Monday 2 April 2018

खुश वेडिंग मैगज़ीन के कवर पर सोनाक्षी सिन्हा

यूनाइटेड किंगडम से प्रकाशित होने वाली मैगज़ीन खुश मैगज़ीन के वसंत अंक के कवर पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नज़र आएंगी।  यह मैगज़ीन यूके के दक्षिण एशिया के निवासियों के शादी  सम्बन्धी  ज़रूरतों पर आधारित है।  यह मैगज़ीन, छोटी-बड़ी सभी शादियों के लिए अपना सहयोग उपलब्ध कराती है।  आपकी सगाई हो गई है तो अपनी सगाई के फोटो यहाँ पोस्ट कर सकते हैं।  शादी, शादी सम्बन्धी संस्कार और हनीमून के लिए उपयुक्त स्थलों की तलाश में यह मैगज़ीन आपके साथ नज़र आती है।  इस मैगज़ीन का प्रकाशन  तिमाही किया जाता है।  मैगज़ीन का डिजिटल संस्करण भी उपलब्ध है।  इस मैगज़ीन के  साढ़े तीन लाख सदस्य हैं।  मैगज़ीन ने इस कवर का शूट दोहा में किया है।  सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक फिल्म भी बनाई गई है।  इस मैगज़ीन की  एडिटर-इन- चीफ सोनिया उल्ला हैं।

फरहान  अख्तर और किअरा अडवाणी की तेलुगु डेब्यू फिल्म भारत आने नेनू - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment