में
काल- शोहम शाह की फिल्म काल हॉरर जोनर में बनी फिल्म थी । फिल्म की कहानी वन्य जीवन के जानकार व्यक्ति की अपने दोस्तों के साथ जंगली जीवों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ने की दास्तान थी । लेकिन, इस फिल्म में भयावने पक्ष को ज्यादा तरजीह दी गई थी । फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, एषा देओल और लारा दत्ता जैसी बड़ी स्टार कास्ट थी ।

डरना मना है- रामगोपाल वर्मा की फिल्म डरना मना है में जंगल के बीच में फंसे सात दोस्तों की सात डरावने अनुभव की कहानियाँ कहीं गई थी, जो अंत में एक जगह आ कर मिलती थी। वर्मा ने इस फिल्म में सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ईशा कोपिकर जैसी स्टारकास्ट ली थी ।

अज्ञात- नितिन, प्रियंका कोठारी और गौतम रोड़े अभिनीत रामगोपाल वर्मा की फिल्म अज्ञात की कहानी जंगल में शूटिंग करने गई टीम के घने जंगल में फंस जाने और किसी राक्षस का शिकार होने की कहानी थी ।

६-५=२- निर्देशक भारत जैन की फिल्म ६-५=२ में भी छः दोस्त थे, घने जंगल से गुजरने वाले रास्ते से पर्वतारोहण की भयावनी कहानी थी । इस फिल्म को एक विडियो कैमरा का ज़रिये दिखाया गया था ।

जंगल- एक डाकू द्वारा कुछ यात्रियों का अपहरण कर जंगल के अन्दर ले जाया जाता है । फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में खून खराबा ज्यादा था ।

एडवेंचरस ऑफ़ टार्ज़न- बी सुभाष की फिल्म एडवेंचरस ऑफ़ टार्ज़न कहने को तो टार्ज़न फिल्म थी । लेकिन, फिल्म में जंगली सौंदर्य से ज्यादा किमी काटकर के सुते हुए शरीर की भिगो भिगो का नुमाइश की गई थी । इस फिल्म ने किमी काटकर को अमिताभ बच्चन की नायिका बन पाने का रुतबा दिया । फिल्म में हेमंत बिरजे और दलीप ताहिल दूसरी भूमिकाओं में थे ।


द फारेस्ट- अंग्रेज़ी टाइटल वाली फिल्म द फारेस्ट में जावेद जाफ़री, अंकुर विका, नंदना सेन, तरुण शुक्ल, आदि की स्टारकास्ट को लिया गया था । अर्थशास्त्री और नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की बिटिया नंदना सेन ने फिल्म को हिट कराने के लिए काफी घोड़े खोल दिए । मार्गर कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट यह थ्रिलर एडवेंचर फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई ।

होया बस्यु में न शूट हो सकी राज़ ४ !
रोमानिया के होया बस्यु जंगल को दुनिया का सबसे रहस्यमय, डरावने, खतरनाक, भूतिया जंगल माना जाता है।  इस जंगल में अजीबोगरीब, टेढ़े मेढ़े और आकृतियों वाले पेड़ हैं।  कहते हैं, जो इस जंगल में घुसता है, विलीन हो जाता है।  इस जंगल में भूतों के वास की बात भी कही जाती है।  इमरान हाशमी अपनी हॉरर फिल्म राज़ ४ की शूटिंग इस जंगल में करना चाहते थे। लेकिन, रोमानिया की सरकार ने इसके अनुमति नहीं दी।  बाद में फिल्म की शूटिंग रोमानिया के दूसरे जंगल सीयन में हुई। 

हिंदी फिल्मों में जंगल और जंगली जीवों के टाइटल बहुत सी फ़िल्में बनाई गई है। लेकिन, उल्लेखनीय फिल्म इक्का दुक्का ही हैं। मगर, राणा डग्गुबाती की फिल्म हाथी मेरे साथी और विद्युत् जम्वाल की फिल्म जंगली वन्य जीवन पर उत्कृष्ट फ़िल्में साबित हो सकती है। फिल्म जंगली के नायक विद्युत् जम्वाल की पहचान ज़बरदस्त एक्शन कर सकने में माहिर एक्टर के तौर पर है। फिल्म में उनके खतरनाक और चकित करने वाले एक्शन देखने को मिलेंगे ही, वह जानवरों की तरह तेज़ रफ्तार चलते हुए, पूरी फिल्म में दर्शकों की तालियां बटोरेंगे।

बॉलीवुड न्यूज़ २४ मार्च २०१९ - क्लिक करें 

बॉलीवुड न्यूज़ २४ मार्च २०१९


अक्षय कुमार के सूर्यवंशी की पूजा या जैक्विलिन
सिम्बा की रिलीज़ के दौरान ही, रोहित शेट्टी की कॉप एक्शन ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।  उसी समय, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार की नायिका कौन होगी। सूर्यवंशी में यह भूमिका काफी छोटी है। इसलिए, फिल्म में बॉलीवुड की किसी  बड़ी एक्ट्रेस के फिट होने का सवाल ही नहीं उठता था।  हालाँकि, उस समय फिल्म में कैटरीना कैफ के आने की खबर भी फैली। बाद में पूजा हेगड़े का नाम सामने आया। परन्तु अब एक खबर यह है कि सूर्यवंशी की नायिका जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ होंगी।  जैक्विलिन ने, अक्षय कुमार के साथ दो फ़िल्में की है।  ब्रदर्स एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जबकि हाउसफुल ३ कॉमेडी फिल्म थी, जिसमे जैक्विलिन अक्षय की नायिका थी। दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री भी है।  परन्तु, अक्षय कुमार को यह केमिस्ट्री पूजा हेगड़े में क्यों नहीं नज़र आई ! पूजा हेगड़े तो अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हाउसफुल ४ मे अक्षय कुमार के साथ काम कर रही है। इससे ऐसा लगता है कि रोहित शेट्टी, जिस लेडी कॉप फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत करना चाहते हैं, उसकी झलक सूर्यवंशी में देखने को मिल जाएगी। जैसे सिम्बा में सूर्यवंशी की झलक देखने को मिली थी !

डिजिटल सीरीज में शाहरुख़ खान
जीरो की असफलता ने, कभी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख़ खान का आत्मविश्वास बुरी तरह से डगमगा दिया है। इस असफलता के सदमे में शाहरुख़ खान स्पेस ड्रामा फिल्म सारे जहाँ से अच्छा को हां कहने और काफी हद तक तैयारियां भी शुरू करने के बावजूद फिल्म से निकल गए।  वह खुद पर प्रयोग करने की स्थिति में नहीं थे।  फिर खबर आई कि  वह संजय लीला भंसाली की फिल्म करने जा रहे हैं।  इस फिल्म को सलमान खान के साथ बताया जा रहा था। लेकिन, इस खबर की पुष्टि न तो शाहरुख़ ने की, न भंसाली ने। फिर अफवाह यह उड़ी कि शाहरुख़ खान डिजिटल सीरीज करने जा रहे हैं। इस खबर को दबे स्वर से इसलिए बताया गया कि किसी को विश्वास ही नहीं था कि बॉलीवुड फिल्मों का शाहकार डिजिटल सीरीज करेगा ! परन्तु, अब खबर सच्ची साबित हुई है । यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।  इस प्लेटफार्म से, शाहरुख़ खान की बतौर निर्माता सीरीज बार्ड ऑफ़ ब्लड स्ट्रीम होती है।  इस सीरीज के एक्टर इमरान हाश्मी हैं। अब जिस दूसरी डिजिटल सीरीज की बात हो रही है, उसके निर्माता शाहरुख़ खान होंगे ही, वह इसमें अभिनय भी करेंगे। सूत्र बताते हैं कि इस सीरीज ने शाहरुख़ खान को उत्साहित कर दिया कि इसमें अभिनय के लिए भी तैयार हो गए।

एंडी हग के लुक में गुलशन देवैया
शैतान और गोलियों की रासलीला :राम-लीला जैसी फिल्मों एक्टर गुलशन देवैया फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आते हैं । एक्टर अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान अभिनीत इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में गुलशन देवैया की जुड़वा भाइयों कराटे मणि और जिमी की  दोहरी भूमिका है। जैसा कि नाम से साफ़ है कराटे मणि कभी का एक कराटे चैंपियन है। कुछ घटनाओवाश वह शराब में डूबा रहता है। लेकिन, आज भी वह अपने फन का माहिर है। गुलशन ने, फिल्म में अपने कैरेक्टर को ज्यादा ऑथेंटिक बनाने के लिए स्विट्जरलैंड से नब्बे के दशक में दुनिया के सबसे बड़े कराटेबाज एवं किकबॉक्सिंग स्टार, एंडी हग के लुक को अपनाया है । दर्शकों को मुलेट हेयर-स्टाइल तथा एंडी के करियर के शुरुआती दिनों के हेयर स्टाइल एवं मूंछों में काफी समानता नज़र आएगी । इस कैरेक्टर का लुक केवल एंडी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में नब्बे के दशक के मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्शन हीरो की भी याद दिलाता है। एंडी हग का नाम एक स्टार से भी बड़ा था, लेकिन ३५ साल की बेहद कम आयु में उनकी मौत हो गई थी। मर्द को दर्द नहीं होता एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसे शरीर पर लगी चोट का दर्द महसूस नहीं होता । यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के अपोजिट रिलीज़ हुई है ।

एकता कपूर का सुपरनेचुरल यू टर्न’ !
कन्नड़ फिल्म यू टर्न (२०१६) की कहानी एक महिला रिपोर्टर की है, जो उन सड़क दुर्घटनाओं की जांच कर रही हैं, जिसमे एक ख़ास यू टर्न पर टकरा कर काफी लोग मारे जा चुके हैं। इस जांच के दौरान उसे सुपरनेचुरल अनुभव होते हैं। लेखक और निर्देशक पवन कुमार की इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। इसी सफलता का तकाजा था कि फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करण कुछ बदलाव के साथ बनाए गए। कुछ हिंदी फिल्म निर्माता भी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते थे।  मगर, उन्हें इस फिल्म का अधिकार खरीद पाने में नाकामयाबी मिली, क्योंकि पवन चाहते थे कि वह फिल्म के हिंदी संस्करण का लेखन और निर्देशन खुद करें।  खबर है कि अब भूतिया रहस्य फिल्मों की निर्माता एकता कपूर को यू टर्न का अधिकार खरीद पाने में कामयाबी मिल गई है। खबर यह भी है कि यू टर्न के हिंदी संस्करण की बागडोर पवन कुमार के हाथों में ही होगी। अभी इस फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया गया है।  मगर, उत्सुकता इस बात को लेकर है कि एकता कपूर फिल्म के हिंदी संस्करण में तमिल और तेलुगु संस्कारों की तरह कोई बदलाव करती हैं या इसे कन्नड़ फिल्म की तरह ही हिंदी में बनवाती हैं!

अजय देवगन के साथ फुटबॉल खेलेगी कीर्ति सुरेश !
तमिल फिल्म महानटी (२०१८) में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सावित्री की भूमिका के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का हिंदी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। साउथ के फिल्म निर्माता सुरेश कुमार की २६ साल की इस बेटी का, निर्देशक अमित शर्मा की फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बायोपिक फिल्म से, पहली बार हिंदी फिल्म दर्शकों के सामने होंगी  ।  दक्षिण की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार कीर्ति सुरेश, इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका कर रही हैं। चूंकि, यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है, इसलिए फिल्म के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म पूरे देश के दर्शकों को पसंद आएगी। हालाँकि, इस फिल्म को केवल हिंदी में बनाया जा रहा है। परन्तु, कीर्ति की मौजूदगी से फिल्म को दक्षिण के दर्शक भी मिल सकेंगे। कीर्ति सुरेश की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी तमिल फिल्म महानटी, बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली नायिका प्रधान फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर द्वारा किया जा रहा है।  फिल्म की शूटिंग जून से शुरू हो जाएगी। इसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कलकत्ता के अलावा विदेश में रोम, बर्लिन और जकार्ता में शूट किया जाएगा।

अक्षय और परेश का वेलकम नाना को न न !
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोडी के साथ दो हास्यास्पद डॉन मजनू और उदय शेट्टी की फिल्म वेलकम (२००७) को बड़ी सफलता मिली थी।  वेलकम की बड़ी सफलता के बावजूदआठ साल बाद, जब निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म वेलकम बेक (२०१५) आई, तब उसमे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी नदारद थी। लेकिन, अनिल कपूर और नाना पाटेकर के रूप में मजनू और उदय शेट्टी मौजूद थे। फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन की रोमांटिक जोड़ी बनाई गई थी। इस फिल्म को भी बड़ी सफलता मिली थी। अब निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने, वेलकम की फ्रैंचाइज़ी के तौर पर तीसरी फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ही करेंगे। लेकिन, स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव किये जाने की खबर है।  फिल्म में अनिल कपूर की मौजूदगी तो तय है। लेकिन, वेलकम और वेलकम बेक में उनके जोड़ीदार नाना पाटेकर को न न बोल दी गई है। उनकी जगह किसी दूसरे अभिनेता (शायद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी या इरफ़ान खान) को तलाशा जा रहा है। अभी दूसरी स्टारकास्ट का भी ऐलान होना है। अनीस बज्मी पागलपंथी की शूटिंग में व्यस्त है, इसलिए उम्मीद है कि पागलपंथी की शूटिंग पूरी होने के बाद ही वेलकम की तीसरी फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान होगा।

क्या शाइनी आहूजा पर बनेगी फिल्म ?
बायोपिक फिल्मों के दौर में, बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा की ज़िन्दगी किसी भी फिल्म निर्माता को आकर्षित कर सकती है।  शाइनी आहूजा का करियर उतार चढ़ाव वाला रहा है ।  निर्देशक सुधीर मिश्रा की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म हज़ारों ख्वाहिशें ऎसी से बॉलीवुड डेब्यू किया।   शाइनी को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।  निर्माता महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर के बाद, स्टारडस्ट पत्रिका ने उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया इसी समय एक हादसा हो गया।  उनके घर में काम  करने  वाले महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया।  वह गिरफ्तार कर लिए गए। निचली अदालत में आया ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच सहमति से सेक्स हुआ । लेकिन, अदालत ने सबूतों के आधार पर, शाइनी को सज़ा सुना दी।  अब यह बात दूसरी है कि उच्च न्यायालय में यह मामला अब लगभग बंद माना जा चुका है।  लेकिन, तब तक शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद हो गया।  उन्हें पिछली बार फिल्म वेलकम बैक (२०१५) में देखा गया।  ऎसी उतार चढ़ाव वाली ज़िन्दगी जीने वाले शाइनी आहूजा के जीवन पर कुमार मंगत फिल्म बनाना चाहा बनाना चाहते हैं।  खबर है कि कुमार ने तैयारियां पूरी कर रखी है। लेकिन  इंतज़ार है शाइनी आहूजा की सहमति का।  जैसे ही शाइनी अपनी  अनुमति  देंगे, फिल्म का बाकी विवरण सामने आ जाएगा। 

बाहुबली प्रभास ने घटाया साहो के लिए वजन
शेड्स ऑफ़ साहो की पहली क़िस्त के साथ ही, फिल्म साहो के नायक प्रभास ने तहलका मचा दिया है । यह बाहुबली अभिनेता इस वीडियो में बड़े स्टाइलिश लुक में नज़र आता है । उनके इस लुक को, उनके प्रशंसक दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं । अपने इस लुक के लिए प्रभाष  ने कड़ी मेहनत की है । उन्होंने इस लुक के लिए अपना वजन ७ से ८ किलोग्राम तक घटाया है। इसके लिए प्रभास ने एक विशेष डाइट प्लान अपनाया था । वह जिम में भी जमकर पसीना बहाया करते नज़र आते थे । फिल्म में प्रभाष की नायिका श्रद्धा कपूर है । यह श्रद्धा कपूर का दक्षिण की फिल्मों में प्रवेश है । इन के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। नील नितिन मुकेश का यह तेलुगु फिल्म डेब्यू है । उनका २०१४ में रिलीज़ फिल्म कट्ठी से तमिल फिल्म डेब्यू हुआ था । पिछले साल साहो का ९० दिनों का शिड्यूल अबू धाबी पूरा हुआ था । लेकिन, इस शूटिंग का हैरतंगेज़ पक्ष भारतीय दर्शकों को भी देखने को मिला था । साहो भारत की पहली ऎसी बहुभाषी फिल्म है, जिसे तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगु और तमिल में एक साथ शूट किया गया है। यह फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है ।

दुष्ट परी रानी की भूमिका में एंजेलिना जोली की वापसी !
हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एंजेलिना जोली की डिज्नी के किरदार, मूर्स की दुष्ट परी रानी मलेफिसेंट की भूमिका में वापसी हो रही है । वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स कीलेखक चार्ल्स पेरॉल्ट  की परिकथा ला बेलेउ बॉइस डॉर्मेंट तथा डिज्नी की १९५९ की एनीमेशन फिल्म स्लीपिंग ब्यूटी के, राजकुमारी लिएला से खराब सम्बन्ध रखने वाली रानी पर आधारित फिल्म मलेफिसेंट २०१४ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में, एंजेलिना जोली ने दुष्ट रानी की भूमिका की थी।  फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी। फिल्म को ७५८.५ मिलियन का लाइफटाइम ग्रॉस मिला था। अब मलेफिसेंट का सीक्वल मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल रिलीज़ होने जा रहा है। इस सीक्वल फिल्म की कहानी मलेफिसेंट और राजकुमारी ऑरोरा के तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद मूर्स को बचाने के लिए गठजोड़ की कहानी है। इस फिल्म में एंजेलिना जोली की शीर्षक भूमिका के अलावा एले फैनिंग, सैम राईले, इमेल्डा स्टैंटन, जूनो टेम्पल और लेस्ली मनविले, अपनी मूल फिल्म मलेफिसेंट की अपनी भूमिकाये कर रहे हैं। फिल्म मलेफिसेंट में प्रिंस फिलिप की भूमिका करने वाले ब्रेंटन थ्वैट्स की जगह हैरिस डिकिंसन ने ले ली है। फिल्म में, मिशेल फीफर, एड स्क्रीन और चीवेटेल इजिओफोर को फिल्म के नए किरदारों के लिए लिया गया है। मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल १८ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।

सलमान खान कराएँगे नुसरत भरुचा की 'शादी' !

सोनू के टीटू की स्वीटी अब शादी लायक हो गई है!  उन्हें अब रोमांस के बजाय शादी कर ही लेनी चाहिए।  कम से कम, सलमान खान का तो यही मानना है।  वह सोनू के टीटू की स्वीटी नुसरत की रील लाइफ शादी करा देना चाहते हैं।  जी हाँ, मुम्बइया अखबारों की माने तो सलमान खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म वेडिंग फिल्म यानि विवाह के इर्दगिर्द घूमने वाली फिल्म होगी।  बेशक यह फिल्म भी रोमांस फिल्म होगी।  अब हिंदी फिल्मों में, ख़ास तौर पर मंझोले बजट की फिल्मों का कैनवास छोटे शहर बन गये हैं।  सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म भी छोटे शहर के रोमांस की है।मगर, इस छोटे शहर पर फिल्म की शूटिंग मेट्रो शहर दिल्ली में होगी।  इस फिल्म में, नुसरत भरुचा रोमांटिक भूमिका में होंगी। लेकिन, अभी यह तय नहीं है कि नुसरत किसके साथ रोमांस करेंगी।  क्योंकि अभी फिल्म की कास्टिंग को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। फिलहाल तो नुसरत फिल्म तुर्रम खान में राजकुमार राव के साथ और ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस  करती नज़र आएंगी। अगले कुछ महीनों में इस फिल्म की शूटिंग, दिल्ली के बाहरी इलाकों में शुरू हो जाएगी।  तब तक फिल्म की दूसरी कास्ट भी फाइनल हो जाएगी।  



हनी सिंह ने ताज़ा की अमिताभ बच्चन के साथ यादे - क्लिक करें 

हनी सिंह ने ताज़ा की अमिताभ बच्चन के साथ यादे


संगीत सेंसेशन यो यो हनी सिंह के गीत "पार्टी विद भूतनाथ" ने पांच साल पूरे कर लिए है, ऐसे में संगीतकार ने सोशल मीडिया पर गाने से जुड़ी मीठी यादें साझा की है।

यो यो हनी सिंह के सबसे प्रसिद्ध चार्टबस्टर्स में से एक "पार्टी विद भूतनाथ" के 5 साल पूरे हो गये  है, लेकिन फिर भी यह पार्टियों में सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है।

यो यो हनी सिंह ने यह गाना खास भूतनाथ 2 के लिए यहाँ गाना खास  प्रमोशनल के लिए एक शूट किया गया था | जिसमे हनी सिंह और अमिताभ बच्चन जी साथ मे  थिरकते हुए नज़र आये थे |  
अमित जी के साथ किये हुए इस हिट पार्टी नंबर को याद करते हुए , यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट किया।

अपने गाने को याद करते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा, - लिविंग लेजेंड अमिताभ बच्चन "जी के साथ अभी तक का मेरा सबसे बड़ा सॉन्ग -"पार्टी विथ भूतनाथ " को 5 साल हो गए हैं पर यह अभी भी कल की तरह लगता है। मेरे म्यूजिकल भाई भूषण कुमार को शुक्रिया कहता हु जिन्होंने मुझे एक बढ़िया मौका दिया इस अनुभव से बहुत कुछ सिखने  को मिला।

पार्टी एंथम के एकमात्र किंग के रूप में संगीतकार ने अपने पार्टी नंबर के साथ खुद के लिए एक जगह बना ली है। रैपर से गायक बने यो यो हनी सिंह ने अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ, एल्बम से फिल्मों तक का सफ़र तय किया है। एक बार ट्रैक तैयार होने के बाद .. हम बच्चन साहब से मिलने उनके घर गए। उन्हें विशेष रूप से मेरा गाना  "ब्लू आईज" पसंद आया था और उन्होंने इस बारे में मेरे सामने भी उल्लेख किया था।"

अपने शूटिंग अनुभव के बारे में बात करते हुए हनी ने कहा, “एक बार जब बच्चन साहब ने मेरे द्वारा रचित ट्रैक को सुना तो उन्होंने पूछा कि मैं इसे कैसे निर्देशित और शूट करना चाहता हूं। मैंने सीधे कहा कि मेरे पास एक छोटी सी टीम है जो बॉलीवुड से नहीं है, लेकिन अगर आप पर्याप्त भरोसा करते हैं तो इसे जिस तरह से हम चाहते हैं, उसे फिल्माने में सक्षम होंगे। बच्चन साहब ने हमें आगे बढ़ने की अनुमति दी और आखिरकार मेरी टीम इस गाने की शूटिंग के लिए आगे आई। हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा है .. जब शूट का कॉल टाइम दोपहर के 2 बजे हुआ करता था, बच्चन सर 1 बजे तक कॉस्ट्यूम और मेकअप के साथ तैयार हो जाते थे .. क्रू से भी पहले। टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ी चीज थी जो हमें उनसे सीखने मिली। उन्होंने मेरी चेन के बारे में भी तारीफ की और मैंने वह निकाल कर उन्हें दे दी। वह मेरे जीवन का एक अनमोल क्षण था।

गाने का सबसे बड़ा क्षण वह था जब बच्चन साहब और मुझे पंजाबी में बात करनी थी। बच्चन सर पंजाबी में ऐसा करने के लिए आसानी से राज़ी हो गए। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर था .. मेरे पिता सर के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं और वह यह जानकर सातवें आसमान पर थे कि मैं उनके साथ एक गीत की शूटिंग कर रहा हूँ। बच्चन साहब ने मेरे पिता के लिए एक विशेष और व्यक्तिगत ऑटोग्राफ दिया, जिसे हम आज भी संजोए हुए हैं।

