Wednesday 29 November 2017

सुपर डांसर चैप्टर 2 में सबसे फिटेस्ट रेखा

सुप्रसिद्ध अदाकारा रेखा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे बच्चों के सबसे बड़े रियल्टी डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 2 के मंच पर चार चांद लगा दिए। ऑफ-शूट मूमेंट के दौरान, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रेखा का परिचय लिविंग लीजेंड के तौर पर कराया। 63 वर्ष की उम्र में भी रेखा फिट और फाइन नजर आई जिन्होंने बच्चों जजेस के साथ डांस किया।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा खुद भी एक फिटनेस फ्रीक है। वह रेखा की फिटनेस देखकर दंग रह गई। वह खुद को उनकी ताकत और डांस के लिए तारीफ करने से नहीं रोक सकी। यह शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के लिए एक फैन मूमेंट था। विनम्रता के साथ रेखा ने तत्काल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को एक बच्चे की तरह अपने गोद में बिठाया लिया। यह दिखाते हुए कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कितनी फिट हैं। रेखा ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को हेल्थ-कॉन्शियस व्यक्ति के तौर पर दिखाया, जो अपने आहार का बहुत ख्याल रखती हैं।
सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि वह शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के लिए एक फैन मूमेंट था। रेखा की इस उम्र में भी फिटनेस और ताकत देखने के बाद तो जैसे शिल्पा उन्हें अपना आदर्श मानने लगीं। वे दोनों ही एक-दूसरे की फिटनेस की तारीफ करते नहीं थके। तभी अचानक रेखा ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपनी गोद में बिठा लिया।

सुपर डांसर चैप्टर 2 का एपिसोड देखिये हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।  

No comments:

Post a Comment