Wednesday 3 April 2019

भारत के गौरव : सुपर सिक्स ऑफ़ भुज !


हाल ही में घोषित की गई फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया के छः मुख्य चरित्र काफी दिलचस्प हैं। निर्देशक अभिषेक दुधइया (Abhishek Dudhaiya )की इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan) के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), राणा डग्गुबाती (Rana Daggubati) और एमी विर्क (Ammy Virk) की भूमिकाएं बड़ी ख़ास हैं। इन्हे 'सुपर सिक्स ऑफ़ भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया कहा गया है। यह छह चरित्र पाकिस्तान से युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नज़र आएंगे।



अजय देवगन- स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक
फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan) स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक (Vijay Karnik) की केंद्रीय भूमिका कर रहे हैं।  विजय कार्णिक ने, १९७१ में पाकिस्तानी बमबारी के दौरान भुज में नष्ट हो गई भारतीय वायु सेना की हवाई पट्टी को स्थानीय लोगों की मदद से मरम्मत करा कर, इस लायक बना दिया था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के पैर उखाड़ पाने में सफल हुई थी। उल्लेखनीय है कि युद्ध के दौरान सैन्य क्षेत्र में सिविलियन का जाना मना होता है।



पदचिन्ह पहचानने वाले पागी संजय दत्त
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की भूमिका, सेना की मदद करने वाले भुज के निवासी रणछोड़दास सयभाई रावरी पागी है। रणछोड़दास को पागी इसलिए कहा जाता था कि वह पैरों के निशान से यह बता सकता था कि पैर के निशान वाला वह व्यक्ति किस देश का है।  वह औरत है या मर्द।  उसकी ऊंचाई और वजन भी पैर की छाप देख कर बता सकता है। उसकी यह खासियत विजय कार्णिक के बड़ी काम आई थी।



सामाजिक कार्यकर्त्री सुंदरबेन सोनाक्षी सिन्हा
एक समाज कार्यकर्त्री सुंदरबेन जेठा माधारपरया की भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) है। यह महिला खेती बाड़ी करती है। वह विजय कार्णिक के मदद के लिए भुज २९९ महिलाओं को प्रेरित करती है। क्योंकि, पाकिस्तानी बमबारी के दौरान लोग हवाई पट्टी में काम करने में घबरा रहे थे।



मद्रास रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल राणा डग्गुबती
बाहुबली सितारे और दक्षिण के सुपरस्टार राणा डग्गुबाती (Rana Daggubati) ने फिल्म मे मद्रास रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका कर रहे हैं। इस चरित्र की तैनाती भुज की सीमा पर स्थित विघाकोट चौकी में थी। उसने पाकिस्तानी सेना से भयंकर युद्ध कर इस तरह व्यस्त रखा कि हवाई पट्टी की मरम्मत में कोई रुकावट न हो।



भारतीय जासूस हिना परिणीती चोपड़ा
लोमड़ी की तरह चालक और खतरनाक महिला हीना रेहमान की भूमिका में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) है।  इस युद्ध के दौरान हीना, भारत के लिए पाकिस्तान में जासूसी कर रही थी और उसने भारतीय सेना को अहम् भूमिकाये मुहैया करवाई थी।



साथी स्क्वाड्रन लीडर एमी विर्क
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार एमी विर्क (Ammy Virk) भी अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका कर रहे हैं। एमी विर्क की भूमिका काफी प्रेरक बताई जा रही है।  

No comments:

Post a Comment