Thursday 9 August 2018

आतंकवादियों का दुश्मन है कमल हासन का विश्वरूप २

कमल हासन मुश्किलों में हैं ! उनकाविजय टीवी पर शोबिग बॉस का तमिल संस्करणबिग बॉस सीजन २ विवादों में घिर गया है।  बिग बॉस के होस्ट कमल हासन और विजय टीवी के खिलाफ एक वकील द्वारा पुलिस में रिपोर्ट की गई है कि इस शो के प्रतिभागियों को दिए गए साप्ताहिक टास्क में उन्हें डिक्टेटर की तरह एक्ट करना था।  इस दौरान कमल हैं कहते हैं, "आपने देखा होगा तमिलनाडु राज्य करने वाले तानाशाहों का क्या हश्र हुआ।  साफ़ तौर पर यह इशारा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे जयललिता की तरफ किया गया था।  इससे पहले एक हिन्दू संगठन हिन्दू मक्कल काची बिग बॉस को तमिल संस्कृति के खिलाफ बता कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा चूका है। 

विश्वरूप के राजनीतिक मायने 
सभी जानते हैं कि  तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन ने अपना राजनीतिक दल बना लिया है। वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जब तब मिलते रहते हैं।  पूरी संभावना है कि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे।  क्या उनके शो बिग बॉस और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायतें इसी राजनीतिक इरादे से की गई हैं।  ताकिकमल हासन की तमिलनाडु की राजनीती में पकड़ कमज़ोर होइन दो शिकायतों से कमल हासन का कितना राजनीतिक नुकसान होगायह तो कोई तमिल राजनीति का जानकार ही बता सकता है। 

कमल हासन के विश्वरूप का विरोध 
परन्तुदक्षिणेत्तर भारत में कमल हासन अपने टीवी शो के बजाय अपनी फिल्म से चर्चित हो रहे हैं।  उनकी नई फिल्म विश्वरूपम २ (तमिल)/ विश्वरूप २ (हिंदी) आने वाले शुक्रवार (१० अगस्त को) रिलीज़ हो रही है।  यह फिल्म २०१३ में रिलीज़ कमल हासन की स्पाई थ्रिलर फिल्म विश्वरूपम/ विश्वरूप की सीक्वल फिल्म है।  विश्वरूपम को तमिलनाडु तथा दूसरे राज्यों में रिलीज़ होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी फिल्म के खिलाफ कुछ मुस्लिम संगठनों ने मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया।  इसी वजह से सेंसर से पारित हो जाने के बावजूद विश्वरूपम को तमिलनाडु मे जिलाधिकारियों के आदेश से दिखाया नहीं जा सका।  इस पर कमल हासन ने देश छोड़ देने की धमकी तक दे डाली थी।  दूसरे राज्यों में यह फिल्म मुसलमानों के हल्केफुल्के विरोध के बावजूद रिलीज़ हुई।

राजनीतिक नफे-नुकसान वाली महँगी विश्वरूप 
विश्वरूपम/विश्वरूप के विरोध के दौरान हीकमल हासन ने तीन फिल्मों का निर्माण किये जाने का ऐलान किया।  इनमे एक फिल्म विश्वरूपम २/ विश्वरूप २ भी थी।  अब जबकिविश्वरूप २ बिना किसी विवाद के रिलीज़ होने जा रही हैकमल हासन के दिल की धड़कने बढ़ी होंगी।  वहपहली बार हिंदी मनोरंजन चैनलों के इंडियन आइडलदस का दमआदि रियलिटी शो में नज़र आ रहे हैं।वह इन चैनलों के माध्यम से विश्वरूप २ के बारेमें बताते हैं और फिल्म देखने की अपील करते हैं।ज़ाहिर है कि कमल हासन के लिए विश्वरूप २ का बड़ा महत्त्व है।  यह फिल्म न केवल काफी महंगी हैबल्कि राजनीतिक नफे नुकसान के लिहाज़ से भी ख़ास है।  क्योंकियह फिल्म एक रॉ एजेंट की कहानी हैजिसका मक़सद अपने  देश के दुश्मनों ख़त्म करना है।  अगर विश्वरूपम २ (तमिल) दर्शकों को अपील कर जाती है तो कमल हासन खुद को तमिलनाडु की जनता का सेवक बता सकते हैं।

हिंदी दर्शकों ने देखे हैं कमल हासन के कई रूप 
लेकिनदक्षिणेत्तर भारत में कमल हसन की राजनीतिक नफा-नुकसान नहीं है।  वह हिंदी फिल्म दर्शकों का सुपरस्टार भी नहीं बनना चाहेंगे।  हालाँकि,  कभी वह एक दूजे के लिएसदमासनम तेरी कसमयह तो कमाल हो गयाज़रा सी ज़िंदगीये देशएक नई पहेलीयादगार,  ,राजतिलककरिश्मासागरगिरफ्तारदेखा प्यार तुम्हाराआदि फिल्मों के ज़रिये हिंदी फिल्मों का सुपरस्टार बनने के लिए काफी प्रयत्नशील थे।  लम्बी कोशिश के बादकमल हासन ने देखा प्यार तुम्हारा फिल्म करने के बादबॉलीवुड को अलविदा कह दिया।  इसके बावजूदवह अपनी दक्षिण की पुष्पक (मूक फिल्म)हिंदुस्तानीचाची ४२०हे रामअभयआदि फिल्मों में अपनी कलात्मक उत्कृष्टता से प्रभावित करते रहे।

कमल हासन की फिल्मों का इंतज़ार
हालाँकिआम दर्शकों नेकमल हासन को स्वीकार नहीं किया।  इसके बावजूद दर्शकों को उनकी फिल्म का इंतज़ार रहता है।  वह कमल  हासन की फिल्म को उनकी उत्कृष्ट तकनीक और कहानी के लिए देखना चाहते हैं।  विश्वरूप को भी हिंदी दर्शकों ने उत्सुकतापूर्वक देखा था।  दर्शकों को कमल हासन की विश्वरूप का मेजर इसम अहमद कश्मीरी दिलचस्प लगा था।  कमल हासन चाहते हैं कि हिंदी दर्शक विश्वरूप २ को भी देखें।  क्योंकिइस फिल्म के साथ उनकी आने वाली द्विभाषी फ़िल्में इंडियन २ (हिंदुस्तानी २) और कॉमेडी शाबास कुंडू का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। 

An ode to the original Chin Chin Chu-Helen - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment