Thursday 15 December 2016

हम्मा हम्मा के २२ साल बाद हम्मा हम्मा

निर्देशक मणि रत्नम की तमिल भाषा में बनाई गई, मगर हिंदी में डब फिल्म बॉम्बे (१९९५) तत्कालीन बॉम्बे में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद भड़के दंगे की पृष्ठभूमि पर थी।  इसी दौर में एक हिन्दू लड़का शेखर (अरविन्द स्वामी) अपने पड़ोस की मुस्लमान लड़की शाईला बानू से प्रेम विवाह कर बॉम्बे आ जाता है।  लड़की सहमी हुई है।  लड़का रोमांटिक हो रहा है।  ऐसे समय में हवेली के नीचे हो रहे जश्न में एक नर्तकी हम्मा हम्मा गीत की धुन पर नाच रही है।  इस गीत को संगीकार ए आर रहमान ने संगीतबद्ध किया था।  गायक रेमो फ़र्नान्डिस थे।  इस गीत पर सेक्सी अदाओं के साथ थिरक रही थी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे।  लेकिन, देखने लायक थी सुहागरात मनाने जा रही शाइला, जो गीत की मस्ती में मस्त होती जा रही थी।  शेखर उसकी अदाओं की उत्तेजना में बहे जा रहे थे।  देखिये इस गीत का वीडियो - 
अब २२ साल बाद हम्मा हम्मा गीत फिर दर्शकों के सामने है।  रहमान की धुन को बादशाह और तनिष्क ने रीमिक्स किया है।  एक अकेले कमरे में विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हम्मा हम्मा की रीमिक्स पर मनीष कोइराला वाली मस्ती पेश करने की कोशिश कर रही है।  नायिका होने के बावजूद श्रद्धा १९९५ की फिल्म की आइटम गर्ल सोनाली बेंद्रे की तरह अपनी नाभि दर्शन करते हुए कामुक लगने की कोशिश कर रही हैं।  देखिये इस गीत को फिल्म ओके जानू से- 

No comments:

Post a Comment