आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी बनने जा रही है। यह दोनों, ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय मे रोमांस नहीं, एक दूसरे को पछाड़ने की फिराक में होंगे। सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म स्ट्रीट रैपर की म्यूजिकल फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर और आलिया रैपर विवियन फर्नांडीज़ उर्फ़ देवीन और नावेद शेख उर्फ़ नाज़ी की भूमिका में होंगे। लेकिन, इस फिल्म में वह नाचते गाते रोमांस नहीं कर रहे होंगे, बल्कि अपने नृत्य-गीतों से एक दूसरे को पछाड़ने की फ़िराक़ में होंगे। गली बॉयज में आलिया भट्ट पहली बार रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर के साथ काम कर रही होंगी। हालाँकि, आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ मेक माय ट्रिप के लिए एक कॉमेडी एड फिल्म की है। जबकि, रणवीर सिंह ने ज़ोया के निर्देशन में दिल धड़कने दो फिल्म में काम किया है। इस समय राज़ी में व्यस्त आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर की गली बॉयज की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी। क्या मेक माय ट्रिप की एड फिल्म में दर्शकों को आकर्षित करने वाली रणवीर-आलिया जोड़ी गलीें बॉय में भी क्लिक करेगी !
No comments:
Post a Comment