Thursday 12 February 2015

रूस से आ रही है नतालिआ कॅप्चक


नतालिआ कॅप्चक रशियन मॉडल हैं।  जैसी कि आम तौर पर मॉडल होती हैं, नतालिआ भी हॉट हैं।  खूबसूरत फिगर वाली हैं।  मॉडलिंग करती समय वह इसका प्रदर्शन करती रहती हैं। वह दुबई में अपना कारोबार चलाती हैं।  समाज कार्य भी करती हैं। दुबई, अब बॉलीवुड का दूसरा घर बन गया है।  इसलिए यह हो ही नहीं सकता कि कोई हॉट मॉडल वहां पार्टियों में डोल रही हो और बॉलीवुड को नज़र न आये।  सो, नतालिआ अब बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को नज़र आने वाली हैं। एक फिल्म रिलीज़ होने को है 'दिलवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड'. वह इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा और  डॉक्टर ज़ीउस के साथ डांस करती नज़र आएंगी।  हालाँकि, उन्हें बॉलीवुड में पैर जमा चुकी पोर्न स्टार सनी लियॉन के लिए खतरा बताया जा रहा, क्योंकि सनी की तरह नतालिआ को भी एक्सपोज़र से परहेज़ नहीं।  लेकिन, फिलहाल,  नतालिआ  से सनी लियॉन को कोई खतरा नज़र नहीं आ रहा। क्योंकि, सनी लियॉन बॉलीवुड की ख़ास पोर्न शैली में बनने वाली फिल्मों में अपनी 'प्रतिभा'  का प्रदर्शन कर चुकी हैं।  जबकि, नतालिआ फिल्म दिलवाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड के प्रमोशनल वीडियो में नज़र आएंगी।  यानि, वह कुछ वैसा ही कर रही हैं, जैसा कयली मिनोगे, लुलिआ वंतूर और टाटा यंग क्रमशः फिल्म 'ब्लू', 'ओ तेरी' और 'धूम' में कर चुकी हैं।  लुलिआ ने तो 'ओ तेरी' का आइटम सांग सलमान खान के साथ किया था।  लेकिन, यह तीनों विदेशी हसीनाएं आजकल कहाँ हैं ? बेशक, नतालिआ पर फिल्माया गया गीत लड़कियों की पूल पार्टी पर है।  एक्सपोज़र और कामुक अंग सञ्चालन की भरपूर गुंजाईश है।  लेकिन, फिल्म रिलीज़ होने के बाद तक तो इंतज़ार करना ही होगा। तो इंतज़ार कीजिये। 

No comments:

Post a Comment