डोप शोप जैसे रॉकिंग एल्बम हिट्स से लेकर लुंगी डांस जैसे फिल्मी चार्टबस्टर्स तक , यो यो हनी सिंह हर कदम पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये है।

छोटे छोटे पेग, दिल चोरी, रंगतारी, दिस पार्टी इज ओवर नाउ है और उर्वशी जैसे बैक टू बैक हिट देने के बाद, संगीतकार ने लंबे इंतजार के बाद एक म्यूजिक वीडियो के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

'मखना' के साथ यो यो हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो की दुनिया में वापसी की है और स्वाभाविक रूप से, इस गाने ने रातों-रात रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर के इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।



म्यूजिक विडियो मिल्की सिल्की - प्रणब बराल -क्लिक करें 

म्यूजिक विडियो मिल्की सिल्की - प्रणब बराल





डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ़ गोल्ड - ट्रेलर - क्लिक करें 

डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ़ गोल्ड - ट्रेलर

Saturday, 23 March 2019

आमिर खान पर तीन ब्रांड का २५० करोड़ का दांव


दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार आमिर खान के प्रशंसकों की संख्या विश्वभर में अनगिनत है। प्रशंसकों की विशाल संख्या के कारण, अभिनेता ब्रांड के बीच सबसे अधिक मांग में रहने वाले और भरोसेमंद चेहरे में से एक है, और ये ही वजह है कि आईपीएल के इस मौसम में विज्ञापनदाताओं ने 250 से अधिक करोड़ रुपए पर केवल आमिर खान पर निवेश किये है।

भारत के सबसे प्रतिष्ठित त्योहारों में से एक आईपीएल के हर ब्रेक के दौरान आमिर खान छोटे पर्दे पर नज़र आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि क्रिकेट लीग के तीन प्रमुख प्रायोजकों द्वारा हस्ताक्षरित, आमिर खान मैचों के दौरान टीवी स्क्रीन पर नज़र आने वाला एकमात्र चेहरा होगा।

पिछले साल, आमिर खान ने टॉप स्मार्टफोन ब्रांड में से एक साइन किया था और इस साल भी वह इस ब्रांड का चेहरा बने हुए है। आमिर खान इस दौरान लीग के टाइटल प्रायोजक, डिजिटल भुगतान कंपनी और एक प्रसिद्ध जूता ब्रांड को एंडोर्स करते हुए नज़र आएंगे।

दूसरी तरफ, डिजिटल भुगतान कंपनी ने आमिर खान को अपने पहले सेलिब्रिटी एंडोर्सर के रूप में पेश किया है। आमिर खान को उनके ब्रांड के चेहरे के रूप में चुनने पर कंपनी के सीईओ ने कहा, "उनका नाम उनके शिल्प के प्रति ईमानदारी, कड़ी मेहनत और समर्पण का पर्याय है। यह ऐसा कुछ हैं जो पूरी तरह से फ़ोनपे के विश्वास, सुरक्षा और विश्वसनीयता के साथ तालमेल खाता हैं। इसलिए, हमने महसूस किया कि आमिर हमारी कंपनी के लिए एकदम सही ब्रांड एंबेसडर हैं क्योंकि हम एक अरब भारतीयों को डिजिटल भुगतान का अनुभव देना चाहते हैं।"

तीसरा ब्रांड जल्द ही आमिर खान के साथ इस प्रीमियर लीग सीज़न में अपने टेलीविज़न कैंपेन की शुरुआत करेंगे, जो एक प्रीमियम शू ब्रांड है।

आमिर खान पहली बार एक समय में एक से अधिक ब्रांड का समर्थन करते हुए नज़र आएंगे, क्योंकि अभिनेता आमतौर पर एक समय में एक ब्रांड का समर्थन करना पसंद करते है। अभिनेता इससे पहले स्नैपडील, और गोदरेज रियल्टी जैसे ब्रांड का चेहरा रह चुके है।


फिल्मों की बात करें तो, आमिर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी घोषणा अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर की थी।



सौगंध मुझे इस मिटटी की- फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी - क्लिक करें 

सौगंध मुझे इस मिटटी की- फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी