Friday 1 March 2019

क्या हिट फ्लॉप की लुका छुपी से उबर पायेंगे कार्तिक आर्यन ?


अब गेंद  कार्तिक आर्यन के पाले में हैं।  उनकी फिल्म लुका छुपी आज रिलीज़ हो रही है।  लिव- इन रिलेशनशिप पर यह फिल्म रोमकॉम है।  इस फिल्म के निर्माता लव रंजन तो है।  लेकिन, निर्देशक लव रंजन नहीं है।  अब कार्तिक आर्यन को यह साबित करना है कि वह डायरेक्टर के एक्टर हैंन कि डायरेक्टर लव रंजन के। 

फिल्म लुका छुपी के डायरेक्टर लक्षमण उतेकर हैं।  कार्तिक आर्यन  की अब तक की सफल फिल्मों के नुसरत भरुचा उनका साथ देती रही थी।  इस फिल्म में भी नुसरत नहीं हैं।  देखा जाए तो कार्तिक आर्यन बिना नुसरत के सफल नहीं होते।


प्यार का पंचनामा और आकाश-वाणी की सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन को सुभाष घई जैसे दिग्गज शोमैन की फिल्म कांची द अनब्रेकेबल का नायक बनने का मौक़ा मिला था।  इस फिल्म की नायिका नवोदित मिष्टी थी।  सुभाष घई की यह रोमांस फिल्म बुरी तरह से असफल रही थी।

इसके  बाद, कार्तिक आर्यन, निदेशक अश्विनी  धीर की फिल्म गेस्ट इन लंदन के नायक बन कर आये।  दो साल पहले ही, कार्तिक आर्यन की फिल्म प्यार का पंचनामा २ हिट हुई थी। गेस्ट इन लंदन, अजय देवगन की २०१० में रिलीज़ कॉमेडी फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे का सीक्वल फिल्म थी।  फिल्म की नायिका कृति खरबंदा थी। परेश रावल के अतिथि किरदार वाली यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही।


इससे ऐसा लगता है कि  कार्तिक आर्यन, निर्देशक लव रंजन के एक्टर और नुसरत भरुचा के नायक हैं।  जबकि, लुका छुपी के डायरेक्टर लव रंजन तो नहीं ही हैं, उनकी नायिका भी नुसरत भरुचा नहीं हैं।  लुका छुपी में कार्तिक आर्यन को कृति सैनन के साथ लुका छुपी करनी पड़ रही है।


क्या कार्तिक आर्यन खुद को सोलो हीरो मटेरियल वाला एक्टर साबित कर पाएंगे ?


म्यूजिक विडियो लोगों की जली - गायक राहुल साठे - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment