Monday 8 April 2019

Shahid Kapoor की फिल्म कबीर सिंह का टीज़र


शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की किआरा अडवाणी (Kiara Advani) के साथ फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का टीज़र आज जारी हुआ। इस फिल्म  का ट्रेलर भी जल्द ही जारी होगा।

कबीर सिंह, २०१७ की हिट तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) की हिंदी रीमेक फिल्म है।  यह फिल्म एक काबिल मगर  जान लेने की हद तक गुस्सैल शराबी डॉक्टर की रोमांस कहानी है। इस भूमिका को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने किस शिद्दत से किया होगा, इसका अंदाज़ा फिल्म के टीज़र से लगाया जा सकता है।

मूल तेलुगु फिल्म में डॉक्टर की भूमिका विजय देवराकोण्डा (Vijay Deverakonda) ने की थी। तेलुगु फिल्म का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) ने ही हिंदी फिल्म का निर्देशन किया है।

संदीप वंगा (Sandeep Vanga) अपनी निर्देशित तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेकरणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बनाना चाहते थे।  रणवीर सिंह पर बात नहीं बनी तो  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से संपर्क किया गया। इसी बीच मुराद खेतानी (Murad Khetani) और आश्विन वरदे (Ashwin Varde) ने फिल्म के हिंदी  रीमेक के अधिकार खरीद लिए। वह अर्जुन रेड्डी को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ हिंदी में रीमेक करना चाहते थे।  अब यह बात दीगर है कि रीमेक फिल्म का ऐलान संदीप वंगा के निर्देशन में शाहिद कपूर के साथ ही हुआ।

कबीर सिंह की नायिका के तौर पर तारा सुतरिया (Tara Sutaria) को लिया गया था।  लेकिन, तारा की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ (Student of the Year 2) की रिलीज़ टलने की वजह से तारा सुतरिया को फिल्म से निकल जाना पड़ा।  उनकी जगह एमएस धोनी की किआरा आडवाणी (Kiara Advani) आ गई।


कबीर सिंह (Kabir Singh) २१ जून २०१९ को रिलीज़ होगी। ऊपर देखिये फिल्म का टीज़र। 



Irrfan Khan ने शुरू की अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment