Wednesday 19 October 2016

सोनाक्षी सिन्हा क्यों नहीं कर रही मुबारकां !

निर्देशक अनीस बज़्मी, अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां की नायिका के लिए सोनाक्षी सिन्हा को लेना चाहते थे।  लेकिन, खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अनीस बज़्मी को इनकार कर दिया है। अनीस बज़्मी कहते हैं, "हाँ मैंने सोनाक्षी सिन्हा से कांटेक्ट किया था।  लेकिन, उन्होंने मना कर दिया।  कारण क्या है, मैं नही जानता।" लेकिन, बॉलीवुड गलियारों की खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के कारण मुबारकां को मुबारक नहीं कहा।  क्यों सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन के साथ फिल्म मना कर दी।  हालाँकि, इस फिल्म में अनिल कपूर और अमृता सिंह की जोड़ी बनाई जा रही है।  इस जोड़ी ने अस्सी के दशक में ठिकाना, चमेली की शादी  और साहेब जैसी फ़िल्में की थी।  तो क्या सोनाक्षी सिन्हा ने इस जोड़ी से घबरा का मुबारकां नहीं की ! क्या सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका से डर लग रहा था ?  अब इस फिल्म में इलेना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी आ गई हैं।  परंतु, सोनाक्षी सिन्हा के लिए दोहरी भूमिका इतने मायने नहीं रखती।  सोनाक्षी सिन्हा पहले भी अक्षय कुमार की दोहरी भूमिका वाली फिल्म राउडी राठौर कर चुकी हैं।  अंदर खाने खबर यह है कि सोनाक्षी सिन्हा को अर्जुन कपूर की फिल्मों की असफलता से डर लगता है।  अर्जुन कपूर की औरंगज़ेब, गुंडे, फाइंडिंग फेनी, आदि फ़िल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं।  खुद सोनाक्षी सिन्हा ने भी अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर की असफलता का स्वाद चखा है।  सोनाक्षी सिन्हा की पिछली तीन फ़िल्में एक्शन जैक्सन, तेवर और अकीरा फ्लॉप हो चुकी हैं।  ज़ाहिर है कि अब वह किसी ऐलानिया फ्लॉप एक्टर के साथ फिल्म मंज़ूर करना नहीं चाहेगी।

No comments:

Post a Comment