Thursday 19 February 2015

फिर सोनी पर गर्मागर्म रोमांस !

सोनी एंटरटेनमेंट के पॉपुलर शो इतना करो न मुझे प्यार में नील और रागिनी के बीच दूरियां कम होती जा रही हैं।  तलाक़ लेकर अलग हो गए चार बच्चो के माता पिता को फिर एक कराने का  उनके बच्चों का प्रयास बहन निशि और जिग्नेश की शादी में रंग लाएगा। फार्म हाउस में शादी की तैयारियों और जश्न में डूबे रागिनी और नील स्वाभाविक रूप से नज़दीक आ गए हैं।  नील रागिनी का ख्याल रखता है।  रागिनी को सर्दी लगती है तो वह उसे ठण्ड दूर करने के लिए ब्रांडी पिला देता है।  ब्रांडी पीने के बाद रिज़र्व और कठोर रागिनी थोड़ा खुल जाती है।  वह जश्न का आनंद उठाने लगती है। वह नील से कहती है कि नील उसे ड्राइव पर ले जाए।  नील मना नहीं कर पाता।  दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़ते हैं।  एक जगह पर कुछ युवा वैलेंटाइन्स डे मना रहे हैं। उन्हें देख कर युवा उन्हें अंकल और आंटी कह कर चिढ़ाने लगते हैं।  इस पर रागिनी नील का पक्ष लेते हुए हॉट और हैंडसम कहती है। यह पार्टी दोनों को ज़्यादा नज़दीक ले आती हैं।  दोनों के बीच कुछ गहरे रोमांस के क्षण पैदा होते हैं।  दोनों एक दूसरे से सटे फिल्म कभी अलविदा न कहना के तुम्ही देखो न गीत पर थिरक उठते हैं। इस नील और रागिनी के इस रोमांस को दर्शक कितना महसूस करते हैं, यह दर्शकों पर ही छोड़ देते हैं।


अल्पना कांडपाल

No comments:

Post a Comment