Thursday 9 May 2019

Vidya Balan बनेंगी ह्यूमन कंप्यूटर


तुम्हारी सुलू अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan), निर्देशक अनु मेनन (Anu Menan) की एक अनाम फिल्म में मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) की भूमिका करेंगी। निर्माता विक्रम मल्होत्रा (Vikram Malhotra) की इस फिल्म की कहानी बेंगलुरु की एक लड़की की है, जिसने अपनी गणित में महारत के बलबूते पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।


शकुंतला देवी का दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करता था। शकुंतला देवी के पिता सर्कस में काम करते थे। एक दिन अपनी तीन साल की बेटी को ताश का खेल समझाते हुए, उन्होंने शकुंतला की गणित की क्षमता को पहचान लिया।


शकुंतला देवी को मानव कंप्यूटर कहा जाता था। शकुंतला देवी ने, १९८० में लन्दन के इम्पीरियल कॉलेज में १३ अंकों की दो संख्या के गुणा को २८ सेकंड में हल कर दिया था। उनके इस प्रदर्शन के लिए उनका नाम १९८२ में गिनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था। Shakuntala Devi ने गणित पर कई पुस्तकें लिखी थी।


इस फिल्म की शूटिंग इस साल के उत्तरार्ध में शुरू होगी। फिल्म को २०२० की गर्मियों में रिलीज़ किया जाएगा।


फिल्म के बारे में, विद्या बालन (Vidya Balan) ने ट्वीट करते हुए लिखा, “महान दिन। मैथ जीनियस शकुंतला देवी की भूमिका करने के लिए मैं उत्साहित हूँ। एक छोटे शहर की लड़की, जिसने पूरी दुनिया को अपनी आंधी में समेट लिया।



ऐथेया आ - फिल्म भारत का गीत - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment