Tuesday, 28 May 2019

विश्व कप जीतने के लिए लंदन गई '८३ की टीम


सूट बूट में सजी, १९८३ का एक दिवसीय विश्व क्रिकेट कप जितने वाली, कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म '८२ की टीम के सभी सदस्य आज इंग्लैंड रवाना हो गए।

१९८३ की, भारत की पहली बार विश्व कप विजय का चित्रण करने वाली निर्देशक कबीर खान की फिल्म ’८३ में, अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को कपिल देव की भूमिका सौंपी गई है।

उनकी टीम के दूसरे सदस्यों में सकीब सलीम (मोहिंदर अमरनाथ), आदिनाथ कोठारे (दिलीप वेंगसरकर), चिराग पाटिल (संदीप पाटिल), हार्डी संधू (मदन लाल), एमी विर्क (बलविंदर सिंह संधू), जतिन सरना (यशपाल शर्मा), पंकज त्रिपाठी (पीआर मानसिंह), ताहिर राज भसीन (सुनील गावस्कर), दिनकर शर्मा (कीर्ति आजाद), जीवा (कृष्णामचारी श्रीकांत), साहिल खट्टर (सैयद किरमानी), धैर्य करवा (रवि शास्त्री), निशांत दाहिया (रॉजर बिन्नी) और आर बद्री (सुनील वाल्सन) शामिल हैं। 

इस सम्बन्ध में सूचना देते हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी सोशल साईट पर लिखा, “महत्वपूर्ण सिनेमाई यात्रा पर निकलने को लेकर उत्साहित हूँ।  गर्व, आशीर्वाद। ”

इस फिल्म का निर्माण मधु मान्तेना, विष्णु इन्दुरी, कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म का संगीत प्रीतम और पार्श्व संगीत जूलियस पैकियम ने दिया है।

यह फिल्म १० अप्रैल २०२० को रिलीज़ होगी.



Street Dancer 3 D- २४ जनवरी २०२० को - क्लिक  करें 

Street Dancer 3 D- २४ जनवरी २०२० को

पंद्रह बम हमलों से बचे जिंदा शहीद पर फिल्म


एमएस बिट्टा के नाम से मशहूर मनिंदरजीत सिंह बिट्टा के जीवन पर फिल्म बनाई जायेगी। इस फिल्म का निर्माण शैलेन्द्र सिंह और प्रिया गुप्ता की जोड़ी करेगी। फिल्म का नाम जिंदा शहीद होगा।

बिट्टा का जीवन प्रेरणा से भरपूर है। वह देश प्रेम की जीती जागती मशाल हैं। राजनीती छोड़ कर, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले आल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पर १५ बार बमों से हमला किया गया है। इन हमलों के कारण वह अपंग सा जीवन जी रहे हैं। यह हमले भी उन पर उस समय हुए, जब वह भारतीय युवा कांग्रेस के चेयरमैन थे।

मनिंदरजीतसिंह बिट्टा ने, जब पवित्र स्वर्ण मंदिर पर खालिस्तानी आतंकवादियों का कब्ज़ा था. भिंडरावाले की चेतावनी के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। उस समय से ही वह खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हैं।


आज के दौर में ऐसे व्यक्तित्व पर फिल्म बनाने की इच्छा किस निर्माता में नहीं होगी ! जिंदा शहीद इसी इच्छाशक्ति पर परिणाम है। अभी इस फिल्म के निर्देशक और दूसरे कलाकारों को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा।

मनिंदरजीतसिंह बिट्टा पर फिल्म ज़िंदा शहीद विवादों का पिटारा खोल सकती है। क्योंकि, यह जानते हुए भी कि बिट्टा आतंकवादियों के निशाने पर हैं, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने, १९९३ में यकायक उनकी पूरी सुरक्षा वापस ले ली थी। इस मामले की जांच के लिए बिट्टा ने मोदी सरकार से अपील भी की थी।

कांग्रेस से मोह भंग होने के बाद, बिट्टा ने सक्रिय राजनीती को अलविदा कह दी थी। ज़िंदा शहीद में इन सभी विवादों का खुलासा हो सकता है।  ऐसे में लाजिमी है कि कांग्रेसी बवाल मचाये। 


हिंदी फिल्म फसते फसाते का पोस्टर -  क्लिक करें 

हिंदी फिल्म फसते फसाते का पोस्टर

पोस्टर - फसते फसाते
भाषा-  हिंदी
निर्देशक - अमित अग्रवाल
कलाकार- अर्पित चौधरी, करिश्मा शर्मा,   नचिकेत नार्वेकर
निर्माता - वीनस मूवीज
रिलीज़ की तारीख़- २१ जून २०१९ 





म्यूजिक विडियो डूब जाने दे- साक्षवीर - क्लिक करें 

म्यूजिक विडियो डूब जाने दे- साक्षवीर

म्यूजिक विडियो चाल गज़ब है- पावनी पाण्डेय और प्रिंस यादव

जी ५ ओरिजिनल की सीरीज काफिर

Monday, 27 May 2019

ग़ज़ब ढाता चित्रांगदा सिंह का हुस्न !







Artilce 15 का टीज़र - क्लिक करें 

Artilce 15 का टीज़र

Kiara Advani उर्फ़ इंदु की जवानी !


कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जो अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, को हाल ही में एम्मा एंटरटेनमेंट्स (मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी) की फिल्म इंदु की जवानी (Indu ki Jawani) में शामिल किया गया है । यह फिल्म बांगला लेखक-फिल्म निर्माता अबीर सेनगुप्ता (Abir Sengupta) की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

जैसा कि शीर्षक से लगता है, इस फिल्म की कहानी दिलचस्प है । युवाओं को आकर्षित करने वाली कॉमेडी फिल्म में किआरा अडवाणी (Kiara Advani), गाजियाबाद की एक आकर्षक लड़की इंदु गुप्ता की भूमिका निभाएगी । इंदु के डेटिंग ऐप में प्रस्तावों की भरमार है । इसी के फलस्वरूप मजेदार अराजकता पैदा होती है।


फिल्म में बारे में निर्माता निखिल अडवाणी (Nikhil Advani) बताते है, "कुछ समय पहले, मेरी बेटी कीया मेरे कार्यालय में आई थी । हमने अब तक जितनी फ़िल्में बनाई हैं, उन फिल्मों के पोस्टर को देखते हुए पूछा कि उनमें से सभी में केवल पुरुष हैं, महिलाएं क्यों नहीं हैं । इस समय तक मैंने इस फिल्म की कहानी के बारे में सुना था । इसे निरंजन और रयान हमारे पास लाए थे । मुझे यह कहानी प्यारी लगी । अपने इस प्रोजेक्ट किआरा को लेकर हम बहुत खुश है।"


अपनी पहली महिला केंद्रित फिल्म को लेकर उत्साहित, किआरा (Kiara Advani) बताती है, "इंदु तुनकमिजाज़, प्यारी और विचित्र है। फिल्म की कहने, वास्तव में, आज के सन्दर्भ में रोमांचक और प्रासंगिक है । यह एक विशेष पटकथा है, जिसे निखिल और मैं एक साथ करना चाहते थे । मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हूँ ।


इंदु की जवानी (Indu ki Jawani) की शूटिंग इस साल सितंबर शुरू हो जायेगी ।  इस फिल्म को निरंजन अयंगर और रयान स्टीफन के साथ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित किया जा रहा है।


फिल्म Super 30 के किरदार - क्लिक करें 

फिल्म Super 30 के किरदार

मैं शातिर महिला पात्रों से आकर्षित होती हूं- Sophie Turner


हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री Sophie Turner फिल्म एक्स-मेन डार्क फ़ीनिक्स में शीर्षक भूमिका कर रही हैं। डार्क फ़ीनिक्स (Dark Phoenix)दरअसलम्युटेंट जीन ग्रे (Jean Grey) की आल्टर ईगो हैजो ब्रह्माण्ड में युद्ध के दौरान अपने शक्तियों को खतरनाक हद तक बढ़ा ले  जाती है।  अब वह डार्क फ़ीनिक्स बन चुकी है। अब जीन ग्रे को अपनी बुरी शक्तियों को नियंत्रित करते हुएदूसरे म्युटेंट के साथ ब्रह्माण्ड को बचाना भी है।  

सोफी टर्नर (Sophie Turner) अपने चरित्र के मनोवैज्ञानिक पक्ष के बारे में बात करती हैं, "यह ब्रह्मांड के एक्स-मेन (X-Men) में सबसे शक्तिशाली म्युटेंट (Mutant) है। जीन ग्रे की शक्तियां खतरे के बिंदु तक पहुंच जाती हैंइसलिए फिल्म में इस किरदार का अलग ही स्वरूप निकल कर आने वाला है।"


स्क्रीन पर उनके चरित्र के विशिष्ट चित्रण के बारे में पूछे जाने परSophie Turner कहती हैं, "यह बहुत मजेदार था। मुझे लगता है कि मैं सिर्फ शातिर महिला पात्रों से ही आकर्षित होती हूं। सशक्त महिलाओं की भूमिका निभाना अच्छा होता है। आजकल किसी भी स्क्रिप्ट में मैं यही सब ढूंढ रही हूं - मजबूतशक्तिशाली महिलाएं। मुझे लगता है कि अभी हर अभिनेत्री को स्क्रिप्ट्स में इसी शक्तिशाली चरित्र की तलाश रहती है।"


यह फिल्म अब तक की सबसे गहन और भावनात्मक एक्स-मेन (X-Men) फिल्म है। यह एक्स-मेन फिल्मों के २० साल का उच्चतम बिन्दु हैक्योंकि म्यूटेंट के परिवार जिन्हें हम जानते हैं और प्यार करते हैंउन्हें अब तक के अपने सबसे विनाशकारी दुश्मन का सामना करना होगा - जो उनमें से ही एक है।

X-Men: Dark Phoenix, भारत में, Fox Star India द्वारा हिंदीअंग्रेजीतमिल और तेलुगु में ५ जून २०१९ को रिलीज़ की जा रही हैं!


Rohit Shetty की फिल्मों के विलेन-  क्लिक करें 

Rohit Shetty की फिल्मों के विलेन


निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पहली कॉप एक्शन फिल्म सूर्यवंशी (Suryavanshi) के विलेन की भूमिका के लिए पहले गुलाल एक्टर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) का नाम अखबारों की खबर बना। अब निकितन धीर (Nikitan Dheer) का नाम भी सामने आया है।  सूर्यवंशी मे निकितन धीर का नाम, अभिमन्यु सिंह की जगह है या वह फिल्म में दूसरे विलेन के अवतार हैं ? यह भी हो सकता है कि सूर्यवंशी में एक नहीं दो विलेन हों - निकितन धीर और अभिमन्यु सिंह।



दरअसल, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की एक्शन फिल्मों में विलेन का रोल ख़ास होता है।  नायक चाहे अजय देवगन (Ajay Devgan) हों या शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan), विलेन उभर कर आता है।  दर्शकों को इन दोनों का स्क्रीन नाम जितना याद नहीं होता, उससे कहानी ज़्यादा विलेन का नाम जुबां पर रहता है।  इसीलिए तो सूर्यवंशी का विलेन बनने पर निकितन धीर (Nikitan Dheer) अपनी ख़ुशी भी प्रकट करते हैं।



रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ पिछली कॉप फिल्म सिम्बा (Simmba) को ही लीजिये।  दर्शकों की जुबान पर सोनू सूद (Sonu Sood) के विलेन दूर्वा यशवंत रानाडे  नाम आज भी चढ़ा हुआ है। तभी सोनू सूद, मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी (Manikarnia : The Queen of Jhansi) को बीच रास्ते छोड़ कर सिम्बा के दूर्वा बन गए।



इस फिल्म से पहले, दीवाली २०१७ में अजय देवगन (Ajay Devgan) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के गोलमाल कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन (Golmaal Again) रिलीज़ हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दो विलेन वासु रेड्डी और निखिल थे । मगर, प्रकाश राज (Prakash Raj) के अभिनय का जलवा देखिये कि चॉकलेटी हीरो नील नितिन मुकेश (Neel Nitin Mukesh) का निखिल दब सा गया। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ही फिल्म सिंघम (Singham) में प्रकाश राज (Prakash Raj) का जयकांत शिर्के आज भी यादगार है। यह दोनों ही फ़िल्में, अजय देवगन की बड़ी हिट फिल्मों में से हैं।



सिंघम में, जहाँ प्रकाश राज (Prakash Raj) का जयकांत शिर्के था, वहीँ इसके सीक्वल सिंघम रिटर्न्स (Singham Returns) में अमोल गुप्ते (Amol Gupte) ने बाबाजी को खल तेवर दिए थे।  अमोल गुप्ते को दर्शक निर्देशक के तौर पर जानते हैं। लेकिन, वह अच्छे एक्टर भी है। इसका प्रदर्शन वह सिंघम रिटर्न्स से पहले कमीने में कर चुके थे।


चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) के बाद, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दूसरी फिल्म दिलवाले (Dilwaale) भी शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के साथ बनाई थी। यह एक्शन फिल्म, शाहरुख़ खान और काजोल (Kajol) की जोड़ी के  बावजूद असफल हुई।  क्योंकि इसके विलेन कमज़ोर थे। कबीर बेदी (Kabir Bedi) का अपना व्यक्तित्व है। मगर फिल्म में वह खालिस विलेन नहीं बने थे। उन्हें परदे पर मार देना वाले किंग की भूमिका बोमन ईरानी (Boman Irani) ने की थी। बोमन ओवर एक्टिंग कर कॉमेडी कर ले जाते हैं। लेकिन कमज़ोर आवाज़ के कारण वह कमज़ोर विलेन साबित होते थे । 

Raghav Lawrence की Laxmmi Bomb में वापसी


कोई एक हफ्ता पहले, साउथ के अभिनेता और निर्देशक राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) ने यकायक यह ऐलान कर पूरे देश के फिल्म प्रेमियों को चौंका दिया था कि वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वापसी वाली Horror Comedy फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) को छोड़ रहे हैं।  राघव ने इसके लिए निर्माताओं द्वारा उनके प्रति अनादर दिखाने और creative difference को कारण बताया गया था।

पाठकों में यह जानने की उत्सुकता होगी कि ऐसा क्या हुआ कि Raghav Lawrence को अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड सितारे की फिल्म छोड़नी पड़ी ! दरअसल, जिस समय राघव ने फिल्म छोड़ने का ऐलान किया, उसके एक दिन पहले, Akshay Kumar की फिल्म Laxmmi Bomb का पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय कुमार आँखों में सूरमा लगाते हुए, कहीं देखते नज़र आ रहे थे।


राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) की नाराज़गी यह थी कि इस पोस्टर को बिना उनसे सलाह किये तैयार किया गया था तथा पोस्टर लौन्चिंग पर उन्हें बुलाया तक नहीं गया । राघव, लक्ष्मी Bomb का पहला पोस्टर उस तरह से नहीं रिलीज़ करना चाहते थे । इसे ही राघव ने अनादर और क्रिएटिव डिफरेंस मानते हुए, फिल्म छोड़ दी ।

हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) का लॉरेंस के लिए काफी महत्त्व है । वह काफी समय से इस फिल्म को खुद ही निर्देशित करने की अपनी इच्छा प्रकट करते रहते थे ।

दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb), तमिल फिल्म कंचना (Kanchana) की हिंदी रीमेक फिल्म है ।


९ मार्च २००७ को एक तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म मुनि (Muni) रिलीज़ हुई थी । सिर्फ ९ करोड़ के बजट में बनी इस हॉरर फिल्म ने १५ करोड़ का कारोबार किया था । यह फिल्म संगीतकार, लेखक, अभिनेता और निर्देशक राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) द्वारा निर्देशित फिल्म थी, जिसमे उन्होंने खुद अभिनय भी किया था ।

इस सफलता के बाद, राघव ने इसका सीक्वल मुनि २ : कंचना (Muni 2: Kanchana) का निर्माण किया। यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। इन दोनों ही सफल फिल्मों में, मुख्य चरित्र गणेश की भूमिका खुद राघव ने की थी ।


इसके बाद, २०१५ में मुनि ३ : कंचना २ : गंगा (Muni 3: Kanchana 2: Ganga) प्रदर्शित हुई । यह तीनों फ़िल्में बेहद सफल रही । इन फिल्मों में, लक्ष्मी राय (Laxmi Raai), नित्या मेनन (Nithya Menen) और तपसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने भी अभिनय किया था । मुनि सीरीज की चौथी फिल्म कंचना ३ (Kanchana 3) अप्रैल में रिलीज़ हुई है ।

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb), २०११ में रिलीज़ फिल्म मुनि २ : कंचना पर आधारित है । कंचना में ट्रांसजेंडर किरदार शरत कुमार (Sharath Kumar) कर रहे थे । लेकिन, फिल्म के केंद्र में लॉरेंस राघव (Raghav Lawrence) का किरदार ही था, जिसकी मदद से भूत अपना बदला लेती है ।


साफ़ है कि तमिल मुनि सीरीज (Muni Series) के निर्देशक और अभिनेता का मुनि के तमाम किरदार को लेकर एक खाका स्पष्ट तैयार है । वह मुनि सीरीज की फिल्मों में जो कमियां रह गई थी, उन्हें हिंदी में पूरा कर सकते थे । वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के किरदार को भी अपनी परिकल्पना के अनुसार ढाल सकते थे । चूंकि, फिल्म का पोस्टर जारी करते समय भी उनसे पूछने की ज़रुरत नहीं समझी गई, इसलिए राघव लॉरेंस नाराज़गी स्वभाविक थी ।

लॉरेंस के फिल्म छोड़ने के साथ ही, राघव और उनकी मुनि सीरीज की फिल्मों के प्रशंसकों  में तीखी प्रतिक्रिया हुई । जहाँ काफी लोगों ने, अब लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) निर्देशित न करने की सलाह दी, वही ऐसे लोगों की संख्या कहीं बहुत ज्यादा थी, जो चाहते थे कि राघव हिंदी में भी अपनी प्रतिभा दिखाएँ ।


शायद, लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) के निर्माताओं फॉक्स स्टार स्टूडियोज (Fox Star Studios), अ केप ऑफ़ गुड फिल्म्स प्रोडक्शनस (A Cape of Good Films Productions), शबीना एंटरटेनमेंट (Shabina Entertainment) और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस (Tusshar Entertainmetn House) को अपनी गलती का एहसास हुआ होगा । वह चेन्नई जा कर राघव लॉरेंस से मिले और उन्हें मना लेने में कामयाब हुए । राघव लॉरेंस ने लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) फिर निर्देशित करने की अपनी रजामंदी ट्विटर पर tweet कर दी। 

अब, लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) का निर्देशन राघव लॉरेंस ही करेंगे । कंचना के हिंदी संस्करण को फरहद समजी (Farhad Samji) ने लिखा है । वही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल ४ (Houseful 4) के निर्देशक भी भी हैं ।

लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ किअरा अडवाणी (Kiara Advani), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), आदि को भी शामिल किया गया है । यह फिल्म ५ जून २०२० को रिलीज़ होगी । 

Amyra Dastur की ज़रूरतमंदों को मदद -  क्लिक करें 

Sunday, 26 May 2019

Amyra Dastur की ज़रूरतमंदों को मदद


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म मेंटल है क्या (Mental Hai Kya) में राव के रोमांस की भूमिका कर रही अभिनेत्री अमयारा दस्तूर (Amyra Dastur) सामाजिक पुनर्जागरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्यरत हैं। वह मूक प्रजातियों के बचाव और पोषण करने वाली वर्ल्ड ऑफ एनिमल्स नामक एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ भी जुडी है ।

वह खाने-पीने की वस्तुओं को फेंक देने की आदतों का मुद्दा भी उठा रही है। रोज ही बड़े पैमाने पर भोजन बर्बाद किया जा रहा है । जबकि कुछ लोग पौष्टिक भोजन तक को तरस रहे हैं ।

अमयारा ने इस समस्या से निबटने के लिए मशहूर खाद्य ब्रांड से जुड़ का गरीबों की खाद्य सामग्री की ज़रूरतों को पूरा करने का फैसला किया है । वह खाद्य सामग्री फेंक देने वाली बड़ी संस्थाओं और ज़रुरतमंदों के लिए काम कर रही संस्थाओं की मदद ले रही है।


अब से, फ़ूड ब्रांड्स अपनी खाद्य सामग्री को कचरे में फेंक देने के बजाय वंचित आबादी को, इन्हें पहुंचाने के लिए सम्बंधित संस्थाओं को दे दिया करेंगी । इस प्रकार से बर्बाद होने वाली सामग्री ज़रूरतमंदों को मिल जायेगी और काफी हद तक कुपोषण की समस्या पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा ।

अमयारा, मेंटल है क्या के अलावा प्रस्थानम के हिंदी रीमेक और राकुमार राव के साथ ही फिल्म मेड इन चाइना में भी अभिनय कर रही हैं ।


Mithun Chakraborty का भूतियापा- क्लिक करें 

Mithun Chakraborty का भूतियापा


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सनी लियॉन (Sunny Leone) के बाद, १९७० के दशक के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं। अभी इस फिल्म की कहानी और मिथुनदा की भूमिका के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन, उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही, फिल्म को हाँ कर दी है। 

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से, वह २०१५ के बाद दो साल तक परदे से दूर रहे। २०१७ में, रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Verma) ने, मिथुन चक्रवर्ती को एक साइकेट्रिस्ट की भूमिका मे लेकर, खालिस हॉरर फिल्म गेहर बनाने का ऐलान किया था। लेकिन, यह फिल्म ऐलान के बाद परवान नहीं चढ़ सकी थी। 

इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) टीवी पर रियलिटी शो और इक्कादुक्का फिल्मों में छोटी भूमिका में नज़र आये। उनकी फिल्म The Tashkent Files सफलता के झंडे गाड़ रही है। 

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूतियापा का निर्देशन मनोज शर्मा (Manoj Sharma) करेंगे।  मनोज ने स्पर्श द टच, स्वाहा - लाइफ बियॉन्ड सुपरस्टीशन, बिन फेरे फ्री में तेरे, यह है लॉलीपॉप और प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बी ग्रेड फ़िल्में बनाई हैं।


मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के साथ मनोज की फिल्म भूतियापा का ८० प्रतिशत भूतियापा लखनऊ में होगा। बाकी की भूतियापा मुंबई में की जाएगी। खबर यह भी गर्म है कि मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म के प्रमोशनल विडियो के लिए डांस भी करेंगे।


Dino Morea और Karishma Kapoor फिर साथ - क्लिक करें 

Dino Morea और Karishma Kapoor फिर साथ


एकता कपूर (Ekta Kapoor) की डिजिटल सीरीज Digital Series)  मेंटलहुड (Mentalhood) से डिनो मोरया (Dino Morea) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का डिजिटल माध्यम में डेब्यू हो रहा है।

मेंटलहुड, पूरी लम्बाई की भूमिका में इन दोनों की वापसी कराने वाली सीरीज है। इस सीरीज से डिनो मोरया (Dino Morea) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) १६ साल बाद फिर साथ भी आ रहे है।

डिनो मोरया (Dino Morea) का हिंदी फिल्म डेब्यू १९९९ में रिलीज़ फिल्म प्यार में कभी कभी (Pyaar Mein Kabhi Kabhie) से हुआ था। बिपाशा बासु (Bipasha Basu) के साथ फिल्म राज़ (Raaz) ने डिनो मोरया को हिंदी फिल्मों में स्थापित कर दिया। लेकिन, वह ए ग्रेड हिंदी फिल्मों में अपना कोई स्थान नहीं बना सके। २०१० में रिलीज़ फिल्म प्यार इम्पॉसिबल उनकी बतौर नायक आखिरी फिल्म थी।

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का फिल्म डेब्यूडिनो मोरया (Dino Morea) के फिल्म डेब्यू से आठ साल पहले, फिल्म प्रेम कैदी (Prem Qaidi) से हुआ था। करिश्मा कपूर की गोविंदा (Govinda) के साथ केमिस्ट्री खूब जमी। करिश्मा कपूर ने, बॉलीवुड के ज़्यादातर बड़े एक्टरों के साथ फ़िल्में की।

डिनो मोरया (Dino Morea) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) सिर्फ एक फिल्म बाज़ अ बर्ड इन डेंजर (Baaz A Bird In Danger) में साथ आये। अब इन दोनों की जोड़ी इस डिजिटल सीरीज में बन रही है।

लेकिन, इस सीरीज में दूसरी अभिनेत्रियाँ भी हैं। इस डिजिटल सीरीज की कहानी कामकाजी और आत्म निर्भर महिलाओं के एक समूह की है। इस समूह में करिश्मा के अलावा संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) और श्रुति सेठ (Shruti Seth) भी है। यह दोनों अभिनेत्रियाँ हिंदी फिल्मों में बुरी तरह से असफल रही है।

इस लिहाज़ से मेंटलहुड (Mentalhood) के दर्शकों को डिनो मोरया-करिश्मा कपूर (Dino Morea-Karishma Kapoor) जोडी को ही देखने का ही इंतज़ार रहेगा ।  


Akshay Kumar की लक्ष्मी बॉम्ब के बहाने Transgender- क्लिक करें