Saturday 14 February 2015

कीर्ति शेनन की सैंडल एमी जैक्सन के पाँव में !

पिछले साल, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के साथ हिट 'हीरोपंती' देने वाली फिल्म की नायिका अभिनेत्री कीर्ति शेनन ने सफलता की लम्बी छलाँगें मारनी शुरू कर दी हैं।  ऐसा करते समय वह किसी बड़े एक्टर की फिल्म को छोड़ने से नहीं चूकती। कीर्ति शेनन का शाहरुख़ खान की फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ना  कुछ ऐसा ही है। हीरोपंती की सफलता के बाद कीर्ति को प्रभुदेवा ने अपनी फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' में अक्षय कुमार की नायिका बना दिया था।  लेकिन, अब खबर है कि कीर्ति ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में शाहरुख़ खान की फिल्म के लिए 'सिंह इज़ ब्लिंग' को टाटा कर दिया है।  दरअसल, हुआ यह कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' की शूटिंग फरवरी में शुरू होनी थी।  इसी के अनुरूप  कीर्ति शेनन ने पर्याप्त तारीखें अलॉट कर भी दी थी। मार्च- अप्रैल में रोहित शेट्टी की फिल्म  शुरू होनी है।  इसी दौरान हुआ यह कि अक्षय कुमार को 'सिंह इज़ ब्लिंग' की स्क्रिप्ट में कुछ झोल नज़र आया।  उन्होने, प्रभुदेवा से इन झोलों को दूर करने के लिए कहा। उन्होंने भूषण  कुमार की रियल लाइफ फिल्म 'एयरलिफ्ट' की शूटिंग कर दी।  नतीजे के तौर पर सिंह इज़ ब्लिंग की रिलीज़ डेट जुलाई से अक्टूबर हो गयी।  अब फिल्म 'सिंह इज़  ब्लिंग' की शूटिंग मार्च के आखिर या फिर अप्रैल के शुरू में होगी।   लेकिन,कीर्ति शेनन ने मार्च और अप्रैल की तारीखें रोहित शेट्टी की फिल्म को अलॉट कर दी थी। उनके लिए अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' और शाहरुख़ खान के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म में से किसी फिल्म को चुनना था।  कीर्ति के लिए रोहित  शेट्टी को दी गयी तारीखों से पीछे हटना संभव नहीं था।  हालाँकि, सिंह इज़ ब्लिंग में वह अक्षय कुमार की नायिका थी, जबकि रोहित शेट्टी की फिल्म में वह वरुण धवन के अपोजिट हैं।  यानि, 'सिंह इज़ ब्लिंग' की नायिका रोहित शेट्टी की फिल्म में सह-नायिका थी। इसके बावजूद कीर्ति शेनन ने सिंह इज़  ब्लिंग को छोड़ दिया। कीर्ति ने शाहरुख़ खान की फिल्म के कारण 'सिंह इज़ ब्लिंग' को छोड़ा या कोई दूसरे कारण थे, यह तो कीर्ति ही बता सकती है।  फिलहाल, इसमें फायदा मिला एमी जैक्सन को।  दक्षिण की तीन भाषा की फिल्म 'आई' में विक्रम की  नायिका एमी ने २०१२ में स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक के साथ फिल्म 'एक दीवाना था' से सुपर फ्लॉप डेब्यू किया था। लेकिन, १४ जनवरी को रिलीज़ शंकर की फिल्म में अपने अभिनय और ग्लैमर केबल पर एमी ने खुद को अक्षय कुमार की नायिका बनवा दिया। 
Singh Is Bling movie story
सिंह इज़ ब्लिंग से बाहर कीर्ति शेनन 
एमी जैक्सन 

No comments:

Post a Comment