Friday, 11 October 2019

आतंकी उस्मान बने Gulshan Grover


एक तरफ, जहाँ ट्विंकल खन्ना जैसे बॉलीवुड के कुछ बेकार सितारे आरे के जंगल में पेड़ की कटान का मुद्दा उठाये हुए हैं, वही दूसरी ओर उनके पति अक्षय कुमार, इन सब विवादों से दूर सुदूर हैदराबाद में रामोजी फिल्मसिटी में बॉलीवुड के दो बड़े सितारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ साझा जंग छेड़ने की तैयारी में हैं।

रामोजी फिल्मसिटी में क्लाइमेक्स
जी हाँ, आजकल रामोजी फिल्मसिटी में, निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा एक्शन फिल्म सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स की शूटिंग हो रही है।  यह क्लाइमेक्स आतंकवादी उस्मान के ठिकाने पर बॉम्बे एटीएस के तीन अधिकारियो की सामूहिक मुहिम है।  एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी के साथ इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम और संग्राम भालेराव सिम्बा आतंकवादियों के ठिकाने पर घुस गए हैं।  ज़ाहिर  है कि एक्शन से भरपूर ड्रामा खेला जा रहा है।

उस्मान के खिलाफ कॉप तिकड़ी
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस तीसरी कॉप फिल्म सूर्यवंशी में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका अक्षय कुमार कर रहे हैं।  फिल्म की कहानी के अनुसार, वीर सूर्यवंशी की मदद करने के लिए सिंघम और सिम्बा भी साथ आ जाते हैं।  यह इन दोनों का एक्सटेंडेड कैमिया जैसा है।  इसलिए, रामोजी फिल्मसिटी के शूट में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी शामिल है।  जिस आतंकवादी उस्मान के खिलाफ यह तीनों खड़े हैं, उसकी भूमिका गुलशन ग्रोवर कर रहे हैं।

६४ के सक्रिय गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर ६४ साल के हो गए हैं।  इसके बावजूद वह फिल्मों में सक्रिय हैं।  वह अक्षय कुमार के साथ खिलाडी ४२०, हेरा फेरी, इंटरनेशनल खिलाडी, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी,  खिलाडियों का खिलाडी, मोहरा और अमानत जैसी १६ फ़िल्में कर चुके हैं।  उनकी एक नेपाली फिल्म द मैन फ्रॉम काठमांडू मार्च में रिलीज़ हुई है।  वह गुलशन कुमार बायोपिक फिल्म मुग़ल में दाऊद इब्राहिम की भूमिका  में नज़र आएंगे।  सड़क २ और मुंबई सागा में भी उनकी भूमिकाये ख़ास होंगी। 

Boney Kapoor की ‘बॉम्बे गर्ल’ Jahnvi Kapoor


धड़क से हिंदी फिल्म दर्शकों का दिल धड़का देने वाली जाह्नवी कपूर को लेकर, अब पापा बोनी कपूर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल बॉम्बे गर्ल होगा। युवा दर्शकों को निशाने पर लेकर बनाई जा रही इस फिल्म की कहानी, एक विद्रोही प्रकृति की टीनएज लड़की की है।  अब देखने की बात यह होगी कि बॉम्बे गर्ल टीनएज रोमांस फिल्म है या टीनएज कॉमेडी फिल्म! इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू भी हो जाएगी। अभी प्रदर्शन की तारीख़ तय नहीं की गई  है।

धड़क के बाद !
दरअसल, बोनी कपूर अपनी बेटी के साथ फिल्म बनाने की योजना तभी से बना रहे थे, जब जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क रिलीज़ होने जा रही थी। बोनी कपूर ने उस समय अपनी फिल्म का ऐलान इसलिए नहीं किया, क्योंकि वह धड़क की रिलीज़ के बाद बेटी के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहते थे। अगर वह उस समय फिल्म का ऐलान करते तो उन पर बेटी को प्रमोट करने का इलज़ाम भी लगता।

दोहरी और केंद्रीय भूमिका की जाह्नवी
अब धड़क रिलीज़ हो कर, सफल भी हो चुकी है।  जाह्नवी के पास फिल्मों की कमी नहीं।  वह कारगिल युद्ध के दौरान वीरता दिखाने वाली भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना पर फिल्म कारगिल गर्ल में केंद्रीय भूमिका कर रही हैं। दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म रूही अफ़ज़ा में वह रूही अरोरा और अफसाना खान की दोहरी भूमिका कर रही हैं। नेटफ्लिक्स के लिए हॉरर एन्थोलोजी फिल्म घोस्ट स्टोरीज मे, वह ज़ोया अख्तर निर्देशित कहानी की नायिका बन रही हैं।

नायिका प्रधान फ़िल्में
जाह्नवी कपूर के करियर की ख़ास बात यह है कि वह जितनी भी फ़िल्में कर रही हैं, उनकी कहानियां नायिका प्रधान है।  बेशक, उनकी फिल्मों में बड़े अभिनेताओं के नाम नहीं जुड़े हैं, लेकिन फ़िल्में उनका कद बढ़ाने वाली हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि पापा बोनी कपूर बॉम्बे गर्ल में अपनी बेटी के लिए सितारों की भरमार करते हैं या कहानी को जाह्नवी कपूर पर केंद्रित रखते हैं!

नवोदय टाइम्स ११ अक्टूबर २०१९





Bala vs Ujda Chaman : Box Office पर दो गंजों का टकराव


बॉलीवुड में भाई-चारा जारी है। इसी भाईचारे का परिणाम कि निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन ने अपनी अपनी फिल्मों की स्वैपिंग कर ली है। अब, भूषण कुमार की एक्शन फिल्म मरजावां १५ नवम्बर को तथा दिनेश विजन की कॉमेडी फिल्म बाला ७ नवम्बर को रिलीज़ होगी। इससे पहले, जॉन अब्राहम ने, अपने मित्र निखिल अडवाणी की दोस्ती की खातिर, अपनी कॉमेडी फिल्म पागलपंथी की रिलीज़ ८ नवम्बर से शिफ्ट कर २२ नवम्बर कर दी थी। उस समय, जॉन अब्राहम की कॉमेडी फिल्म पागलपंथी का टकराव बाला से हो रहा था।

तारीखों का बदलाव
दरअसल, बाला और मरजावां के प्रदर्शन की तारीखों में बदलाव होता रहता है। मरजावां, पहले २ अक्टूबर को प्रदर्शित होनी थी। जब, यशराज फिल्म्स ने, अपनी हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म वॉर की रिलीज़ की तारीख़ २ अक्टूबर की तो मरजावां के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ २२ नवम्बर कर दी। बाद में इसे ७ नवम्बर कर दिया गया। वहीँ, बाला भी, पागलपंथी और मरजावांकी तारीखों के बदलाव के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म से टकरा रही थी।

भूत की जगह बाला !
बाला और पागलपंथी के इस टकराव को भांप कर, बाला के निर्माता दिनेश विजन से बात कर, करण जौहर ने बाला की तारीख़ २२ नवम्बर से शिफ्ट कर १५ नवम्बर कर दी। दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर का यह ऐलान उस समय हुआ, जब उनकी विक्की कौशल अभिनीत हॉरर फिल्म भूत पार्ट १ : द हॉन्टेड शिप को १५ नवम्बर के बजाय २१ फरवरी २०२१ कर दी गई थी।

टकरायेंगे दो गंजे
बाला की तारीख़ के इस बदलाव के साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर दो गंजों का टकराव सुनिश्चित हो गया है। बाला और उजड़ा चमन के कथानक एकदम समान हैं। बाला की कहानी आयुष्मान खुराना के चरित्र बाला की है, जिसके बाल असमय झड़ते जा रहे हैं। इसी तारीख़ को, सोनू के टीटू की स्वीटी के टीटू यानि सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन भी रिलीज़ हो रही है। उजड़ा चमन की कहानी युवक चमन कोहली की है, जिसके बाल असमय झड रहे हैं। यह फिल्म २०१७ में रिलीज़ एक कन्नड़ फिल्म ऊंडु मोत्तेया काथे की रीमेक है।

दोनों गंजों के साथ सौरभ शुक्ल

अब, बॉक्स ऑफिस पर दो गंजे किरदारों के टकराव के साथ साथ दो एक्टरों आयुष्मान खुराना और सनी सिंह का टकराव भी होगा। आयुष्मान खुराना ने, लगातार बधाई हो, अंधाधुन, आर्टिकल १५ और ड्रीम गर्ल जैसी हिट फ़िल्में दे कर खुद को भरोसेमंद साबित कर दिया है। जबकि सनी सिंह, कार्तिक आर्यन के जोड़ीदार बन कर ही सफल होते रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म झूठा कहीं का फ्लॉप हुई थी। इस लिहाज़ से, सनी सिंह के गंजेपन पर गंजे आयुष्मान खन्ना भारी लगते हैं।  यहाँ ख़ास बात यह कि इन दोनों ही फिल्मों में सौरभ शुक्ल की भूमिकाये ख़ास हैं। 

