 |
सिद्धार्थ रॉय कपूर |
रॉय कपूर फिल्म्स (आरकेऍफ़) ने रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के साथ कई सालों का एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत जिओ प्लेटफार्म के लिए मौलिक डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आरकेऍफ़ ने नए लेखकों, निर्देशकों और निर्माताओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इसके अंतर्गत भिन्न शैलियों में प्रभावशाली सामग्री जुटाई जायेगी। इस सामग्री का जिओ ओरिजिनल्स के माध्यम से प्रसारण कर १४ करोड़ सदस्यों को उपलब्ध कराया जायेगा। ज़ाहिर है कि इतने बड़े प्लेटफार्म पर, इतने ज्यादा दर्शकों के पास पहुंचना किसी के लिए भी बड़ा अवसर है। इस कार्य के लिए आरकेऍफ़ के संस्थापक आदित्य रॉय कपूर के नेतृत्व के एक टीम ने पहले से ही काम करना शुरू कर दिया है।
भिन्न कहानियां और उन्हें कहने का लहजा महत्वपूर्ण होता है। इसे मनोरंजन के हर प्रकार के फोर्मट्स पर पसंद किया जाता है। आदित्य रॉय कपूर का यही इरादा है। वह कहते हैं, "हमारी खोज किसी क्षेत्र या शैली से सीमित नहीं है। हमें अनोखी, मनोरंजक, दिलचस्प श्रेष्ठ कहानियों की दरकार है, जो दर्शकों को सीटों से रात भर चिपका सके। और उन्हें इंतज़ार हो, एक और एपिसोड का।"
No comments:
Post a Comment