Saturday 21 February 2015

फराह के किचन में सानिया मिर्ज़ा और युवराज सिंह

​फराह खान ने हालही में एक कुकरी शो की घोषणा की है जिसमे सेलेब्स खुद कूक करते है। ​इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े दिग्गज कूक करते दिखेंगे  साथ ही अपने फेवरेट खाने  में भी जानकारी देंगे। फराह ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब फिल्मी सेलेब्स के अलावा भारत के दो बड़े नामचीन स्पोर्ट्स पर्सन भी फराह के किचन में तड़का लगाने को तैयार है। इस शो में अबतक अभिषेक बच्चन और अलिया भट शो पर अपने कुकिंग का जादू दिखा चुके है। अब इस शो के और दो गेस्ट का खुलासा हुआ है वे है टेनिस कोर्ट के सनसनी सानिया मिर्जा और क्रिकेट के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह।  इस शो पर सानिया हैदराबाद का फेमस चिकेन ६५ यह डिश बनाएगी तो वही युवराज क्या बनाएंगे यह खुलासा हुआ नहीं है शायद वे अपनी माँ की कोई पसंदीदा डिश बनाये।
दर्शको के लिए यह काफी मजेदार होगा जब उनके फेवटर स्पोर्ट्स स्टार उनके लिए खाना बनाएंगे।  

No comments:

Post a Comment