Thursday, 10 October 2019

Life Mein Time Nahi Hai Kisi Ko का trailer

Jacqueline Fernandez और Sushant Singh Rajput की फिल्म Drive से गीत Karma

Ayushmann Khurrana की फिल्म Bala का trailer

Wednesday, 9 October 2019

फिल्म Made In China गीत द नारी नारी


Bhool Bhulaiya 2 की शूटिंग शुरू





भांगड़ा पा ले - फिल्म Bhangra Paa Le का गीत


Sony MAX and Sony MAX2 to showcase blockbuster hits of Amitabh Bachchan, Rekha and Hema Malini to celebrate their birthday this October


The month of October has gifted Indian Cinema with some of the biggest superstars the industry has seen. Three of the biggest film stars Amitabh Bachchan, Rekha and Hema Malini are born in October and to celebrate the occasion Sony MAX and Sony MAX2 have dedicated a blockbuster line up of movies this month featuring the superstars that have won over a billion hearts.

On the occasion of her birthday, fans of Rekha can enjoy a special line-up of her movies including Jaani Dushman and Koi Mil Gaya, whereas fans of superstar of the millennium, Amitabh Bachchan, who celebrates his birthday on October 11, can enjoy his super hit blockbuster like Sooryavansham, Bhootnath and many more. October 16 marks the birthday of Hema Malini and fans can enjoy some of the most iconic movies featuring the original Dream girl of Bollywood such as Baabul, Baghban, Satte Pe Satta amongst others.

Here is a full line-up of the movies on Sony MAX and MAX2:
Movie
Telecast Details
Cast
Channel
Jamai Raja
October 10
4 pm
Hema Malini
Sony MAX2
Parvarish
October 11
7 pm
Amitabh Bachchan
Sony MAX2
Sooryavansham
October 12
3 pm
Amitabh Bachchan
Sony MAX
Satte pe Satta
October 14
11 am
Amitabh Bachchan and Hema Malini
Sony MAX2
Baghban
October 14
3 pm
Amitabh Bachchan and Hema Malini
Sony MAX
October 23
7 pm
Amitabh Bachchan and Hema Malini
Sony MAX2
Veer Zaara
October 16
10 am
Amitabh Bachchan and Hema Malini
Sony MAX2
Thugs of Hindosthan
October 17
12 noon
Amitabh Bachchan
Sony MAX
Baghavat
October 22
4 pm
Hema Malini
Sony MAX2
Alibaba aur 40 chor
October 22
1 pm
Hema Malini
Sony MAX2
Bhoothnath
October 25
9 am
Amitabh Bachchan
Sony MAX
Bhoothnath Returns 
October 26
6 pm
Amitabh Bachchan
Sony MAX
Jaani Dushman
October 26
1 pm
Rekha
Sony MAX2
Don
October 28
7 pm
Amitabh Bachchan and Hema Malini
Sony MAX2
Inquilaab
October 31
10 am
Amitabh Bachchan
Sony MAX2

बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में १० फ़िल्में !



अक्टूबर में, नई फिल्मों को, हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी की फिल्म वॉर द्वारा, बॉक्स ऑफिस पर शुरू किये गए धमाकों के थमने और बारूदी गंध के मंद पड़ने का इंतज़ार है।  संभव है कि ११ अक्टूबर तक, वॉर का शोर कुछ थमे।  इसका अंदाज़ा, ११ अक्टूबर को रिलीज़ हो रही प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक और कुणाल खेमू और राशिका दुग्गल की कॉमेडी फिल्म लूटकेस को मिली दर्शक संख्या से हो जाएगा।

अक्टूबर १८, फ़िल्में १०, दो से उम्मीद
इसके बाद बड़े, छोटे, मंझोले बजट की फिल्मों की रिलीज़ शुरू हो जाएगी।  १८ अक्टूबर को, जैक्वेलीन आई एम् किंग, दोस्ती ज़िंदाबाद, किरकेट, लाइफ में टाइम नहीं है किसी को, #यारम, घोस्ट, जंक्शन वाराणसी, लाल कप्तान, लव शॉट्स और पी से प्यार एफ से फरार सहित कुल १० फ़िल्में रिलीज़ होंगी।  इन फिल्मों की भीड़ में से सिर्फ दो फिल्मों सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान और निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म घोस्ट से ही कोई उम्मीद रखी जा सकती है।

क्या अक्षय कुमार की दीवाली ?
अक्टूबर के दो हफ़्तों में, फिल्मों की इतनी भीड़ क्यों ? इसका जवाब देंगी २५ अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रहे तीन फ़िल्में मेड इन चाइना, हाउसफुल ४ और सांड की आँख। ट्रेड द्वारा, दीवाली वीकेंड का फायदा उठाने के लिए प्रदर्शित हो रही अक्षय कुमार की पुनर्जन्म कॉमेडी फिल्म हाउसफुल ४ के बड़ी ओपनिंग लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।  इसलिए इस फिल्म को सबसे ज़्यादा स्क्रीन मिलेंगी।  राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना को भी दर्शक मिलेंगे।  सांड की आँख माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर फिल्म है।

बड़ी और चर्चित फिल्मों के दो महीनें
दरअसल, इस साल के आखिरी दो महीनों में बड़ी और चर्चित फिल्मों को रिलीज़ होना है।  बाल गिराने की समस्या पर आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला और सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन अपने विषय के कारण चर्चा में हैं।  सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की हिट एक विलेन जोड़ी और निर्देशक मिलाप ज़वेरी की पिछली हिट फिल्म सत्यमय जयते के कारण दर्शकों द्वारा प्रतीक्षित है।  निर्देशक अनीस बज़्मी की कॉमेडी पागलपंथी,  विद्युत् जामवाल की एक्शन कमांडो ३, सैफ अली खान की कॉमेडी जवानी जानेमन, सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा, कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वह तथा हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर की किन्ही न किन्ही कारणों से चर्चा है।

दबंग ३ और मर्दानी का दबदबा और गुड न्यूज़
इन ९ फिल्मों की जब ऐसी चर्चा है तो सोचिये सलमान खान की फिल्म दबंग ३ और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ क्या हलचल पैदा करेंगी। इन फिल्मों के साथ, अर्जुन कपूर और संजय दत्त की ऐतिहासिक फिल्म पानीपत, अमिताभ बच्चन की फुटबॉल पर फिल्म झुण्ड और रानी मुख़र्जी की कॉप फिल्म मर्दानी २ बॉक्स ऑफिस गुलजार रखेंगी।  दूसरी फिल्मों को स्क्रीन मिलने के लाले लग जाएंगे।  शायद, इसीलिए १८ अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर १० फ़िल्में वॉर छेड़ने के लिए कमर कसे नज़र आ रही हैं।

Satyamev Jayate 2 से Divya Khosla की वापसी


फिल्म अभिनेत्री से, टी-सीरीज के चेयरमैन की पत्नी बनी दिव्या खोसला कुमार की हिंदी फिल्मों में वापसी होने जा रही है। वह, निखिल अडवाणी के साथ अपने घरेलु बैनर टी-सीरीज की मिलाप ज़वेरी निर्देशित फिल्म सत्यमेव जयते २ से वापसी कर रही हैं।  वह इस त्रिकोणीय सतर्क नागरिक फिल्म में जॉन अब्राहम का साथ देने वाली नारी शक्ति का रूप  बनेंगी। सत्यमेव जयते २ अगले साल प्रदर्शित होगी।

अभिनय करियर की असफल शुरुआत
दिव्या खोसला के हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत डिसास्टरस हुई थी। उन की पहली फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, नगमा, डैनी डेंजोंगप्पा, आदि बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद बुरी तरह से असफल हुई थी। बीस करोड़ की लागत मे बनी अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों अपने निर्माताओं को लागत तक वापस नहीं दिला पाई थी। इस फिल्म की रिलीज़ के तुरंत बाद, दिव्या ने भूषण कुमार से शादी कर ली।

सफल फिल्म डायरेक्टर दिव्या
शादी के बाद, दिव्या ने अभिनय को तो अलविदा कह दिया। लेकिन, फिल्मों से स्वभाविक जुड़ाव बना रहा। इसीलिए दर्शकों को, दिव्या खोसला कुमार की निर्देशकीय प्रतिभा का परिचय मिला।  उनकी, युवा रोमांस फिल्म यारियां को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह, सेरा सिंह, निकोल फ़रिया, आदि युवा कास्ट के साथ १० करोड़ मे बनाई गई फिल्म यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर ५२ करोड़ का कारोबार किया।  उनकी निर्देशित दूसरी फिल्म सनम रे भी बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कारोबार कर गई।  इस बीच वह, फिल्म सनम रे के गीत हमने पी रखी है में डांस करती भी नज़र आई।

आइशा शर्मा की सैंडल में पाँव ?
सत्यमेव जयते २, २०१८ में प्रदर्शित जॉन अब्राहम की सजग नागरिक भूमिका वाली फिल्म सत्यमेव जयते की सीक्वल फिल्म है।  सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर ४० करोड़ की लागत के बदले १०८ करोड़ का कारोबार किए था।  सत्यमेव जयते की सफलता के तुरंत बाद ही फिल्म का सीक्वल बनाये जाने का ऐलान कर दिया गया था। सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम की नायिका आइशा शर्मा थी। क्या वह आइशा शर्मा की सैंडल मे पाँव डाल रही हैं ?