Tuesday 3 April 2018

श्रुति हासन के ट्विटर पर ७० लाख फॉलोवर

बॉलीवुड की लक, दिल तो बच्चा है जी, रमैया वस्तावैया, डी- डे, गब्बर इज बैक, वेलकम बैक, रॉकी हैंडसम और बहन होगी तेरी जैसी फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन का फिल्म करियर हिंदी से ज़्यादा दक्षिण की फिल्मों में फूला फला।  पिछले दिनों, उन्हें उस समय ज़ोर का झटका पड़ा, जब उन्हें शिड्यूल में देरी के कारण दक्षिण की चार सौ करोड़ की लागत से दो हिस्सों में बनाई जा रही फिल्म संघमित्रा से बाहर होना पड़ा।  इस समय उनके पास अपने पिता की तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही फिल्म शाबास कुंडू ही है।  इसके बावजूद, वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है।  खबर है कि उनके ट्विटर में ७० लाख फॉलोवर हैं।  इस  प्रकार से, वह सबसे ज़्यादा फॉलोवर वाली दक्षिण की पहली अभिनेत्री बन गई है।  ख़ास बात यह  है कि दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में उनसे ज़्यादा फॉलोवर अभिनेता धनुष के ७२ लाख है।   मोहनलाल के ५० लाख तथा श्रुति हासन के पिता कमल हासन और सुपरस्टार रजनीकांत के फॉलोवर्स की संख्या ४६- ४६ लाख फॉलोवर हैं।


भीषण गर्मी में मलाइका अरोड़ा खान का गर्मागर्म अंदाज़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment