Saturday, 18 November 2017

एक्ट्रेस आरती नागपाल की शार्ट फिल्म एब्यूज

टीवी और फिल्म की जानीमानी एक्ट्रेस आरती नागपाल ने अपने दोस्तों को अपनी नई शार्ट फिल्म एब्यूज दिखाने के लिए अँधेरी में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी । आरती ने इस शार्ट फिल्म का निर्माण आई डी एस फिल्म प्रोडक्शन हाउस के नितिन बोरकर ,हर्ष प्रजापति के साथ किया है । इस फिल्म में  आरती नागपाल ने न केवल एक्टिंग की है, बल्कि कहानी भी लिखी है और निर्देशन भी किया है। स्क्रीनिंग के समय मौजूद मेहमानों में विंदु दारा सिंह, सत्यजीत पुरी, वीनस रिकार्ड्स के चम्पक जैन, डिज़ाइनर कवलजीत सिंह, प्रशांत गुप्ता, बिजनेसमैन अनिल मुरारका, अखिल बंसल, अनीता सिंह, विनीत शर्मा, चंद्रकांत सिंह, आनंद सक्सेना, अज़ीज़ ज़ी, सनोबर ज़ी, उदय, आदि उल्लेखनीय नाम थे । सारे मेहमानों ने आरती को उनकी बोल्ड फिल्म बनाने के लिए ढेर सारी बधाई दी। आरती ने इस मौके पर अपना जन्मदिन भी मनाया। 

No comments: